पलिया गांव में 9वे दिन पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ भाजापा नेताओ को पहल पर धरना समाप्त।
पीड़ितों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस।
घरों में तोड़ फोड़ के समस्त सामानों का दिया जायेगा मुवावजा।
घरों की मरम्मत के लिए लगाए गए राजगीर और लेबर।
मजिस्ट्रेटिव जांच के बाद दोशी पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही।
बीजेपी नेता मनीष मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष जयनाथ सिंह के सहयोग से जिलाधिकारी से परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को हुई थी बात।
बीजेपी नेता बोले घटना की जो भी निंदा की जाय कम।
पीड़ितों के घर मरम्मत को लगाए गए राजगीर एव मजदूर।
मुख्यमंत्री दलित सोशिति समाज के दुख दर्द नही करते बर्दाश्त--मनीष मिश्रा
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौंनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव पुलिस और ग्रामीणों के बीच लड़की के विवाद में हुए विवाद के बाद मारपीट व रात में पुलिसिया कार्रवाई से क्षुब्ध ग्रामीणों द्वारा 2 जुलाई से पुलिस कार्रवाई एवं उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं द्वारा दिया जा रहा धरना प्रशासन द्वारा सभी मांगों को मान लिए जाने के बाद शनिवार को दोपहर 12:00 बजे समाप्त कर दिया गया। जिसकी पहल शुक्रवार की शाम को जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की वार्ता एवं परिवार द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर आश्वासन दिए जाने के बाद शनिवार की सुबह गांव में पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह एवं भाजपा नेता मनीष मिश्रा की पहल पर धरने पर बैठे लोगों को पहुंचकर समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया गया।धरना को संबोधित करते हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री दलितों पीड़ितों शोषितों के हित की बात करते हैं और चिन्तन किया करते है जब उन्हें इस गांव में पुलिस द्वारा बरबर्ता की बात बताई गई तो उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी से बात करते हुए सभी मांगे मैन ली।धरना समाप्त कराते हुए उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आपकी सभी मांगें मान ली गई हैं जिसके तहत आपने जो भी मांग रखी थी उसे मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद जिलाधिकारी द्वारा समस्त मांगों को मान लिया गया है। और मकानों आदि की छतिपूर्ति दी जाएगी एवं जितने भी वाहन तोड़े गए हैं उन्हें नया कर दिया जाएगा साथ ही साथ परिवार पर दर्ज मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे एवं पुलिस पर जो भी जीडी में मुकदमा दर्ज किया गया है उसकी मजिस्ट्रेट द्वारा जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाएगा।जिस पर परिवार की मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम अट्ठारह जुलाई को पुनः धरने पर बैठ जाएंगे ।जिस पर कई दिनों से सियासत काफी गरमा गई थी और प्रशासन भी काफी घर घबराया हुआ था। जबकि आजाद समाज पार्टी के एहसान नेता ने कहा कि यह मुख्यमंत्री से परिवार की जो बात हुई है और उन्होंने सारी मांगों को मनीष मिश्रा एवं जयनाथ सिंह के नेतृत्व में मान लिया गया है एवं घर पर राजगीर मजदूर लगा कर मरम्मत के कार्य भी शुरू करा दिए गए जिससे हम धरना को समाप्त करते हैं पर यदि 18 जुलाई तक हमें दर्ज सभी मामलों की काफी जब तक नहीं मिल जाती हम पुनः धरने पर बैठ जाएंगे।इस दौरान तमाम समर्थक एवं महिलाएं जमकर नारेबाजी की।इस दौरान एहसान खान सुनीता कलावती जितेंद्र मुन्ना पासवान स्वतंत्र कुमार मनीष मिश्रा जय नाथ सिंह खंड विकास अधिकारी हरैया इरशाद अहमद अनिल मिश्रा,आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment