Sunday, July 11, 2021

स्विफ्ट - बाइक की आमने सामने टक्कर एक की मौत एक महिला गंभीर रूप से घायल।

स्विफ्ट - बाइक की आमने सामने टक्कर एक की मौत एक महिला गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोल पंप के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्विफ्ट कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार नदीम पुत्र इफ्तिखार उम्र 35 साल निवासी  आसिफगंज जमामस्जिद कोट मोहल्ला अपने नाना के घर दाऊदपुर में रिश्तेदार अनम उम्र 28 साल को लेकर दाऊदपुर सपा जिला उपाध्यक्ष हारुन खान के घर पर आया हुआ था। शाम को 6:00 बजे आजमगढ़ अपने घर वापस जाते समय आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दाउदपुर पेट्रोल पंप के सामने की तरफ से आ रही कार से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और वही युवती अनम उम्र 28 साल गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और स्विफ्ट कार गाड़ी को लेकर थाने आई।

No comments:

Post a Comment