डीबी,एस के महिला पीजी कॉलेज के चौकीदार ने की आत्म हत्या।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित डीबी,एस के महिला पीजी कॉलेज के चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। दुर्गा यादव पुत्र बदन यादव उम्र 70 साल निवासी कांखभार थाना रौनापार जो अजमतगढ़ में स्थित एक निजी विद्यालय में चौकीदार के पद पर आठ साल से काम कर रहा था। सोमवार की सुबह लोहे की रॉड के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जब विद्यालय पर कॉलेज के लोग गए तो देखा की किचन में फांसी के सहारे लटका हुआ चौकीदार मिला। जिसकी सूचना विद्यालय द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय यादव पुलिस बल के साथ पहुंच कर मृतक के शव को नीचे उतरवाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।वही मृतक व्यक्ति के पास चार पुत्र और एक पुत्री है। वही मौत की सूचना
पर परिवार में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment