दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार भेजा गया जेल।
25 मई को नाबालिक लड़की को भगा कर रेप का आरोप।
पुलिस ने गुजरात से लड़की को किया बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 मई 2021 को अवनीश मौर्य पुत्र श्रीधर मौर्य निवासी बागपुर थाना जीयनपुर ने नाबालिग लड़की को बहलाफुलाकर भगा ले गया था। जिस पर लड़की की माता द्वारा जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तभी से पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था पर परिजनों को किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी। इसी बीच जीयनपुर पुलिस के एसआई मुकदमे की विवेचना कर रहे अखिलेश पांडे द्वारा लड़की को गुजरात शहर में रहने की सूचना मिली जिस पर उन्होंने 2 दिन पूर्व लड़की को बरामद कर परिजनों के साथ घर लाए एवं मंगलवार को सुबह लगभग 8:00 बजे अंजान शहीद बाजार से भागने की फिराक में सवारी का इंतजार कर रहे हैं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं जेल भेज दिया ।अवनिश मौर्य पर जीयनपुर कोतवाली में धारा 363,366, 376 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर हिमेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की की माता पूर्व में तहरीर दी थी की मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए और रेप किया गया इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धारा में जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment