Monday, March 31, 2025

ईद की नमाज अदा कर अल्लाह ताला से देश के सलामती की मांगी दुआ।

ईद की नमाज अदा कर अल्लाह ताला से देश के सलामती की मांगी दुआ।

छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया नमाज अदा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार को ईंदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए दुआ की। हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं नत्थूपुर ईदगाह पर 16 गांवों के लोगों को मौलाना डाक्टर असद इदरीश ने नमाज अदा कराया। सगड़ी के नत्थूपुर,अंजान शहीद, बागखालिस,सगड़ी,देवापार, धौरहरा,खतीबपुर,अल्लीपुर,समुद्र पुर,छत्तरपुर खुशहाल,छतरपुर दलेर,अजमतगढ़,जीयनपुर सहित पूरे क्षेत्र ईद की नमाज अदा कर देश की सलामती की दुआ मांगी।नत्थूपुर स्थित ईदगाह पर दर्जनों गांवों के हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की।वहीं ईदगाह पर मेले जैसा माहौल था। बच्चों का उत्साह देखने लायक बन रहा था। वही लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चे खिलौना, गुब्बारे की खरीदारी की और आइसक्रीम का लुफ्त उठाया।वहीं लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।इस मौके पर सगड़ी विधायक डा0 एच एन सिंह पटेल,डा0 मुस्ताक अहमद,प्रधान सरफुद्दीन, मो0अजीम नोमान,सुबहान खान,अरविंद जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव,अजय साहनी,नेहाल मेहंदी,कुमार गौरव,ज्ञानेंद्र मिश्र,हिमांशु जायसवाल,आलोक चौरसिया, जर्रार हुसैन,प्रमोद यादव,फहद खान आदि रहे।

चन्नाराम कालिका मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन कर की मनोकामना।

चन्नाराम कालिका मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन कर की मनोकामना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछूला गांव में स्थित जनपद मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर यह प्रसिद्ध स्थान जनपद का अग्रणी और प्रसिद्ध अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। जहां दुरराज से आने वालों भक्तों की संख्या काफी है।नवरात्र के पहले दिन भक्तों की अपार भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन मंदिर परिसर में महिला पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तेदी से खड़ा है। जिससे कि किसी अप्रिय घटना चैन स्नैकिंग आदि की घटना न होने पाए। इस दौरान मंदिर परिसर में लगे दुकानदारों की जमकर बिक्री हुई।साथ ही साथ लोगों ने जमसर गांव निवासी गोरक्षापीठ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष आर पी राय सोनू द्वारा बृहद भंडारे का निशुल्क आयोजन किया गया है।जहां लोग कतार बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। प्रसाद के तौर पर मूंगफली आलू एवं नींबू युक्त शरबत बनाकर लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।इस दौरान सुबह की महाआरती में सैकड़ो लोग शामिल होकर मां चन्ना राम कालिका से परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान पुजारी रणविजय सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है एवं सीसी कैमरे और मोबाइल के द्वारा पूरे मंदिर की निगरानी की जा रही है।जिससे कि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

करोड़ों की जमीन फर्जी कागजात तैयार कर करा लिया बैनामा।

करोड़ों की जमीन फर्जी कागजात तैयार कर करा लिया बैनामा।

10 लोगों पर मुकदमा दर्ज,
जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

 डीआईजी,पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में मोइनुद्दीनपुर निवासी थाना बिलरियागंज द्वारा जीयनपुर कोतवाली में बीती रात जमीन की कागजात की हेराफेरी कर जमीन अपने नाम करने और बेचने के आरोप में जीयनपुर पुलिस द्वारा डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है।डीआईजी को दी गई अली अजहर खान पुत्र हसनैन ग्राम मोइनुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज द्वारा आरोप लगाया गया कि गाटा संख्या 299,109,110, 113,293,,266 रकबा लगभग डेढ़ हेक्टेयर फर्जी तरीके से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करा लिया।जिसपर जीयनपुर पुलिस मोहम्मद अजमल पुत्र फिरोज निवासी बनकट थाना मबारकपुर और अशहद पुत्र मैनुद्दीन,फखरुद्दीन पुत्र सत्तार निवासी गण बनकट थाना मुबारकपुर।विंध्याचल पुत्र बनारसी निवासी बनकट थाना मुबारकपुर,नियाज़ पुत्र शरीफ खुदादपुर थाना निजामाबाद, इम्तियाज पुत्र शरीफ खुदादपुर थाना निजामाबाद,एजाज पुत्र शरीफ निवासी खुदादादपुर थाना निजामाबाद,फैसल पुत्र शफीक निवासी अज्ञात,साह आरिफ पुत्र शमीम अज्ञात,सीमा पत्नी आजाद शेख पता अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Sunday, March 30, 2025

प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज।

प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज।

पीएम रिपोर्ट में चोट से हुई मौत,कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी अश्वनी कुमार चौहान की शनिवार की रात में नरहन खास गांव के पास हुई मौत के मामले में जीयनपुर पुलिस ने मृतक की मां शिवकुमारी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट में चोट से मौत हुई है। पुलिस इस मामले के खुलासे में जुटी है कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।अश्वनी चौहान शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ जीयनपुर  खाना खाने के लिए घर से बाइक से निकला था। गांव के दो अन्य युवक भी दूसरी बाइक से खाना खाने जीयनपुर आए थे। रात करीब 11 बजे नरहर गांव के लोगों ने पुलिस को सड़क के किनारे झाडियों में युवक के शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी कि मार्ग दुर्घटना में अश्विनी चौहान की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे। शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक पिछली बार क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ चुका पर हार गया था। इस बार ग्राम प्रधान का चुनाव  लड़ने की तैयारी कर रहा था। मां शिवकुमारी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया।
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत प्रकाश में आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मां कालिका मंदिर पर राना राय ने भक्तों को प्रसाद किया वितरण।

मां कालिका मंदिर पर राना राय ने भक्तों को प्रसाद किया वितरण।

हर साल की भांति चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन मां के भक्तों को प्रसाद किया जायेगा वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी चैत्र नवरात्रि के मौके पर धनछुला में स्थित मां कालिका मंदिर में गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष राना राय सोनू के द्वारा भंडारा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से ही चन्नाराम मंदिर में सुबह में खिचड़ी व शाम को हलुवा प्रसाद का वितरण माता के भक्तों को किया गया। नवरात्रि के मौके पर मंदिर में अखंड मनोकामना दीप भी जलाए गए हैं। होने वाली आरती व विभिन्न पूजन कार्यक्रमों में काफी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। वही प्रतिदिन नवरात्री के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। चन्नाराम कालिका मंदिर के पुजारी रणविजय सिंह ने बताया कि नवरात्री के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में अपार भीड़ भक्तों की लग रही है। मंदिर पर आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा पुरुष और महिला सिपाहियों की डयूटी मंदिर प्रांगण में लगाई गई है।

Saturday, March 29, 2025

नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य बनाए गए डॉ0 डी.डी. सिंह

नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य बनाए गए डॉ0 डी.डी. सिंह

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ0 अतुल प्रताप सिंह और महासचिव डॉ0 राजेश श्रीवास्तव ने नीमा आजमगढ़ के डॉ0 डी.डी. सिंह और डॉ0 विनोद कश्यप को नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल का सदस्य मनोनीत किया है। कल शाम हुई इस घोषणा से नीमा आजमगढ़ के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है। सभी सदस्य डॉ0 डी.डी. सिंह और डॉ0 विनोद कश्यप को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीमा अध्यक्ष डॉ0 मनीष राय ने कहा कि आजमगढ़ नीमा के लिए बड़े हर्ष की बात है कि नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ0  डी.डी. सिंह और नीमा सचिव डॉ. विनोद कुमार कश्यप को नीमा उत्तर प्रदेश की ओर से नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन  के सेंट्रल काउंसिल मेम्बर के रूप में नामित किया गया है। इससे आजमगढ़ नीमा की ताकत का पता चलता है। विदित हो कि नीमा आजमगढ़ में इस समय कुल 450 सदस्य हैं। नीमा आजमगढ़ का नीमा उत्तर प्रदेश और नीमा सेंट्रल के साथ बहुत ही मजबूत रिश्ता है। उसी का परिणाम है कि आजमगढ़ से दो लोगों को सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इससे हमारी ताकत और मजबूत होगी। और सेंट्रल तक अपनी बात पहुँचाना आसान होगा। मनोनयन के पश्चात डॉ. डी.डी. सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आजमगढ़ नीमा के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ0 डी.डी. सिंह ने कहा कि नीमा एक राष्ट्र व्यापी संगठन है, जिसमें आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक सदस्य होते हैं। यदि किसी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को कोई भी परेशानी होती है तो उसके लिए संगठन जिले स्तर से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक साथ देता है। अपनी प्रमुखता के बारे में बताया कि हमारा सबसे प्रमुख कार्य है कि जिले के सभी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को सुरक्षा प्रदान किया जाए, जिससे वे आसानी से अपना चिकित्सा कार्य कर सकें। इसके लिए जब जरूरत होगी हम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी, सीएमओ आदि से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे। हमारा संगठन ही हमारी ताकत है।

Dr.D.D.Singh
7985718547

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर रोड किनारे झाड़ियों में फेंका,पुलिस जांच में जुटी।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर रोड किनारे झाड़ियों में फेंका।

फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची जांच में जुटी।

प्रधान का चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी।

झाड़ियों में शव फेंक हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी।

हसनपट्टी गांव में दोस्त के घर  खाना खाकर निकला था मृतक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी अश्वनी कुमार चौहान पुत्र स्वर्गीय श्याम कुंवर चौहान की बीती रात नरहन खास गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। अश्वनी चौहान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और वर्तमान में  चंडेश्वर एवं गांव में प्लॉटिंग का कार्य चल रहा था। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच करने मौके पर पहुंच गई है। अश्वनी चौहान शुक्रवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ जीयनपुर हसनपट्टी गांव में खाना खाने के लिए घर से निकला था। रात करीब 11:00 बजे पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी कि उनका दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मौके पर रात्रि में ही पहुंचकर शव को कब्जे में लें लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास झाड़ियों में एक लाठी भी बरामद हुई है। जबकि कान के नीचे धारदार हथियार के चोट के निशान बताया जा रहा है।मृतक पिछली बार क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ चुका पर हार गया था और दूसरे नंबर पर था। इस बार प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहा था। पूर्व में मुबारकपुर थाने की पुलिस को मारने पीटने में मुबारकपुर में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। वर्तमान में वह प्रापर्टी डीलर का कार्य कर रहा था। गांव में प्लाटिंग का कार्य चल रहा था। माता शिवकुमारी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो तीन लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।वही इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जबकि तहरीर में चुनावी रंजिश दिखाते हुए मां ने आशंका व्यक्त करते हुए कुछ ज्ञात और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। अश्वनी चौहान की पत्नी रंभा चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो छोटी बेटियां हैं। जिनकी उम्र 6 वर्ष की वीटी और 2 वर्ष की स्वीटी है।मृतक की छोटी बहन अंजली चौहान गुजरात में डॉक्टर है। अश्वनी चौहान रोजाना की तरह शाम को दोस्तों के साथ खाना खाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन उनकी हत्या की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। वही जीयनपुर कोतवाल जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी।शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Thursday, March 27, 2025

अजमतगढ़ ब्लॉक के 128 दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल।

अजमतगढ़ ब्लॉक के 128 दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में गुरुवार को 128 दिव्यांगों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने ट्राई साइकिल दिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल और मनीष कुमार मिश्रा ने प्रदेश सरकार द्वारा आठ वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को जनता से साझा किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार निचले पायदान के व्यक्ति को भी बिना भेदभाव के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,गरीब अन्न योजना,गांव गांव में नाली,सड़क और किसानों को निशुल्क कृषि यंत्र देकर गरीबी उन्मूलन की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कहा कि दोनों सरकारें सभी क्षेत्रों में अद्वितीय कम कर रही हैं। जिसके चलते प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय,सुरेंद्र कुमार,जितेंद्र कुमार,भाजपा नेता तारकेश्वर ओझा,सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

1230 परिवारों को दिया गया पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र।

1230 परिवारों को दिया गया पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र।

दोनों नगर पंचायतों में सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।


आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ के परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित कर 1230 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता साहनी व अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने विगत वर्षों में विकास के किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण भी जनता के सम्मुख रखा। समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 312 लाभार्थी,पीएम आसरा आवास योजना के 38,स्वच्छ भारत मिशन योजना के 804 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना,स्वच्छ भारत मिशन योजना और बेहतर सफाई करने वाले कर्मचारी और सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अजमतगढ़ मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल,पूर्व विधायक वंदना सिंह, अजमतगढ़ नगर अध्यक्ष ललिता साहनी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार साहनी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।इस दौरान एकलाख अहमद, सरवन कुमार,राजू यादव,बृजेश कुमार,चंद्रशेखर सिंह,अजय श्रीवास्तव नीलू आदि लोग मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति के मूल प्राण में है नारी मर्यादा की रक्षा=कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पराशर

भारतीय संस्कृति के मूल प्राण में है नारी मर्यादा की रक्षा=डॉ श्याम सुंदर 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोता हुए भाव विभोर। 

प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर और दारा चौहान ने नवाया शीश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय संस्कृति और संस्कारों में नारी मर्यादा की रक्षा के लिए ईश्वर ने भी बेहिचक शस्त्र उठाया है। धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए परमात्मा अनेक रूपों में पृथ्वी पर अवतरित हुए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोता भाव विभोर हो गए।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर में स्थित मां शीतला धाम में चल रही ज्ञान यज्ञ और भागवत कथा में नारी की मर्यादा और भगवान कृष्ण के जन्म का वृतांत सुनाते हुए डॉ0 श्याम सुंदर पाराशर ने कहा कि हमारी संस्कृति में नई सर्वथा पूजनीय है। दंडक वन में सीता के सामने ही सूर्णपखा ने जब प्रभु श्री राम से कहा कि तुम सम पुरुष न मो सम नारी। यह संजोग विधि रचा बिचारी। शादी का प्रस्ताव कर मर्यादा का उल्लंघन किया तो प्रभु श्री राम ने लक्ष्मण से उसके नाक और कान कटवा लिए। माता जानकी की मर्यादा की रक्षा के लिए रावण सहित पूरे उसके परिवार का विनाश कर दिया।माखन चोर श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का मनोहारी चित्रण करते हुए कथावाचक पाराशर ने श्रद्धालुओं को सुनाया की कृष्ण का जन्म होते ही देवकी और वासुदेव के हाथ और पैर की बेड़ियां टूट गई,पहरेदार सो गए, वासुदेव जी उन्हें लेकर गोकुल नंद बाबा के घर पहुंचे, वहां प्रभु को रखकर कन्या लेकर फिर मथुरा लौट आए।राजा कंस ने आदि शक्ति को मारने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ से छुड़ाकर आकाशवाणी करती हुई कन्या बिजली की चमक के बीच विलुप्त हो गई। कथा के अंत में प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर,दारा सिंह चौहान,आयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल,श्रीराम विश्वकर्मा,संतोष सिंह टीपू,सोनू सिंह, राजेश सिंह,नागेंद्र यादव,तेज प्रताप पान्डेय,अरुण सिंह आदि लोगों ने कथा पीठ की आरती कर शीश नवाया।

Wednesday, March 26, 2025

नवरात्र,माहे रमजान ईद को लेकर जीयनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक।

नवरात्र,माहे रमजान ईद को लेकर जीयनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक।

जीयनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक में फेक न्यूज से बचने की अपील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में बुधवार की शाम जीतेंद्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की अध्यक्षता में माहे रमजान ईद और नवरात्रि के मद्देनजर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक ने त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों से सावधान रहने का आग्रह किया। जीतेंद्र बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जीयनपुर क्षेत्र के प्रमुख नागरिक और धर्मगुरु शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने सभी से रमजान ईद,रामनवमी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान बैठक में उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव,एस आई मनोज कुमार सिंह,विश्वजीत पांडे,सूर्यदेव यादव,वसीम अहमद,अनवर जमाल,महमूद अहमद,जमिल अहमद, ज्ञानेंद्र मिश्रा,भीम सोनकर,अनिल सोनकर,ताकीब रजा,अवनीश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tuesday, March 25, 2025

तीन महिलाओं को चोरी के आभूषण के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

तीन महिलाओं को चोरी के आभूषण के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पर्स से चोरी हुए आभूषण तीनों महिलाओं के कब्जे से बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को चोरी के आभूषण के साथ किया गिरफ्तार। मंगलवार को अनवर अली पुत्र कसीर अहमद निवासी सोकहना आईमा थाना जीयनपुर ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह मेरी पत्नी शाईमा बानो व मेरी भतीजी नासरिन बानो और में तीनो लोग आटो में बैठकर जीयनपुर मार्केट जा रहे थे। मेरी पत्नी एक कपडे के छोटे पर्स मे छ: पायल चाँदी का चार टप्स व दो अदद सुई धागा और एक सोने की चेन रखकर बेचने के लिये जीयनपुर बाजार जा रहे थे कि अजतगढ से तीन महिलाए उसी आटो मे मेरी पत्नी के अगल बगल बैठ गई तथा चुनुगपार  आकर तीनो एक साथ उतरी और तेजी से मुहम्मदाबाद रोड पर पैदल जाने लगी। हम लोगो को शक हुआ मैने अपने पत्नी से पुछा कि अपना पर्स चेक कर लो तो वह देखकर बताई कि मेरा पर्स व उसमे रखा पुरा समान चोरी हो गया है। इसके बाद हम लोग शोर मचाकर तीनो महिलाओ का पीछा किया गया तो तीनो दौडते हुए शहनाई मैरेज हाल से पीछे करीब 100 मीटर जाते जाते तीनो को पकड लिया गया। वही आसपास के दो चार लोग और आ गये। मेरी पत्नी और भतीजी भी वही पर मौजूद है। मुझे पुरा विश्वास है कि तीनो पकडी गई महिलाओ ने ही पुरा आभुषण चोरी कियें है।प्राप्त तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों महिलाओं को चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुछताछ में महिलाओं ने अपना नाम गुडिया पत्नी रघु निवासी रानीगंज,शालू पत्नी रवि निवासी रानीगंज, अनिता पत्नी राकेश निवासी रानीगंज को चोरी किये गये आभूषण तीन प्लास्टिक के पादर्शी डिब्बा मे अभियुक्ता गुडिया के कब्जे से चार नग टप्स हरे रंग के कपडे के पर्स मे और 150 रुपये नगद व शालू के कब्जे से छ: नग पायल सफेद धातु और एक सुई धागा 130 रुपया नगद और अनिता के कब्जे से एक चैन पीली धातु व 220 रुपये नगद के साथ तीनों महिलाओं को समय 2:00 बजे के करीब गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

नापी हेतु पैसा लेने के आरोपित लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।

नापी हेतु पैसा लेने के आरोपित लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित।

इंटरनेट मीडिया पर पैसा गिनते लेखपाल का वीडियो हुआ था वायरल। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के शाहडीह गांव में विवादित भूमि की पैमाइश के लिए पैसा लेने के आरोपित लेखपाल भास्कर राय को उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सोमवार को देर रात निलंबित कर दिया और नायब तहसीलदार हरैया को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। पिछले दो दिनों से शाहडीह गांव के लेखपाल का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था।जिसमें लेखपाल भास्कर राय रुपया गिन रहे थे। प्रसारित हो रही वीडियो में आरोपित है। कि गांव के प्रधान धर्मेंद्र यादव से लेखपाल ने विवादित भूमि की पैमाइश के लिए 5000 हजार रुपए सुविधा शुल्क लिया था।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।पूरे मामले की जांच संजय राय नायब तहसीलदार हरैया को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, March 23, 2025

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। रविवार को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नदीम अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को ग्राम बासूपार घडसरा रोड से समय 1:30 बजे अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बिखेरा जलवा,सराही गई नशा मुक्ति नाटिका।

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बिखेरा जलवा,सराही गई नशा मुक्ति नाटिका।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सावित्री देवी बालिका विद्यालय जीयनपुर में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने नाटक, कौवाली,गायन नृत्य, युगल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की खुले मन से तारीफ की।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मनीष कुमार मिश्रा के द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। सरस्वती वंदना,गणेश वंदना, स्वागत गीत,वेलकम सांग,शौर्य गीत,शहीद गीत,नशा मुक्ति नाटिका,कव्वाली, डांस आदि की प्रस्तुति को लोगो ने खूब सराहा और तालिया बजाई।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति की विस्तृत रूपरेखा बताया और आगतों का सम्मान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,पूर्व विधायक वंदना सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा नेता प्रवीण सिंह,पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे, दिवाकर सिंह,जय प्रकाश पांडेय ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामना दी।

बाउंड्री वाल गिराने एवं जमीन को विवादित बताने पर मुकदमा दर्ज।

बाउंड्री वाल गिराने एवं जमीन को विवादित बताने पर मुकदमा दर्ज।

चार साल पूर्व 30 विसवा जमीन की कराई गई थी रजिस्ट्री।

फेसबुक और व्हाट्सएप पर बताया जाता था विवादित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी शंकर नगर अजमतगढ़ के निवासी तरुण कुमार राय पुत्र स्वर्गीय नंदकिशोर राय द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अजमतगढ़ निवासी शैलेश पांडे पुत्र जयप्रकाश पांडे के खिलाफ मुकदमा संबंधित धारा में दर्ज कराया है।जहां 12/11/ 2021 को शैलेश पांडे के साले दिनेश पांडे निवासी इटैली कोतवाली जीयनपुर के द्वारा 30 बिस्वा जमीन गाटा संख्या 89 की रजिस्ट्री की गई और दाखिल खारिज भी तरुण कुमार राय के द्वारा करा लिया गया। जिस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कर दिया गया था। जिसे शैलेन्द्र पांडे द्वारा बाउंड्री वाल का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया और फेस बुक एवं व्हाट्सएप पर गलत तरीके से मैसेज वायरल कर जमीन को विवादित बार-बार बताया जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर तरुण कुमार राय द्वारा जीयनपुर पुलिस में शिकायत की गई।जिस पर रविवार को संबंधित धारा में जीयनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्जकर लिया गया और जांच में जुट गई। यह एक अलग तरह का मामला है। जहां शैलेश पांडे के साले के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री की गई थी पर शैलेन्द्र पांडे का आरोप है कि जमीन का पैसा नहीं दिया गया और जमीन को विवादित बताए जाने लगा। पर दी गई तहरीर के अनुसार शैलेन्द्र पांडे द्वारा बार-बार जमीन को विवादित बताने और चार दिवारी गिरा ने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पूरा पैसा विक्रेता को दे दिया गया था। पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जमीन को विवादित बताया जा रहा है।अब मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

अब पुलिस मोबाइल से होगी हाईटेक,अधिकारियों को गांव गांव की पल भर में मिलेगी सूचना।

अब पुलिस मोबाइल से होगी हाईटेक,अधिकारियों को गांव गांव की पल भर में मिलेगी सूचना।

क्षेत्र के बीट में मौजूद रहने वाले सिपाही और दरोगा देंगे पल पल की सूचना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त पुलिस कर्मियों व दरोगाओं को क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ रहने के लिए सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक बीट एवं गांव की सूचना अधिकारियों तक पल भर में पहुंचने के लिए समस्त 75 कर्मियों को मोबाइल वितरित की गई।जिससे पुलिसकर्मी व्हाट्सएप और सूचना से जुड़े रहेंगे और प्रत्येक गांव की बीट से तुरंत किसी भी घटना दुर्घटना अपराध आदि की सूचना तत्काल प्रसारित करेंगे। जिससे कि तत्काल कार्रवाई की जा सके और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक ने समस्त पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि मोबाइल हमेशा चार्ज रखें और क्षेत्र में रहते हुए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रहते हुए यदि क्षेत्र में कोई भी घटना दुर्घटना होती है तो तत्काल मोबाइल से सूचना उपलब्ध कराए जिससे कि ऐसे अपराधियों पर एवं दंगाइयों पर अंकुश लगाया जा सके। यह सरकार के मंशा के अनुसार बीट के समस्त अधिकारी कर्मचारी को मोबाइल उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि तत्काल सूचना मिल सके एवं अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।