Thursday, March 6, 2025

बाइक और स्कूटी में टक्कर एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

बाइक और स्कूटी में टक्कर एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

जन्मदिन मनाने रिश्तेदारी में गये बाइक सवार व्यक्ति की स्कूटी से टक्कर में ट्रेलर के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत,दो लोग बुरी तरह घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाइक और स्कूटी के टक्कर में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल। गुरुवार को सायं लगभग 7:30 बजे आशीष राम पुत्र शिवमुर्ति उम्र 28 साल निवासी मडया थाना सिधारी आजमगढ़ जो अपने ससुराल मोलनापुर (धन्छुला) लाटघाट गया हुआ था।बाइक से अपने ससुराल के रिश्तेदार रामजन्म पुत्र महेंद्र उम्र 30 साल निवासी मोलनापुर (धन्छुला) के साथ लाटघाट बाजार जा रहा था कि रास्ते में जमसर गांव के पास स्कूटी से बाइक आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आशीष राम बाइक से गिरकर ट्रेलर के नीचे चला गया वही उसके साथ में बैठा रामजन्म गिरकर चोटिल हो गया वही स्कूटी सवार लड़की भी गिरकर घायल हो गई। वही बाइक सवार आशीष राम की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठे रिस्तेदार और स्कूटी सवार लड़की बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। परिवारजनों को मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment