नवनिर्वाचित प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित 101 ग्राम प्रधान और 107 बीडीसी सदस्यों का माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, देवेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह,चंद्रशेखर सिंह, प्रवीण सिंह,जयराम सिंह पटेल, वीरेंद्र यादव , अर्जुन कुमार, रामबृक्ष गौतम जनार्दन राव, जयप्रकाश सिंह, विवेक सिंह सोनू ,श्रवण सिंह, रविंद्र सिंह,आफताब अहमद,विजय चौहान, बिरेन्द्र यादव, आदि लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजनम सिंह और संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।
No comments:
Post a Comment