Sunday, July 4, 2021

पिता की अनिच्छित हत्या का आरोपित पुत्र गिरफ्तार।

पिता की अनिच्छित हत्या का आरोपित पुत्र गिरफ्तार। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीनपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि में पिता पुत्र के बीच कहासुनी और मारपीट में पिता गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस ने पुत्री राजकुमारी की तहरीर पर अनिच्छित हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। जिसे रविवार दिन में 10 बजे पुलिस ने चुन्हवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। 
जानकारी के अनुसार नथ्थूपुर गांव में वृहस्पतिवार रात्रि 12:00 बजे पिता जिस्सू पुत्र बिठ्ठू उम़ 55 साल का उसके छोटे पुत्र सिकंदर के बीच कहासुनी के उपरांत पुत्र ने पिता को मारा पीटा जिसमें उन्हें गंभीर चोट आ गई इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पुत्री राजकुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर सिकन्दर पुत्र जिस्सू  उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम नत्थुपुर  थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ चुनहवा तिराहा पर मौजूद आरोपित सिकन्दर पुत्र जिस्सू भागने के फिराक में था। जीयनपुर एस एस आई केशर यादव ने दल बल के साथ घेरकर 10.25 बजे  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment