खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में चार अध्यापक अनुपस्थित कार्यवाही को लिखा पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी सकरी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी द्वारा गुरुवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय अंजान शहीद द्वितीय पर अध्यापकों की तैनाती है। जहां पर 4 अध्यापक रेनू राठौर सोनम सिंह बबीता यादव सुरेंद्र कुमार मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
इस दौरान कस्तूरबा बालिका विद्यालय सगड़ी का भी उन्होंने निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई आदि के निर्देश दियें। वही गुरुवार की सुबह खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अंजान शहीद का निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों पर कार्रवाई करने की संस्तुति की है साथ ही साथ विद्यालय परिसर में उगी बड़ी-बड़ी घासो को हटाने का भी निर्देश दिया है एवं उन्होंने समस्त क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के अध्यापको को समय से विद्यालय पर उपस्थित होने का भी निर्देश दिया है एवं शत-प्रतिशत नामांकन कराने विद्यालय की साफ सफाइ करने एवं शासन द्वारा निर्देशित शासनादेशों का अनुपालन करने को कहा। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यालय समय से खोले जाएं और आधे घंटे पहले व आधे घंटे बाद तक किसी भी दशा में विद्यालय पर उपस्थित होकर विद्यालयों के समस्त कार्यों को निपटाने का कार्य करें। उन्होंने समस्त अध्यापकों को निर्देशित किया कि 15 जुलाई के पूर्व सभी अभिभावकों के खाता दुरुस्त कराकर फील्डिंग कराई जाए एवं सत्यापित करा लिया जाए कि उक्त खाते सही है। जिससे कि उनके खाते में पुस्तक जूता मोजा बैग ड्रेस आदि का पैसा समय से भेजा जा सके। जो लोग 15 जुलाई के पूर्व अभिभावकों से खाते दुरुस्त नहीं कराएंगे उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण से अध्यापकों में पहले दिन से ही हड़कंप मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment