पुत्र के द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन देने के उपरांत जागी पुलिस पिता को छोड़ा।
पुत्र ने पिता को 4 दिन से जीयनपुर थाने में बैठाने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरई इस्माइलपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर पिता को 4 दिन से थाने में बैठाने का लगाया आरोप जिसके बाद जागी जीयनपुर पुलिस ने पिता कांति राम को लिखित आश्वासन के उपरांत छोड़ा।
जानकारी के अनुसार हरई ईस्मालपुर गांव में विपक्षी ने आरोप लगाया की चकमार्ग में हैंड पाइप स्थित है। जिस पर तहसील न्यायालय ने कांति राम को चक मार्ग से हैंड पाइप उखाड़ने का आदेश दिया था। पाइप नहीं उखाड़े जाने पर जीयनपुर पुलिस ने कांति राम को थाने में बैठा लिया उसके पुत्र धर्मेंद्र ने पिता कांति राम को 4 दिन से थाने में बैठाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वहीं अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव ने बताया कि 24 घंटे के अंदर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 1 दिन में हैंड पाइप हटाने के आश्वासन के बाद कांति राम को छोड़ दिया गया।
No comments:
Post a Comment