एक सप्ताह के अंदर ही गौशाला से स्थानांतरित कर दिए जाएंगे पशु::बीडीओ
पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी आधा दर्जन हिरासत में।
दो सफाई कर्मचारियों की अस्थायी रूप से लगाई गई ड्यूटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत स्थित पारन कुंडा गौशाला से एक सप्ताह के अंदर ही पशुओं को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाएगा। पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जीयनपुर पुलिस रात भर छापेमारी करती रही। पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पशुओं की देखभाल के लिए ब्लॉक के दो सफाई कर्मचारियों की अस्थाई रूप से तैनाती की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसी कैमरे को सोमवार को भी जिम्मेदार लोग बनवा नहीं पाए। गौशाला परिसर में लगी हाई मास्ट लाइट भी ठीक नहीं कराई गई। सफाई कर्मचारियों ने गौशाला में ड्यूटी लगाये जाने का विरोध करते हुए खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ड्यूटी हटाने की मांग की है।अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत पारन कुंडा गांव में रविवार की रात पशु तस्करों द्वारा गौशाला से पशुओं को पिकअप पर लाद कर भागने वाले थे, तभी मऊ की एसओजी टीम पहुंच गई। पुलिस को देखते पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।स्थानीय स्तर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी एव पशु चिकित्साधिकारी की एक टीम गठित की गई। पशु तस्करी के इस मामले प्रथम दृष्टि दोषी पाए जाने पर रविवार को देर शाम खण्ड विकास अधिकारी की तहरीर पर प्रधान,सचिव,केयर टेकर पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।हड़कंप मच गया। अन्य लोगों की जिम्मेदारी तय करने के लिए आगे भी जांच जारी है। गौशाला के आस पास पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गौशाला के लिए अन्यत्र जमीन की तलाश के लिए एसडीएम सगड़ी से वार्ता की गई है। दो चार दिन में किसी दूसरी गौशाला पर 103 पशुओ की व्यवस्था कर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एक दिन पूर्व कुल 17 पशु लाये गए थे जिनको टैग नही लगया गया था। अब सभी 17 पशुओं को टैग लगा दिया गया है।ग्रामीणों का आरोप है इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अब तक ना तो सीसी कैमरा ठीक कराया गया ना हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कराई गई। बार-बार शिकायत के बाद भी संवेदनहीन प्रशासन शिकायतों को नजर अंदाज करता रहा।कोतवाल जीयनपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि चार-पांच लोगों को गौ तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।खंड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला पर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें जाने का विरोध करते हुए सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि हमारी गौशाला पर ड्यूटी जबरदस्ती लगाई जा रही है। खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा गया है।हमारी ड्यूटी गौशालाओं पर जबरदस्ती लगाई गई तो संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
No comments:
Post a Comment