कपड़े की दुकान में हजारों की चोरी
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा बिलरियागंज स्थिति राधा कृष्ण मंदिर के पास साडी़ की दुकान है। दुकानदार सत्य प्रकाश मौर्य पुत्र रामबृक्ष मौर्य ग्राम बोझिया का निवासी हैं। न्यू साड़ी घर क्लॉथ सेंटर के नाम से इनकी दुकान है। पीड़ित ने अपनी दुकान सुबह खोलता था। रोज़ की शाम को ताला बंद करके अपने घर चला जाता था। कल बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर साड़ी कपड़े दुकान में से उठा ले गए। जिसमें साड़ी व कपड़े की कीमत लगभग 70000 हजार रुपये की चोरी गई। बताया गया कि राधा कृष्ण मंदिर के पास पीड़ित का किराए की दुकान थी जब पीड़ित सुबह दुकान खोलने आया तो शटर का ताला तोड़कर फेंका हुआ मिला। चोरों ने साड़ी लेकर फरार हो गए। फिर चोरों ने शटर बंद कर दिया। दुकान के छत के ऊपर भाड़े पर बिलरियागंज थाने की महिला कांस्टेबल भी रहती हैं। चोरों के इतने हौसले बुलंद, चोर मस्त पुलिस पस्त समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंचीं थीं।
No comments:
Post a Comment