Saturday, March 22, 2025

रविवार को भागवत कथा में शामिल होंगे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भूमि पूजन,आज से होगी ज्ञान यज्ञ।

रविवार को भागवत कथा में शामिल होंगे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित माता शीतला धाम में 23 मार्च से 30 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। शनिवार को वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया गया। रविवार को कलश स्थापना के साथ यज्ञ प्रारंभ होगी। विख्यात कथा वाचक डॉ0 श्याम सुंदर पाराशर महाराज वृंदावन यज्ञ पर्यंत भागवत कथा से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करेंगे।रविवार को सायंकाल आयोजित भागवत कथा में प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शामिल होंगे। श्री शारदा माता सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारस नाथ सिंह,माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च से 30 मार्च तक रखा गया है। वृंदावन धाम के डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर महाराज जी भागवत कथा से श्रद्धालुओं को अभिसिंचित करेंगे। 30 मार्च को हवन प्रसाद के साथ कथा और ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आयोजक मंडल रीता सिंह,राजेश कुमार सिंह, कंचन सिंह,धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा,प्रशांत कुमार सिंह,सुशांत एवं शशांक सिंह,प्रदीप कुमार, बालकरण,संत लीला दास, कर्मवीर सिंह,शेषनाथ सिंह, रामकुमार यादव,महात्मा सिंह को संकल्पित करते हुए कर्मकांडी सुदामा बाबा ने भूमि पूजन कराया।

No comments:

Post a Comment