Sunday, July 4, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ के तत्वावधान में किया गया पौधरोपण।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ के तत्वावधान में किया गया पौधरोपण।

पौध वितरण व पर्यावरण में वृक्षों का महत्व पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ के तत्वावधान में रविवार को नरैना की बाग के पास पौधरोपण,पौध वितरण व पर्यावरण में वृक्षों का महत्व पर एक गोष्ठी स्वयंसेवको के द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में अनिल सिंह सिसौदिया पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।वही मनीष मिश्रा पूर्व प्रमुख ने कहा कि वृक्ष हर दृष्टि से जीवन के लिए आवश्यक है। हम सभी सरकार के मंशानुसार अधिकाधिक पौध लगाने का कार्य करना है। सरकार पर्यावरण सुक्षा को लेकर सतर्क है। संघ के खंड कार्यवाह मनोजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि धरा पर 33.3 प्रतिशत वन चाहिए। देश में 19.5 प्रतिशत वन रह गये है। प्रदेश में 6.75 प्रतिशत वन रह गये है। इसी को पूर्ण करने के लिए संघ व सरकार  निरंतर प्रयासरत है। गोष्ठी के बाद पौधरोपड़ किया गया। निःशुल्क पौधवितरण भी लगभग दो हजार किया गया।मनोज श्रीवास्तव खंड कार्यवाह ने आयें हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रमोद पाण्डेय ने किया,संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया। इस अवसर अरविंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, हेमंत सिंह, अतुल सिंह, राजेंद्र सिंह, तेज पाण्डेय, रामप्रवेश यादव,जीतेन्द्र राय,राधेश्याम कन्नौजिया,ओमकार राय आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment