Saturday, July 31, 2021

भाभी से अवैध संबंध में पति ने पत्नी की हत्या कर दी लड़की के भाई ने लगाया आरोप।

भाभी से अवैध संबंध में पति ने पत्नी की हत्या कर दी लड़की के भाई ने लगाया आरोप।

पानी में डूबा कर बहन को मारने का भाई ने हत्या का लगाया आरोप।

पुत्री की मौत से मायके में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी पट्टी गांव में रात्रि 9:00 बजे विवाहिता की मौत छोटे भाई ने लगाया अवैध संबंध के कारण बहन की पानी में डूबा कर हत्या करने का आरोप। थाने में दी तहरीर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए।
जानकारी के अनुसार दुर्गाशा पुत्री मुन्नर राजभर उम्र 30 साल निवासी भुवना बुजुर्ग की लड़की की शादी साल 2010 में सूर्यभान पुत्र हरीलाल निवासी मेहंदी पट्टी से धूमधाम से विवाह हुआ था। शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे मायके पक्ष को लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो मौके से सभी घर के लोग फरार हो गए थे। और वही उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं जुलाई  23/7/2021 को  जीयनपुर थाने में मारपीट की सूचना दी गई थी। जिसमें उसके पति सूर्यभान का शांति भंग में चालान भी हुआ था। रात्रि में मौत के उपरांत उसके छोटे भाई रामविनय ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहन के पति सूर्यभान और उसकी भाभी बिंदु पत्नी उदयभान माता देवराजजी पत्नी हरिलाल ने उसकी बहन को मारपीट कर पानी में डूबोकर भाभी से अवैध संबंध के कारण हत्या कर दी गई। वही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतका दुर्गाशा के पास 3 पुत्र हैं सूरज उम्र 7 साल, रोशनी उम्र 5 साल, सुजीत उम्र 2 साल है। वही जैसे ही मायके वालों को मौत की सुचना मििली उसके पिता मुन्नर राजभर माता बारामती देवी और भाभी अनीता और बहन माया का रो रो कर बुरा हाल था। वही दर्जनों की संख्या में जीयनपुर थाने पर महिलायें और पुरुष पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की लगाई गुहार।

Friday, July 30, 2021

आबादी रिंग बांध कटान रोकने के लिए अभियंता को दिए निर्देश।

आबादी रिंग बांध कटान रोकने के लिए अभियंता को दिए निर्देश।

बचाव के लिए सभी तैयारियां व कार्य को तेजी से कराने का दिया निर्देश।

घाघरा नदी ठोकर को तेजी से काट रही ।

अपर जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा। 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबरों पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का अपर जिला अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता व उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ चौकियों व गांगेपुर आबादी रिंग बांध व ठोकर कटान का निरिक्षण कर अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को आबादी रिंग बांध बचाने के लिए तेजी के साथ 24 घंटे शिफ्ट बार कार्य कराने के निर्देश दिए वहीं उन्होंने कहा कि बचाव के लिए पूर्व से ही तैयारियां कर कार्य को तेजी से कराया जाए। वहीं ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विभाग के ठेकेदार द्वारा बचाव के लिए बंबूक्रेट व बिक्ररोड़ा को  अपर्याप्त बताया जिस ग्रामीणों को समझाया और कहा कि इंजीनियर बचाव के प्रयास कर रहे हैं इन्हें सहयोग कीजिए इस दौरान कटान क्षेत्र पर भीड़ इकट्ठा ना हो जिसके लिए पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया और बाढ़ चौकियों महुला,गांगेपुर, हाजीपुर, खरैला,  इस्माइलपुर, हैदराबाद ,शिवपुर, सहदेवगंज पर दवा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को कटान की सूचना तत्काल देने के लिए कहा।

सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन, रोड़ नहीं तो वोट नहीं- चांदपट्टी बाजारवासी

सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन, रोड़ नहीं तो वोट नहीं- चांदपट्टी बाजारवासी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अंतर्गत देवरांचल की बड़ी बाजार चांदपट्टी बाजार के करखियां मोढ से रौनापार तक मार्ग की दशा बद से बदतर बनी हुई है। आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। कई वर्षों से चांदपट्टी की यह सड़क नहीं बन पाई ।
जबकि देवरांचल के लिए यही एक मुख्य मार्ग है। जिस रास्ते से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग जिला मुख्यालय पर जाते हैं। सड़क की समस्या से परेशान होकर आज शुक्रवार को चांदपट्टी बाजार के लोगों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि चांदपट्टी बाजार का रोड़ नहीं बना तो 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव का हम लोग बहिष्कार करेंगे। और हम लोग किसी भी पार्टी को वोट नहीं करेंगे। इस दौरान लोगों ने नारा भी लगाया कि रोड़ नहीं तो वोट नहीं काफी दिनों से लोग परेशान होकर के आज सैकड़ों की संख्या में चांदपट्टी बाजार में इकट्ठा हुए  और गड्ढों में तब्दील सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर प्रदर्शन किये। इस मौके पर अमीन बंजारा, हकीक, मोहम्मद सैफ, रामकुंवर, कलाम हुसैन, मन्नान, संतविजय, उमेश, सोनू , तबरेज आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Thursday, July 29, 2021

प्रधानोंं के सम्मान समारोह में उड़ाई गई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां।

प्रधानोंं के सम्मान समारोह में उड़ाई गई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां।

बिना माक्स के दिखाई दिए लोग, प्रधान
महिलाएं सम्मान समारोह से नदारद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को  ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि ही पहुंचे प्रधान रहे नदारद रहे। 60 से अधिक ग्राम प्रधान महिलाएं चुनी गई है। जिसमें सिर्फ एक ही महिला प्रधान दिखाई दी‌। जिसमें नरहन खास की महिला ग्राम प्रधान अंजलि ही दिखाई दी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई‌‌। वही लोग एक दूसरे से दूरी नहीं बनाए रखे हुए थे। वही तीसरी लहर भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसके बाद सरकार द्वारा आए दिन प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कभी भी कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी हो सकती है। ग्राम प्रधान से लेकर मुख्य अतिथि और मंचासीन लोग भी मास्क नहीं लगाए हुए थे लोग एक दूसरे से शारीरिक दूरी भी नहीं बनाए थे।

नवनिर्वाचित प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को किया गया सम्मानित।

नवनिर्वाचित प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित 101 ग्राम प्रधान और 107 बीडीसी सदस्यों का माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र  देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, देवेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह,चंद्रशेखर सिंह, प्रवीण सिंह,जयराम सिंह पटेल, वीरेंद्र यादव , अर्जुन कुमार, रामबृक्ष गौतम जनार्दन राव, जयप्रकाश सिंह, विवेक सिंह सोनू ,श्रवण सिंह, रविंद्र सिंह,आफताब अहमद,विजय चौहान, बिरेन्द्र यादव,    आदि लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजनम सिंह और संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।

Tuesday, July 27, 2021

दो पक्षों में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल।

दो पक्षों में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल।

बच्चों के विवाद में दो परिवार में जमकर हुई मारपीट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा के खानगाह बहरामपुर में बच्चों के विवाद में दो परिवार में जमकर हुई सोमवार की रात्रि में मारपीट जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग हुए घायल।
जानकारी के अनुसार खानगाह बहरामपुर निवासी राजकुमार शाम को बच्चों के आपसी विवाद में घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे जिस पर रामशब्द के परिजन भी पहुंच गए और सोमवार रात्रि 9:00 बजे दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें राजकुमार पुत्र रामपति इंद्रावती पत्नी राजकुमार साधना पुत्री राजकुमार नीतू पुत्री राजकुमार संगीता पुत्री राजकुमार को गंभीर चोट आई वही दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र व गोविंदा को भी चोट आई सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया वही राजकुमार की तहरीर पर रामशब्द और उनके पुत्र धर्मेंद्र ,गोविंदा सहित पड़ोसी करन व विशाल पुत्र गण पालकी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।

Sunday, July 25, 2021

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी।

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी।

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर की नारेबाजी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर उपखंड कार्यालय पर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर की नारेबाजी।
लाटघाट, जीयनपुर, बेरमा अमुआरी, मिर्जापुर विद्युत केंद्र के दर्जनों की संख्या में संविदा कर्मचारियों ने जीयनपुर उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर जून माह का मानदेय अब तक नहीं मिलने पर धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया और कहा कि अब तक मानदेय न मिलने से संविदा कर्मचारियों के परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। पूर्व में सात तारीख तक मानदेय भुगतान मिल जाया करता था अभी तक उच्चाधिकारी कर्मियों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं जिससे बाध्य होकर आज से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मानदेय नहीं मिलता है तो कार्य बहिष्कार आगे जारी रहेगा। वही सभी जिम्मेदारी विभाग व ओरियन कंपनी की होगी। वही मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर संजय सिंह धरनारत कर्मचारियों को जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कर्मचारी एकता जिंदाबाद वेतन नहीं तो काम नहीं का नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिनमें मुख्य रुप से खंडीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह,उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव,प्रदीप कुमार सिंह, ही रन राजभर , बसंत यादव, रामजी सिंह, चंद्रहास, रविकांत, दशरथ, राजकुमार ,संजय इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Friday, July 23, 2021

चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा अतिक्रमण हटाने की मांग।

कटान पीड़ित महुला नई बस्ती के ग्रामीण पहुंचे तहसील लगाई अतिक्रमण हटाने की गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला नई बस्ती की दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिला ग्रामीण सगड़ी तहसील पर पहुंचकर चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार देवरांचल की वर्ष 1983 में घाघरा नदी की भीषण कटान में 41 परिवारों के घर मुख्य धारा में विलीन हो गए जिनको स्थानीय प्रशासन ने आवासीय पट्टा महुला नई बस्ती के नाम से दिया गया जहां पर 41 परिवार अपनी गृहस्थी बसाकर निवास करते हैं आज भी उनके घर तक जाने के लिए एक चकमार्ग का ही सहारा है। उस पर भी गांव के कुछ लोग चक  मार्ग के दोनों तरफ से अतिक्रमण कर रहे हैं। जिससे उस पर चलना दूभर हो गया है। परेशान होकर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष ट्रैक्टर ट्राली से दिन में 12:00 बजे सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शनकर गाटा संख्या 885 चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोगों पर अतिक्रमण कर आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेख में भी गाटा संख्या 885 चकमार्ग के नाम से अंकित है। जिसके दोनों तरफ कंटीले तार व वृक्ष लगाकर चक मार्ग को अवरुद्ध व अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे घर तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही गांव में अतिक्रमण को लेकर तनाव भी व्याप्त है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर पक्की पैमाइश व अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।इस दौरान गांव के गनपति, मनिका, लक्ष्मीना, ज्ञानचंद, परमहंस,उर्मिला, लाल मुनी, सुंदरी, उषा, लालती, निर्मला, योगेंद्र, कालिका, रामनिवास, चिंता,सत्यनारायण, सुभावती, ज्ञानमती इत्यादि लोग मौजूद रहे।

जमीनी विवाद में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व में हुए जमीन विवाद के मामले में 6.8.2020 को  वादी परमहंस पुत्र मुनेसर मौर्य निवासी छीडी जमीन छिडी कोतवाली जीयनपुर में लिखित तहरीर के आधार पर  प्रतिवादी द्वारा वादी की सहन की जमीन मे खुटा गाड़कर कब्जा करने के प्रयत्न करने के सम्बन्ध मे दिया गया।प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 241/20 धारा 511 IPC पंजीकृत किया गया था। जिसमे विवेचना के दौरान धारा-447/ 115/327/506/511 भादवि की बढोत्तरी की गयी थी। उस मुकदमे में अभियुक्त फरार चल रहा था। उ0नि0 दिनेश प्रसाद मय  दल बल के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सुचना दिया गया कि फरार चल रहा  अभियुक्त मुकेश मौर्य पुत्र शिवचन्द मौर्य निवासी छीडी जमीन छीडी थाना जीयनपुर चुनहवा चौक पर खड़ा है कहीं भागने के फिराक में मुखबिर की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वैक्सीनेशन केंद्र पर जूटी भीड़ मची भगदड़।

वैक्सीनेशन केंद्र पर जूटी भीड़ मची भगदड़। 

जूटी भीड़ ने मौजूद पुलिस को धक्का देकर घुसी अंदर दो घंटे बाधित रहा कार्य। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए जुटी भीड़ मची भगदड़ मौके पर मौजूद सिपाही को धक्का देकर भीड़ घुसी वैक्सीनेशन केंद्र के अंदर घंटो बाधित रहा टीकाकरण का कार्य जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने पहुंचकर भीड़ को संभाला फिर शुरू हुआ टीकाकरण का कार्य।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 2 टेबल बनाए गए थे। जहां पर प्रथम डोज और दूसरे टेबल पर दूसरी डोज के लोगों के लिए कतार लगाई गई थी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस की एक महिला व एक पुरुष सिपाही की तैनाती की गई थी। किंतु 12:00 बजे अचानक मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और केंद्र पर तैनात सिपाही सुरेश सिंह को धक्का देकर केंद्र के अंदर घुस गई और कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए टीकाकरण लगाने के लिए धक्का-मुक्की स्वास्थ्य कर्मियों से करने लगीं। सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित भीड़ को समझा-बुझाकर बाहर निकाला इस बीच 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक टीकाकरण का कार्य भी बाधित रहा तो वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली डोज 200 लोगों को लगाई गई और वहीं दूसरी डोज 100 लोगों को लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण टीम में पिंगलेश सिंह ,सुनीता राय, कृष्ण कुमार, रिचा सिंह, उमेश चौहान, जयप्रकाश, सीमा रानी वर्मा इत्यादि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यूपी के टॉप टेन माफिया के घर पुलिस ने दी दबिश

यूपी के टॉप टेन माफिया के घर पुलिस ने दी दबिश।

पूर्व प्रमुख वंदना सिंह घर से फरार कोई भी आरोपित नहीं हुआ गिरफ्तार।

कूट रचित होम्योपैथिक कॉलेज संचालन पर दर्ज हुआ था 8 लोगों पर मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के घर पर शाम 4:00 बजे मेहनगर थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी के नेतृत्व में जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके घर छपरा सुलतानपुर में पूर्व प्रमुख वंदना सिंह पत्नी कुंटू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी हालांकि मौके से किसी भी आरोपित को गिरफ्तार पुलिस नहीं कर पाई।
जानकारी के अनुसार यूपी के टॉप टेन माफिया के ऊपर पूर्व में गिरजा सिंह स्मृति महाविद्यालय की बिल्डिंग में ही विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज का कागज में संचालन किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेकर वर्ष 2016 में खर्रारस्तीपुर में कूट रचित होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता ली गई थी। जिसके संचालन पर कुंटू सिंह सहित शिव प्रकाश यादव,बालकरन यादव, राजेंद्र यादव,शिवेश सिंह, मनोज सिंह,अभिषेक सिंह, रामकरन यादव व पूर्व प्रमुख वंदना सिंह पर धारा 419,420, 467, 468, 471 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विवेचक मेहनगर थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी के नेतृत्व में राजेश मिश्रा अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव सहित जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शाम को उनके घर छपरा सुल्तानपुर में दबिश दी। पर कोई भी आरोपित गिरफ्तार नहीं हुआ। पूर्व में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित में वंदना सिंह पत्नी कुंटू सिंह सहित अन्य आरोपितों के ऊपर 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही उनके घर पर नोटिस भी चस्पा की जा चुकी है।

Thursday, July 22, 2021

कागज में मनरेगा तो खेत में जेसीबी से पोखरा खुदाई का आरोप लगा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की जांच की मांग।

कागज में मनरेगा तो खेत में जेसीबी से पोखरा खुदाई का आरोप लगा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की जांच की मांग।

कागज में ही मनरेगा मजदूरों से करायी पोखरा खोदाई। 

खेत में जेसीबी से पोखरा खोदाई पहुंची थाने। 

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पोखरा खुदाई की जांच कि मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में कागज में मनरेगा मजदूरों से पोखरा खुदाई का कार्य कराया तो जमीन पर नहीं खोदा गया पोखरा मंगलवार की रात्रि में जेसीबी से चल रहे पोखरा खुदाई पर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी तो पुलिस ने जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर पहुंची थाने बुधवार को जेसीबी को  पुलिस ने छोड़ा तो बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर पोखरा खुदाई की जांच की मांग की। तो वही
शासन की मंशा के अनुरूप एक तरफ जहां जल संरक्षण के लिए भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा वहीं भुवना बुजुर्ग गांव में इसी दौरान ग्राम प्रधान रीना देवी ने गांव के गनपति पुत्र लौटन के खेत में व्यक्तिगत पोखरी की खुदाई मनरेगा से 39 मजदूर लगाकर कार्य कराने के लिए कागज में मास्टर रोल निकाला गया है। जबकि जमीन पर अभी भी पोखरी की खुदाई नहीं हुई है। वही मंगलवार की रात्रि में उनके खेत पर जेसीबी लगाकर पोखरी खुदाई का कार्य शुरू कराया जा रहा था। जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस तो जेसीबी चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। वही बुधवार की सुबह 3:00 बजे जेसीबी को लेकर थाने पहुंची पुलिस और शाम तक जेसीबी को पुलिस ने छोड़ दिया जिस पर नाराज ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के ऊपर मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी से कार्य कराने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने अभी तक वास्तविक रुप से पोखरे की खुदाई नहीं कराई है और कागज में मनरेगा मजदूरों से पोखरा खोदाई का कार्य कराने को लेकर मास्टर रोल निकाला गया है। 
जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील राय, संजय गौड़, अखिलेश, सुमन,राम विनय, अवधेश,इंद्र भूषण ,अभिषेक,अनुराग इत्यादि लोग मौजूद रहे।

उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया।

उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया।

बेसहारा/अनाथ हुए बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिलायें- जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 जुलाई-- मा0 राज्यपाल, उ0प्र0, आनंदीबेन पटेल एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया।
 प्रदेश स्तर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत चयनित किए गए 4050 कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ/बेसहारा हुए बच्चों के खाते में 4 करोड़ 86 लाख रुपए (रु0 4000 प्रति माह की दर से 3 माह के लिए प्रति लाभार्थी रु0 12000) ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। इसी के साथ ही प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों (अनाथ/बेसहारा बच्चों) को स्वीकृति पत्र, स्कूल बैग, टिफिन प्रदान किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में किया गया।
इसी क्रम में जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत चयनित किए गए 10 लाभार्थियों को जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा स्वीकृति पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 36 लाभार्थियों (कोविड-19 महामारी के दौरान  अनाथ/बेसहारा बच्चों) के खाते में 432000 रु0 (रु0 4000 प्रति माह की दर से 3 माह के लिए प्रति लाभार्थी रुपए 12000) के खाते में जल्द ही भेज दी जाएगी।
 जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 के दौरान अनाथ/बेसहारा बच्चों में ज्ञानश्री चौहान, ज्ञानेश्वर चौहान, प्रांजल यादव, प्रियांशी यादव, आर्या गुप्ता से खाने-पीने, पढ़ाई आदि के विषयों पर बातचीत की गई। 
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि ज्ञानश्री चौहान का दाखिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कराएं, प्रांजल यादव की माता नीलम यादव को विधवा पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें एवं अभिषेक गुप्ता की अभिभावक नीतू गुप्ता को मुख्यमंत्री आवास योजना कि तहत आवास दिलाना सुनिश्चित करें।
 इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि बेसहारा/अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिलाना सुनिश्चित करें।
 जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में बताया कि इस योजना के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे जिनके माता या पिता अथवा दोनों की कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी है, उन्हें ‘उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत 04 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। 11 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था अटल आवासीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में करायी जाएगी। प्रदेश सरकार ऐसी अनाथ बालिकाओं के विवाह योग्य होने पर उनकी शादी हेतु 01 लाख 01 हजार रुपए उपलब्ध करायेगी। कक्षा 9 या इससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष आयु तक के ऐसे बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, महिला शक्ति केंद्र की डीसी अन्नू सिंह, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर सरिता पाल, केस वर्कर सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लूट में नाकाम बदमाशों ने फिनो पेमेंट्स बैक संचालक को मारी गोली

लूट में नाकाम बदमाशों ने फिनो पेमेंट्स बैक संचालक को मारी गोली
 
ग्रामीणों द्वारा दौड़ाने पर बदमाशों ने दूसरे की बाइक छीनकर भागे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में खादा निजामाबाद मार्ग से सटे जितेंद्र पाठक पुत्र मंगल देव पाठक निवासी पठखौली थाना बांसडीह बलिया फिनो पेमेंट्स बैक नाम से सेवा केंद्र संचालित करते हैं। आज दिन में 11 बजे के करीब पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश सेवा केंद्र पर बैठे रितेक पाठक से पैसा निकाले जाने के बारे में पूछे। रितेक द्वारा यह पूछे जाने पर कि कितना पैसा निकालना है तो बदमाशों द्वारा पचास हजार की बात कही। रितेक ने आधार कार्ड लेकर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद तीन की संख्या में आये बदमाश दुकान पर पहुंच असलहा दिखाते हुए काउन्टर में रखा पैसा निकालने लगे तो रितेक पाठक बदमाशों से भीड़ गया छीनाझपटी में असलहा रितेक के हाथ में आ गया। बदमाश रितेक से असलहा छीनकर बाइक से भागने लगे। बदमाशों को भागते समय रितेक ने धक्का मार दिया। इस दौरान बदमाश ने रितेक को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली रितेक के पेट के ऊपरी हिस्से को रगड़ते हुए निकल गयी। रितेक द्वारा शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े। बदमाश पल्सर बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे। बदमाशों ने कोल्ड स्टोर के रास्ते की तरफ से आ रहे कौड़िया निवासी फैसल पुत्र सुफियान की बाइक छीनकर निजामाबाद की तरफ भाग निकले। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुड़ी हुई है।

Tuesday, July 20, 2021

कुर्बानी के लिए प्रतिबंधित जानवरों का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें - नेहाल मेहदी समाज सेवी

कुर्बानी के लिए प्रतिबंधित जानवरों का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें - नेहाल मेहदी समाज सेवी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के समाजसेवी नेहाल मेहदी ने नगर एवं क्षेत्र वासियों को अमन और भाईचारे के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने की अपील की है. कुर्बानी में अगर स्थानीय लोगों या पड़ोसियों को आपत्ति हो तो आसपास के ऐसे इलाकों में जहां कुर्बानी हो रही हो वहां जाकर कुर्बानी की रस्म अदा की जा सकती है।
नेहाल मेहदी ने कहा की ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व 21 जुलाई को मनाने के क्रम में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए, बकरीद की नमाज के फ़ौरन बाद कुर्बानी की रस्म अदा कर दी जाए और इस बात का खास ख्याल रखा जाए की प्रतिबंधित जानवरों का इस्तेमाल कुर्बानी में न करें. किसी भी किस्म के विवाद से बचने के लिए इसी सद्भाव पर अमल किया जाना चाहिए। प्रशासन को इत्तिला देना बराबर संपर्क में और सामाजिक विश्वास में रहना उचित रहेगा। कोविड संक्रमण के मद्देनजर कुर्बानी के फ़ौरन बाद खून और अन्य अवशेष को नगर पंचायत द्वारा खोदें गए गड्ढे में डाला जाए ताकी किसी प्रकार की गंदगी ना हो। नमाज़ के लिए मस्जिद में सेनेटाइज और मास्क का इस्तेमाल किया जाए। सुरक्षा का पहले ख्याल रखना जरूरी है। क्योंकि थोड़ी सी भी असावधानी लोगों को मुश्किलों में डाल सकती है।

सरकार की गाईड लाइन का पालन करे, घर पर ही पढ़े ईद_ उल_ अज़हा की नमाज: फुरकान खान

सरकार की गाईड लाइन का पालन करे, घर पर ही पढ़े ईद_ उल_ अज़हा की नमाज:  फुरकान खान 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ के पूर्व ज़िला महामंत्री फुरकान खान ने कहा की देश कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए लड़ रहा है। दूसरी लहर मे देश के न जाने कितने परिवार ने अपने को खो दिया। आये दिन लोगो के निधन की खबरे हम सब को मिल रही है अखबारो व सोशल मिडिया पर खबर पढ़ कर मन बहुत दुखी होता है केंद्र व प्रदेश की सरकार हर स्तर पर कोरोना से लड़ने का प्रयास कर रही है। फुरकान खान ने कहा हम सबको सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन अनिवायॅ रूप से करते रहना है।पिछले वर्ष हम सबने व अन्य त्योहार घर पर रह कर ही मनाया था। इस बार भी कोरोना महामारी को देखते हुए ईद_ उल_ अज़हा की नमाज ईदगाह व मस्जिद मे ना जा कर घर पर ही अदा करे। हमारे देश के उलमा ए इकराम एवं प्रशासन के लोग भी घरो मे नमाज अदा करने की अपील कर रहे है। शासन व प्रशासन की गाईड लाईन के अनुसार घर पर ही नमाज अदा करे। इसी के साथ नमाज मे भी मास्क जरूर लगाये सोशल डिस्टेन का पालन करे। हमेशा की तरह उनही जानवर की कुर्बानी की जाये जिन पर कोई पाबंदी ना हो। सड़क के किनारे, गली और पब्लिक स्थानो पर कुर्बानी न करे। कुर्बानी करते समय फोटो या विडियो ना बनायें और ना ही सोशल मिडिया पर डाले। नमाज के बाद अल्लाह से कोरोना जैसी महामारी के जल्द खात्मे और देश व पूरी दुनिया मे अमन व तरक्की के लिए दुआ करे।

हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह पटेल को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने पद एव गोपनियता की शपथ दिलाई।

हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह पटेल को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने पद एव गोपनियता की शपथ दिलाई। 

सदस्यों को भी पद एव गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया पर ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह पटेल एव सदस्यों को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने पद एव गोपनियता की शपथ दिलाई। जहाँ ब्लाक को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शपथ पूरे गर्मजोसी के साथ सम्पन्न कराई गई।और समस्त अतिथियों को प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया एव आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सन्तोष सिंह ने कहा कि जिस तरह से पांच सालों में ब्लॉक के प्रत्येक गांव एव ब्लाक मुख्यालय का विकास किया यह उसी की देन है की पुनः प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अबतक के सबसे कम उम्र के और एक गरीब व्यक्ति को जीत दी है जो ब्लाक के समस्त शुभ चिंतको की जीत है। आगे भी प्रयास करूंगा कि और भी बेहतर विकास कर सकू। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि यह जीत प्रदेश के विकास की जीत है जहां पहले विकास के धन का बंदरबांट किया जाता रहा आज वही पैसा गरीबों मजदूरों के उत्थान में लग रहा है जिससे आम लोग जो पिछली सरकारों में त्रस्त हुआ करते थे अब जिस तरह से प्रदेश में और शहर का विकास यह भाजपा की सरकार कर रही है उससे विकास के प्रति एक नई सोच पैदा की है।यही नहीं गुंडाराज जिस तरह से कायम था आज पूरी तरह से गुंडा माफिया जेल में सलाखों के पीछे हैं और अपराध का ग्राफ काफी गिर चुका है। आगे भी यह ब्लॉक जिस तरह से पूर्व में विकास किया है उम्मीद है कि आगे भी ब्लॉक के लोगों को अच्छा विकास देखने को मिलेगा।
इस दौरान प्रमुख संदीप सिंह पटेल ने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से जो जीत हमें मिली है वह जाया नहीं जाएगी। बल्कि प्रत्येक गांव में विकास का पूरा प्रयास करूंगा। संचालन नीरज राय ने किया इस दौरान खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद एडीओ पंचायत असबिन्द सिंह,मनीष मिश्रा देवेन्द्र सिंह,अरबिंद जायसवाल,सचितानन्द सिंह,प्रवीण सिंह,रामसिंगार यादव, रामनिवास यादव,सुभाष सिंह पटेल,तहँसीम, अशोक वर्मा,राजेश राय,कलीम अहमद,मिस्टर सिंह,शोभनाथ सिंह,एव भाजपा नेता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा को एसडीएम सगड़ी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा को एसडीएम सगड़ी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

107 सदस्यों को भी पद एव गोपनीयता की दिलाई गई शपथ।

बुके एव माला से अतिथियों एव सदस्यों का किया गया स्वागत।

विकास को मिलेगी नई गति --अलका मिश्रा ब्लॉक प्रमुख अजमतगढ़

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक पर मंगलवार को प्रमुख एव सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा सदस्यों के साथ एक बैठक कर प्रस्ताव लिए गए। इस दौरान क्षेत्र के कुल 107 सदस्यों को शपथ दिलाई गई इसके पूर्व सुबह से ही ब्लाक के कर्मचारी शपथ ग्रहण तैयारी करने के लिए जुटकर ब्लॉक को फूल माला गुब्बारा टेंट आदि लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया था। यहां लगभग 3:00 बजे उपजिलाधिकारी द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी अतिथियों को बुके एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमुख अलका मिश्रा ने मनीष मिश्रा को दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर इस निर्विरोध जीत की बधाई दी और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान अलका मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से आप सब के स्नेह प्यार से आपने प्रमुख बनाया है उस पर में खरी उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। साथ ही साथ ब्लॉक को विकास की एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भी मेरा भरपूर प्रयास होगा। जिससे कि जनपद में अजमतगढ़ ब्लॉक सम्मान के साथ जनपद ही नहीं प्रदेश में अजमतगढ़ ब्लॉक का विकास कार्यों में आने के लिए एक रोल मॉडल बन सके।
मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ने कहा कि अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद में सबसे पिछड़ा हुआ ब्लॉक की श्रेणी में गिना जाता है जिसका विकास करके इसे जनपद में अग्रणी स्थान पर लाना है जो मेरी बरसों की इच्छा है जिस तरह से यहां के लोगों ने मेरी पत्नी को निर्विरोध निर्वाचित किया है वह एक बड़ी जीत है एवं विकास की जीत है।हमने गांव से लेकर ब्लॉक तक जो विकास किया था यह उसी का परिणाम है कि यह जीत नसीब हुई है। 
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में जिस तरह से सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र के तहत पूरे प्रदेश में बिजली पानी सड़क एवं गरीबों को योजनाओं से जोड़कर गांव तक जिस तरह से विकास किया जा रहा है। वह अजमतगढ़ ब्लॉक पर भी आने वाले समय में मनीष मिश्रा के साथ देखने को मिलेगा। प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि यह ब्लॉक जिस तरह से अपराधियों का गढ़ माना जाता था वह अब भाजपा की सरकार ने जिस तरह से अपराधियों को पानी मांगने पर मजबूर कर दिया है और सलाखों के पीछे डाल दिया है। अब यह ब्लॉक भी विकास कार्यों में तेजी से फले फूले गा जनपद में पहले स्थान पर होगा ऐसी हम लोग कामना करते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के दिखाएं रास्तों से विकास कार्यों की नई ऊंचाइयों को छुएगा। अंत मे सदस्यों के साथ एक बैठक कर प्रताव मांगे गए एव समितियों की बैठक खंड विकास अधिकारी इरसाद अहमद ने की।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया। सीओ सगड़ी महेन्द्र नाथ शुक्ला,एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार,संतोष सिंह,देवेन्द्र सिंह,अनिल मिश्रा,अरविन्द जायसवाल भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर, कमलेश राय,जनार्दन राव,चन्द्रशेखर सिंह, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश पान्डेय,अफताब अहमद उर्दू गुड्डू एव राम बृक्ष गौतम महाप्रधान,सुभहान खान,चन्द्रकला मिश्रा,रामाश्रय राय,नागेंद्र पटेल,अर्जुन राम,आदि उपस्थित रहे।