रामसमुझ यादव कारगिल शहीद को दी गई श्रद्धांजलि।
कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया गया शहीद दिवस।
कोरोना महामारी के चलते प्रतीक रूप में लगा मेला।
शहीदों के स्वजनों को अंगवस्त्रम देकर किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव में कारगिल युद्ध में शहीद हुए रामसमुझ यादव की शहादत दिवस 30 अगस्त को मेला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव, पिता राजनाथ यादव,नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा, डॉ अनूप यादव, संतोष सिंह टीपू, मनोज कुमार यादव और शंकर यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने रामसमुझ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व शहीद रामसमुझ यादव के भाई प्रमोद यादव ने क्षेत्र के शहीद सौदागर सिंह की पुत्रवधू अंजना सिंह,शहीद रमेश यादव की बहन शशि कला, शहीद तेजुराम के स्वजनों, कारगिल शहीद गुलाब सिंह के पिता बिरजू सिंह, कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ सहित क्षेत्र के दर्जनों शहीद परिवारों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सगड़ी विधायक वंदना सिंह के प्रतिनिधि संतोष सिंह टीपू ने कहा कि रामसमुझ यादव की शहादत ने इस क्षेत्र की गौरव को बढ़ाया है। देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया है। शंकर यादव ने कहा कि वह मां धन्य है। जिसने रामसमुझ जैसे सपूत को जन्म दिया। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने कहा कि देश और समाज पर मर मिटने वाले लोगों का नाम ही अमर रहता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव ने कहा कि मेरे भाई की शहादत से पूरा परिवार गौरवान्वित है। जब भी कभी देश के आन मान सम्मान पर ठेस आएगी मेरा पूरा परिवार देश के लिए मर मिटने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पार्क को जनेश्वर मिश्र पार्क की तरह विकसित करने का आश्वासन दिया है। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,विधायक सग्राम यादव,विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा,एमएलसी राकेश सिंह यादव गुड्डू, चैयरमेन जीयनपुर हरिशंकर यादव,चैयरमेन अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर,राजेश यादव, राकेश यादव बाबू,मनोज यादव,बिरेन्द्र उर्फ डब्लू यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
No comments:
Post a Comment