श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स का हुआ भूमि पूजन व रुद्राभिषेक।
बालाजी ऑटोमोबाइल्स खुलने से गांव और देहात के लोगों को मिलेगा सहूलियत:: नरेंद्र प्रताप सिंह पीसीएस
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स के दुकान की भूमि पूजन सहित रुद्राभिषेक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार से लेकर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे। वही पीसीएस नरेंद्र प्रताप सिंह नगर निगम वित्त व लेखा अधिकारी ने कहा कि श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स की दुकान इसलिए खोला जा रहा है कि इस रोड पर कोई भी दुकान दो पहिया वाहन बनाने के लिए कोई भी दुकान नहीं है। इसलिए यह व्यवस्था की गई है कि इस क्षेत्र में अलग से ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें देहात सहित क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा मिले की एक ही जगह सारा सामान पर्याप्त मिले। जिससे किसी को किसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वही सगड़ी तहसील अधिवक्ता अरुन कुमार सिंह ने कहा कि जब गाड़ी बिगड़ जाती थी तो बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इसलिए जीयनपुर क्षेत्र में श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स के नाम से एक दुकान की शुरुआत की गई है। और ग्राहकों को हर तरह की सुविधा देने के लिए श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स हमेशा तत्पर रहेगा जल्द ही श्री बालाजी ऑटोमोबाइल्स की इस दुकान का उद्घाटन किया जाएगा। रुद्राभिषेक और भूमि पूजन के दौरान अरुन कुमार सिंह, श्याम प्रताप पांडे,नरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र कुमार पान्डेय,दया शंकर पांडे, रिशु सिंह, प्रिया सिंह, सविता सिंह, सुमन सिंह, शारदा सिंह, हंस रानी सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment