घर के सामने खड़ी मारुति कार में लगी आग जलकर राख।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चौको खुर्द गांव में दरवाजे पर खड़ी पंकज राय की मारुति कार और बाइक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते कार और बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।पंकज राय निवासी चौको खुर्द कोतवाली जीयनपुर ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरी बलेनो मारुति कार घर के सामने खड़ी थी। दो जनवरी रात में 12:30 बजे के लगभग जोर से धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर में घर के बाहर निकाला तो मेरी कार और मोटरसाइकिल जल रही थी। मैंने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। किंतु आग तेजी से फैल गई और कार और बाइक पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।इसकी सूचना मैंने 112 नंबर पुलिस को दिया। पुलिस के पहुंचने के पहले भी कार पूरी तरह से जल गई थी।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment