फरार आरोपी के घर पुलिस ने 82 की नोटिस की चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार आरोपी के घर पुलिस ने बुधवार को 82 की नोटिस कि चस्पा। निरीक्षक अशोक तिवारी क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी और थाना निजामाबाद के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पांडे मय फोर्स के साथ थाना बिलरियागंज के मुकदमा अपराध संख्या 310, 2024 धारा 34,419,420, 467,468,471,504,507,आईपीसी व 66 डी,67 ए आईटी एक्ट में नामित अभियुक्त मो0 अख्तर खान उर्फ मुन्नू पुत्र मुस्ताक निवासी सीधा सुल्तानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ के विरुद्ध न्यायालय सीजेएम आजमगढ़ द्वारा प्राप्त धारा 82 उद्घोषणा मुनादी की कार्रवाई अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा कर गांव में घूम-घूम कर मुनादी कराई गई अगर अभियुक्त मोहम्मद अख्तर माननीय न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करेगा समय से हाजिर नहीं होगा तो उसके विरुद्ध अगली कार्रवाई कुर्की की कारवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment