Wednesday, March 12, 2025

होली समरसता एवं भाई चारे का संदेश है::मनीष मिश्रा

होली समरसता एवं भाई चारे का संदेश है::मनीष मिश्रा 

तहसील में भी होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के समस्त प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन करते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाकर होली मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दीसाथ ब्लाक परिषर में घंटों होली खेली गई।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों फागुनी और चैता पर लोग जमकर झूमे। वही तहसील परिषर में होली मिलन समारोह में उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार एव तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे द्वारा एक दूसरे को गले लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी और अबीर गुलाल लगाकर भारतीय परंपरा सनातन धर्म की मान्यता के तहत मिलजुल कर एक दूसरे को होली खेलने की शुभकामनाएं दी। वहीं ब्लॉक परिसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कुमार मिश्रा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता ने कहा कि होली भारतीय परंपरा सनातन धर्म का एक पूर्ण वैभव है और जिसमें हम सब मिलकर एक दूसरे के साथ होली खेलते हैं और होली एक ऐसा पर्व है जो हमें भाईचारे समर सत्ता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाने के लिए कहा।इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,सहायक खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, यशवंत सिंह सोनू,अरुण कुमार श्रीवास्तव,रामसरिक यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,प्रदीप उपाध्यक्ष,अभिषेक प्रभाकर,कमलेश कुमार,रामकेश, संजय यादव,रामशरन यादव,सुभाष राजभर,अंशुमान यादव,सोनू सोनकर,राजेंद्र यादव छोटू,मनोज चौरसिया, प्रेमशंकर सिंह,जयप्रकाश सिंह,दीपक यादव,कमलेश प्रजापति,जनार्दन सिंह,राजू यादव,सन्तोष श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment