डॉक्टर के साथ पांच लोगों ने की मारपीट,मुकदमा दर्ज।
गले का चैन छीनने का लगाया आरोप,प्रबंधक सहित 4 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में शनिवार को ग्राम सभा गडे़रूआ के लोगों ने ज्योति क्लिनिक अजमतगढ़ के डॉक्टर दीपक जायसवाल और उनके भाई सुरज जायसवाल को लाठी डंडा हेलमेट से जमकर पीटा जिससे दोनों भाइयों के शरीर में गंभीर चोटे आई। शनिवार को ज्योति क्लिनिक अजमतगढ़ के डॉक्टर दीपक जायसवाल और उनके भाई सूरज जायसवाल अपने निजी कार्यो से अपनी कार से रौनापार क्षेत्र के चाँदपट्टी जा रहे थे। दीपक जायसवाल अपने भाई के साथ अपनी कार से मनिकाडीह चौराहे पर जैसे ही पहुंचे तभी दाहिने तरफ से दूसरी कार से उधम सिंह राठौर व उसके 4 साथी डॉक्टर दीपक जायसवाल के गाड़ी के आगे अचानक तेजी से आये तब डॉक्टर ने कहा भाई गाड़ी ठीक से चलाओ इतना कहते ही लोगों ने डॉक्टर दीपक जायसवाल और उनके भाई सुरज जायसवाल पर लाठी डंडा और हेलमेट से हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई खून से लथपथ हो गये दोनों भाइयों के शरीर में गंभीर चोटे आई जैसे तैसे हालत में जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment