Wednesday, January 21, 2026

बदहाल सड़क से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,दिया चेतावनी रोड नहीं तो वोट नहीं।

बदहाल सड़क से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,दिया चेतावनी रोड नहीं तो वोट नहीं।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित बटसरा से मझौवा गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की।चेतावनी दी कि जब तक सड़क नहीं बनेगी,तब तक वोट नहीं दिया जाएगा।बटसरा से मझौवा गांव तक लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग है,जो आगे दोरजी होते हुए निकलता है। यह सगड़ी विधानसभा क्षेत्र का अंतिम हिस्सा माना जाता है। साथ ही यह अजमतगढ़ विकास खंड और जिला पंचायत क्षेत्र सराय सागर मालटारी का भी आखिरी गांव है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण हालात और बदतर हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों,बीमार लोगों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं,ठोस काम चाहिए। यदि इस बार भी सड़क नहीं बनी तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन में आसुतोष मौर्य, मदनलाल यादव, बृजेश यादव,कुलेश मौर्य,हरिकेश यादव,जोगी यादव, बदरी प्रसाद पटेल, बंजराज प्रजापति,राजेंद्र यादव, कैलाश पाल,जयप्रकाश मौर्य,दुर्गेश यादव,दिनेश प्रजापति,रंजीत प्रजापति,शिवम प्रजापति,रामबंधु विश्वकर्मा,सुरेंद्र प्रजापति,प्रदीप यादव,रिंकू यादव आदि रहे।

No comments:

Post a Comment