Tuesday, August 31, 2021

झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक्सापायरी की दवा देने से, किशोर की मौत।

झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक्सापायरी की दवा देने से, किशोर की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के भदाव गांव का प्रियांशु पुत्र राजू 15 वर्षीय को झोलाछाप डॉक्टर मालटारी बाजार का एक्सपायरी दवा दे दिया जिसके कारण प्रियांशु की हालात बिगड़ने लगी। हालात बिगड़ती हुई देखकर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही प्रियांशु के शरीर पर काले-काले चकत्ते पड़ गए। पिता राजीव का कहना है कि इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहा कि दवा के रिएक्शन के चलते किशोर का लीवर व किडली प्रभावित हो गई है। चिकित्सक ने जब दवा देखी तो वह एक्सापयरी निकला। 
इधर अस्पताल में भर्ती प्रियांशु की सोमवार की देर रात में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जानकारी होने पर गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए। परिजनों संग ग्रामीण जब मालटारी स्थित डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे तो उनके आने से पूर्व ही डाक्कटर क्लीनिक बंद कर फरार हो चुका था। परिजनों ने डाक्टर की लापरवाही व गलत दवा देने से प्रियांशु की मौत होना बताया है। उसकी मौत के लिए उन्होंने डाक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। इधर बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Monday, August 30, 2021

स्कार्पियो से कुचलकर मेडिकल हाल संचालक की दर्दनाक मौत।

स्कार्पियो से कुचलकर मेडिकल हाल संचालक की दर्दनाक मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बिलरियागंज जीयनपुर मार्ग पर स्थित लछीया गांव के पास रविवार की रात में दवा की दुकान बंद कर घर लौटते समय तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो की चपेट मे आने से कैफ उम्र 20 साल पुत्र नियाज़ की कुचलकर मौत हो गई। साथ में ही लौट रहा उसका भाई घायल हो गया। स्वजनों ने शव का पंचनामा कराकर सोमवार को दफन कर दिया। जीयनपुर के खालिसपुर गांव निवासी नियाज अहमद की जीयनपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास दवा की दुकान है। जिस पर उसका लड़का  कैफ बैठता था। रविवार की रात में लगभग नौ बजे रात में दुकान बंद कर कैफ अपने भाई सद्दाम के साथ घर पैदल ही घर लौट रहा था। जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर लाछिया गांव के पास पहुंचते जीयनपुर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव के लोग व स्वजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिवारजनों ने कैफ को वेदांता हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन रात में ही उसके शव को घर ले आए। सुबह में गांव के प्रधान राहुल और अन्य लोगों की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर शव को दफना दिया गया। मृतक के दोनो भाई सलमान, सद्दाम, बहन अमीना और मां सलीमुन्निषा का रो रो कर बुरा हाल है।

रामसमुझ यादव कारगिल शहीद को दी गई श्रद्धांजलि।

रामसमुझ यादव कारगिल शहीद को दी गई श्रद्धांजलि।

कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया गया शहीद दिवस।

कोरोना महामारी के चलते प्रतीक रूप में लगा मेला।

शहीदों के स्वजनों को अंगवस्त्रम देकर किया गया सम्मानित। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव में कारगिल युद्ध में शहीद हुए रामसमुझ यादव की शहादत दिवस 30 अगस्त को मेला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव, पिता राजनाथ यादव,नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा, डॉ अनूप यादव, संतोष सिंह टीपू, मनोज कुमार यादव और शंकर यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने रामसमुझ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व शहीद रामसमुझ यादव के भाई प्रमोद यादव ने क्षेत्र के शहीद सौदागर सिंह की पुत्रवधू अंजना सिंह,शहीद रमेश यादव की बहन शशि कला, शहीद तेजुराम के स्वजनों, कारगिल शहीद गुलाब सिंह के पिता बिरजू सिंह, कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ सहित क्षेत्र के दर्जनों शहीद परिवारों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सगड़ी विधायक वंदना सिंह के प्रतिनिधि संतोष सिंह टीपू ने कहा कि रामसमुझ यादव की शहादत ने इस क्षेत्र की गौरव को बढ़ाया है। देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया है। शंकर यादव ने कहा कि वह मां धन्य है। जिसने रामसमुझ जैसे सपूत को जन्म दिया। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कहा कि देश और समाज पर मर मिटने वाले लोगों का नाम ही अमर रहता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव ने कहा कि मेरे भाई की शहादत से पूरा परिवार गौरवान्वित है। जब भी कभी देश के आन मान सम्मान पर ठेस आएगी मेरा पूरा परिवार देश के लिए मर मिटने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पार्क को जनेश्वर मिश्र पार्क की तरह विकसित करने का आश्वासन दिया है। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,विधायक सग्राम यादव,विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा,एमएलसी राकेश सिंह यादव गुड्डू, चैयरमेन जीयनपुर हरिशंकर यादव,चैयरमेन अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर,राजेश यादव, राकेश यादव बाबू,मनोज यादव,बिरेन्द्र उर्फ डब्लू यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Sunday, August 29, 2021

जीयनपुर में महिलाओं ने भाजपा महिला जिला अध्यक्ष का किया स्वागत।

भाजपा महिला जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।

जीयनपुर में महिलाओं ने भाजपा महिला जिला अध्यक्ष का किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के समता नगर में जागो नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुमलता बौद्ध को भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज बनाए जाने पर जागो जागो नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने भव्य स्वागत किया।
जीयनपुर नगर पंचायत के समता नगर में जागो नारी शक्ति संगठन कार्यालय का नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव व भाजपा महिला जिला अध्यक्ष लालगंज कुसुमलता बौद्ध ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
वही इस दौरान महिला संगठन के पदाधिकारी महिलाओं ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम देकर व मुकुट पहनाकर जिला अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत किया व बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सपना यादव व अध्यक्षता शशिकिरन ने किया। 
इस दौरान संगठन की महामंत्री सपना यादव ने कहा कि भाजपा ने दलित की बेटी को महिला जिला अध्यक्ष बनाकर मान सम्मान बढ़ाया है हम सभी लोग उनके साथ हैं। इस दौरान कुसुमलता बौद्ध ने सभी का आभार जताया और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्वागत समारोह में विजयलक्ष्मी, पूनम शर्मा, नीलम शर्मा, सुनीता देवी, पुष्पा, गुलाबी देवी, दुर्गावती, किरण, बीना देवी, चंदा, प्रेमशिला,ज्योति, सुनीता, प्रीति मिश्रा,अर्चना इत्यादि दर्जनों की संख्या में महिलाए मौजूद रही।

चोरी की एक्टिवा के साथ दो को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी की एक्टिवा के साथ दो को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह से चोरी की एक्टिवा व मोबाइल के साथ दो को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह के समीप रामगढ़ मार्ग से शाम 4:30 बजे दिनेश यादव पुलिस बल के साथ वाहन से चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर की सूचना पर मालटारी से रामगढ की तरफ चोरी की एक्टिवा से दो लोग आ रहे हैं थे। जिस पर मुखबीर के इशारे पर मनिकाडीह में रामगढ़ मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस ने रोका स्कूटी छोड़कर भागने का दोनों ने प्रयास किया पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया जिनमें अनिरुद्ध प्रजापति पुत्र राम सागर प्रजापति निवासी मनिकाडीह के पास से एक चोरी की मोबाइल भी बरामद हुई जिसे उसने जीयनपुर बाजार के बिलरियागंज सड़क पर पान की दुकान के सामने से 2 दिन पूर्व चोरी की थी। वहीं एक्टिवा पर सवार कैलाश यादव पुत्र शाह बली यादव ने बताया कि उसके पुत्र विमलेश ने चोरी कर एक्टिवा लाया था दोनों को एक्टिवा व मोबाइल के साथ जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विभिन्न धाराओं में दोनों को जेल भेज दिया।

Wednesday, August 25, 2021

देवी स्थान पर जबरदस्ती कब्जा का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।

देवी स्थान पर जबरदस्ती कब्जा का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।

भू माफियाओं की मदद कर रहा है तहसील प्रशासन।

पुजारी सहित ग्रामीणों ने रोकवाया काम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के टड़वा बद्दोपुर वार्ड में डाक बंगले के ठीक सामने देवी स्थान के नाम से जमीन छूटी हुई है। जहां पर सैकड़ों वर्षो से नगर क्षेत्र व आसपास की महिलाएं पूजा अर्चन करती हैं। हर वर्ष में कई अन्य धार्मिक आयोजन भी इस जगह पर होता चला आ रहा है। देवी स्थान के पुजारी श्री कृष्ण बलदाऊ उपाध्याय ने बताया कि सैकड़ों वर्षो से इस जमीन का प्रयोग हिंदू धर्म के पूजा पाठ में होता है। कुछ भू माफियाओं ने तहसील प्रशासन के लोगों को मिलाकर जमीन का पट्टा ले लिया और खतौनी में बैनामा कराकर फर्जी तरीके से अपना नाम इंद्राज करा दिया। इसकी जानकारी होने पर मैंने जिला जज के यहां वाद दाखिल किया। जिसमें देवी के पक्ष में फैसला हुआ है। वर्तमान समय में कमिश्नर के यहां भी मुकदमा चल रहा है। जिसमें स्थगन आदेश जारी है। बावजूद इसके भू माफियाओं द्वारा बुधवार को जेसीबी से नीव खोदकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंच गए और काम को रोक दिया। नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने बताया कि पुजारी द्वारा शिकायत की गई की देवी स्थल पर बिना नक्शे के जबरदस्ती कब्जा करने की नियत से नीव खोदी जा रही है। इस संबंध में कब्जा कर रहे लोगों को नोटिस जारी की गई है। देवी का स्थान होने के चलते यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tuesday, August 24, 2021

40 किलो गो मांस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ़्तार।

40 किलो गो मांस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ़्तार।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 40 किलो मांस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के मकान में 40 किलो गौ मांस काटकर बेचने के लिए रखा हुआ था। मुखबिर की सुचना पर दो पशु तस्करों को जीयनपुर पुलिस ने गो मांस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस को 23 अगस्त दिन सोमवार को समय लगभग 3:25 बजे मुखबिर की सुचना पर जीयनपुर पुलिस ने दाऊदपुर के पास गोमांस काटकर बेच रहे। लोगों को जीयनपुर के प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार यादव व एसएसआई केशर यादव ने मय दलबल के साथ मौके से दो लोगों को धर दबोचा और मौके से ही 40 किलो गोमांस व चापड़,चाकू, सीलपट और तराजू बरामद किया। वही मौके से गिरफ्तार शाह आलम पुत्र महबूब आलम निवासी दाऊदपुर थाना जीयनपुर व समीर पुत्र युनूस खान निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर को गो हत्या व पशु क्रूरता अधिनियम 3/5/8 गोबध एव 4/25 आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पशुचिकित्सा अधिकारी ने गो मांस का सेम्पल लिया और शेष मांस को जमीन में गाड़ दिया गया। पशु तस्करों को पकड़ने में कांस्टेबल शशांक मिश्रा, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र यादव,सुमित राव,सतेन्द्र यादव,प्रियंका गुप्ता,नीलम देवी  आदि रहे।

Sunday, August 22, 2021

बनवासी व बासफोर के बीच मनाया जन्मदिन।

बनवासी व बासफोर के बीच मनाया जन्मदिन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में जन्मदिन की खुशियाँ तो सब लोग अपने परिवार मित्र और सगे संबंधी के साथ मनाते है। पर अजमतगढ़ ब्लाक के जमीन बेलारी ग्राम निवासी अर्पिता ओझा पुत्री मनोज कुमार ओझा ने अपना जन्मदिन बासफोर व बनवासीओं के बीच के केक काट कर मनाया। और अपने जन्मदिन पर होने वाले खर्च से उनके  बच्चों को मिठाई फल और बर्तन का अपने हाथों से वितरण किया और पहली बार रक्षाबंधन पर्व पर पड़े अपने जन्मदिन पर बासफोर और बनवासी भाई बहन के सुख दुख में हर सम्भव मदद का वादा किया। अपने बीच किसी के जन्मदिन का केक कटते पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर अर्पिता ने हर वर्ष अपना जन्मदिन ऐसे ही समाज के आखिरी पायदान पर रह रहे लोगों को बीच मनाने का भी संकल्प लिया तो इसके लिए और लोगों को भी प्रेरित करने की बात रखीं। वहीं पर अर्पिता के साथ भाई अम्बुज और बहन अंशिका ने सहयोग किया। इस मौके पर ब्राह्मण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोच समाचार के सम्पादक मनोज कुमार ओझा,सेल्स टैक्स आफिसर सुनील ओझा , संदीप, अभिनंदन, अभिषेक, पंकज, हितेश सहित काफी लोगों ने अर्पिता को अपना आर्शिवाद दिया।

Saturday, August 21, 2021

मिशन शक्ति के तहत हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में महिला गोष्ठी का आयोजन।

मिशन शक्ति के तहत हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में महिला गोष्ठी का आयोजन।

मिशन शक्ति का तीसरा फेज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर खुशहाल परिवार दिवस के रुप में मनाया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रागंण में मिशन शक्ति के तहत एक कार्यक्रम शनिवार को 11:00 बजे के करीब अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र प्रागंण में 21 अगस्त को मिशन शक्ति के तहत एक महिला गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर प्रदीप कुमार प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजमतगढ़ ने की महिला गोष्ठी में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर भाग लिया। महिला खुशहाल परिवार गोष्ठी पर अपनी बात को रखते हुए अजमतगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात महिला BCPM कुसुम लता ने कहा कि  महिलाओं को सशक्त बनने की जरूरत है। पहले महिलाएं पुरुषों के सामने खड़ी होने में घबराहट महसूस करती थी। आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उनको अपने मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। कोई भी जुल्म उनके ऊपर हो उसके साथ डटकर मुकाबला करने की ज़रूरत है। क्यों की सरकार महिलाओं के लिए तमाम हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।1090,112,1076,102,108, इस नंबर पर कॉल करने पर तत्काल सहायता के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग तैयार रहेगी। केवल आपको जागने की जरूरत है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। सरकार ने महिला उत्त्थान ओर सहयोग के लिए अनेक नियम योजनाए संचालित कर रही है। इस दौरान डॉक्टर ममता राय, गुडिया स्टापनर्स, राममूरत यादव Hi,बृजभूषण, मुकेश, कंचन संगीनी पानमती,चम्पा, सुर्यमुखी आशा संगीनी के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया। वहीं इस दौरान ग्रामीण महिलाए मौजूद रही।

राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारी को मिल रही धमकी दिया ज्ञापन।

राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारी को मिल रही धमकी दिया ज्ञापन।

एसडीएम सहित सीओ सगड़ी को ज्ञापन सौंप न्याय की लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर गिरी निवासी भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर ने उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपकर धमकी देने और जान से मारने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रार्थना पत्र में पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर श्री कृष्ण गिरी उर्फ शेरू गिरी पुत्र अलोप गिरी निवासी भुवना बुजुर्ग के कहने पर कौशल सिंह पुत्र बलिराम सिंह ने मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की तो वही सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला को भी ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।

Friday, August 20, 2021

50 पुड़िया हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार।

50 पुड़िया हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव से 50 पुड़िया हिरोइन के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार राहुल सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह उम्र 38 साल निवासी बेरमा गांव के समीप हिरोइन  बेचने की तैयारी कर रहा था कि मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एसएसआई केशर यादव ने पुलिस बल के साथ शाम 5:15 बजे 50 पुड़िया हिरोइन (2000 मिली ग्राम) के साथ पकड़ लिया जीयनपुर पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर मुकदमा अपराध सख्या 218/21 धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर राहुल सिंह को जेल भेज दिया।

Thursday, August 19, 2021

हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी वैक्सीन चोरी कर मऊ में बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार।

हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी वैक्सीन चोरी कर मऊ में बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार।

संविदा कर्मी की सेवा समाप्त के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी ने लिखा पत्र।

जांच कर उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी ने सेवा समाप्ति को लिखा पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर विगत 2 साल से ठेके के तहत संविदा पर तैनात वार्ड बॉय मऊ जनपद में रंगे हाथ वैक्सीन के साथ बेचते हुए गिरफ्तार जांच कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने संविदा पर तैनात सेवा कर्मी की सेवा समाप्ति के लिए लिखा पत्र।
जानकारी के अनुसार भदसा (मऊ) निवासी राहुल राय विगत 2 साल से ठेके के तहत हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड बॉय के रूप में तैनात था जो सरकारी वैक्सीन चोरी कर मऊ जनपद में बेचने का कार्य करता था। जिसको मऊ पुलिस ने सरकारी वैक्सीन के साथ गिरफ्तार कर लिया मुकदमा दर्ज कर आजमगढ़ जनपद को सूचित किया गया। जिसके उपरांत उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच की वहीं उन्होंने वैक्सिंग चोरी कर बेचते हुए पकड़े गए रंगे हाथ संविदा कर्मी राहुल राय की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा।
प़धानमंत्री की निशुल्क कोविड-टीकाकरण योजना में लगी सेंध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कोविड-19 में प्राथमिकता पर निशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। वही केंद्रों पर भारी भीड़ टीकाकरण के लिए लग रही है तो जगह-जगह से इस प्रकार की शिकायत मिल रही है कि तैनात कर्मियों के द्वारा वैक्सीन ₹1000 में टीकाकरण किया जा रहा है तो कहीं कहीं पर लाइन में खड़े लोगों को टोकन ही 200 से लेकर ₹500 तक में बेचा जा रहा है।
कोविड काल में एक तरफ प्रधानमंत्री जहां स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य कर्मी प्रधानमंत्री की राष्ट्र को समर्पित निशुल्क टीकाकरण योजना में ही छेद कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं और लगातार स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के नाम पर धन उगाही से लेकर टीकाकरण के लिए लग रही भीड़ से हाथापाई तक कर रहे हैं और उनके ऊपर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।

Wednesday, August 18, 2021

कड़ाई से होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन:रामानुज शुक्ला तहसीलदार सगड़ी

कड़ाई से होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन:रामानुज शुक्ला तहसीलदार सगड़ी

किसी भी दसा में नही निकलेगा जुलूस।

नही की जाएगी ताजिया दफन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर बुधवार को तहसीलदार सगड़ी रामानुज शुक्ला की अध्यक्षता में मुहर्रम त्योहार को देखते हुए ताजियादारो के साथ शांति समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान तहसीलदार ने ताजिया दारों से साफ शब्दों में कहा कि हर हालत में कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। यदि किसी ने जुलूस निकालने और ताजिया निकालने की हिमाकत की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जबकि मुस्लिम समुदाय कई मुद्दों पर डटा रहा और कहता रहा कि रैलियां निकालने पर प्रतिबंध नहीं है। अन्य त्योहारों में भीड़ जुट रही है पर हमें सिर्फ टारगेट किया जा रहा है। जबकि हम पांच लोग मिलकर ताजिया निकाल कर दफन करने की इजाजत मांग रहे हैं। जिस बात पर काफी लोग डटे थे और यह कहा कि हम गाइडलाइन का पालन करते हुए सरकार के बनाए नियमों का पालन करेंगे। जहां पर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए समस्त नियमों गाइडलाइनो का पालन प्रत्येक व्यक्ति को कड़ाई से किया जाना है जो व्यक्ति गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इकट्ठा नहीं होगी और ना ही जुलूस निकाले जाएंगे और ना ही ताजिया को कर्बला में दफन किया जाएगा। अपने घरों में ताजिया बनाएं पूजा पाठ करें। उससे शासन प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है पर जो भी व्यक्ति नियम कानून को तोड़ेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नेहाल मेहंदी जफर आदिल अब्बास मेहंदी जावेद अनवर तालिब रजा जावेद अहमद जिशान मेंहदी आदि मौजूद थे।

पुलिस मुठभेड़ में 25000 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली।

पुलिस मुठभेड़ में 25000 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली।


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर पुलिया पास हुई पुलिस मठभेड़

चोरी की बाइक,असलहा व कारतूस बरामद,शमशेर हत्याकांड में मुख्य आरोपी है अकदश

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़: जनपद में 08 घंटे के अंदर एक और मुठभेड़ हो गई। दूसरी मुठभेड़ में भी पुलिस की गोली से 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बिलरियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह में लगभग 04:30 बजे बिलरियागंज और रौनापार थानाध्यक्ष गोरिया बाजार में एक सूचना पर चेकिंग कर रहे थे। थोड़ी देर बाद बिलरियागंज की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया। इसे रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार और अधिक तेज गति से महराजगंज की तरफ भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बाइक का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना दूसरे पुलिस कर्मियों को दी। इस दौरान दीदारगंज थानाध्यक्ष जयराजपुर बिंदवल में दबिश देते हुए महराजगंज रोड से बिलरियागंज की तरफ आ रहे थे। अपराधी की सूचना मिलने पर मोलनापुर पुलिया के पास बाइक सवार को घेरकर रोकने का प्रयास करने लगे। तभी बाइक सवार ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर कई राउंड फायर किए। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बिलरियागंज ले गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान निजामबाद थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी अकदश पुत्र पप्पू के रूप में हुई। जो पूर्व में ही 25000 रूपये का इनामी बदमाश है। वह हत्या के मामले में थाना गंभीरपुर में वांछित था। उसके पास से नाजायज चोरी की मोटर साइकिल, एक असलहा और दो अदद खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गम्भीरपुर में खानसामा शमशेर की हत्या में पकड़ा गया बदमाश मुख्य आरोपी है।

Saturday, August 14, 2021

श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स का हुआ भूमि पूजन व रुद्राभिषेक।

श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स का हुआ भूमि पूजन व रुद्राभिषेक।

बालाजी ऑटोमोबाइल्स खुलने से गांव और देहात के लोगों को मिलेगा सहूलियत:: नरेंद्र प्रताप सिंह पीसीएस

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स के दुकान की भूमि पूजन सहित रुद्राभिषेक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार से लेकर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे। वही पीसीएस नरेंद्र प्रताप सिंह नगर निगम वित्त व लेखा अधिकारी ने कहा कि श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स की दुकान इसलिए खोला जा रहा है कि इस रोड पर कोई भी दुकान दो पहिया वाहन बनाने के लिए कोई भी दुकान नहीं है। इसलिए यह व्यवस्था की गई है कि इस क्षेत्र में अलग से ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें देहात सहित क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा मिले की एक ही जगह सारा सामान पर्याप्त मिले। जिससे किसी को किसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वही सगड़ी तहसील अधिवक्ता अरुन कुमार सिंह ने कहा कि  जब गाड़ी बिगड़ जाती थी तो बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इसलिए जीयनपुर क्षेत्र में श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स के नाम से एक दुकान की शुरुआत की गई है। और ग्राहकों को हर तरह की सुविधा देने के लिए श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स हमेशा तत्पर रहेगा जल्द ही श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स की इस दुकान का उद्घाटन किया जाएगा। रुद्राभिषेक और भूमि पूजन के दौरान अरुन कुमार सिंह, श्याम प्रताप पांडे,नरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र कुमार पान्डेय,दया शंकर पांडे, रिशु सिंह, प्रिया सिंह, सविता सिंह, सुमन सिंह, शारदा सिंह, हंस रानी सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।