Tuesday, July 6, 2021

टेंट हाउस दुकान के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी।

टेंट हाउस दुकान के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर स्थित टेंट हाउस के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी मालिक ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
नत्थूपुर गांव निवासी रविकांत यादव पुत्र फूलचंद यादव की गांव के सामने आजमगढ़ जीयनपुर मार्ग पर यादव टेंट  हाउस के नाम से दुकान है। टेंट हाउस के सामने बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। 5 जुलाई सोमवार की रात्रि 3:00 बजे  टेंट हाउस के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। घर वालों ने 3:30 बजे के करीब देखा तो बोलेरो गाड़ी  गायब है। इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की ,लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। रविकांत यादव ने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है । समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

No comments:

Post a Comment