बनवासी व बासफोर के बीच मनाया जन्मदिन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में जन्मदिन की खुशियाँ तो सब लोग अपने परिवार मित्र और सगे संबंधी के साथ मनाते है। पर अजमतगढ़ ब्लाक के जमीन बेलारी ग्राम निवासी अर्पिता ओझा पुत्री मनोज कुमार ओझा ने अपना जन्मदिन बासफोर व बनवासीओं के बीच के केक काट कर मनाया। और अपने जन्मदिन पर होने वाले खर्च से उनके बच्चों को मिठाई फल और बर्तन का अपने हाथों से वितरण किया और पहली बार रक्षाबंधन पर्व पर पड़े अपने जन्मदिन पर बासफोर और बनवासी भाई बहन के सुख दुख में हर सम्भव मदद का वादा किया। अपने बीच किसी के जन्मदिन का केक कटते पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर अर्पिता ने हर वर्ष अपना जन्मदिन ऐसे ही समाज के आखिरी पायदान पर रह रहे लोगों को बीच मनाने का भी संकल्प लिया तो इसके लिए और लोगों को भी प्रेरित करने की बात रखीं। वहीं पर अर्पिता के साथ भाई अम्बुज और बहन अंशिका ने सहयोग किया। इस मौके पर ब्राह्मण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोच समाचार के सम्पादक मनोज कुमार ओझा,सेल्स टैक्स आफिसर सुनील ओझा , संदीप, अभिनंदन, अभिषेक, पंकज, हितेश सहित काफी लोगों ने अर्पिता को अपना आर्शिवाद दिया।
No comments:
Post a Comment