Thursday, March 27, 2025

1230 परिवारों को दिया गया पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र।

1230 परिवारों को दिया गया पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र।

दोनों नगर पंचायतों में सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।


आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ के परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित कर 1230 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता साहनी व अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने विगत वर्षों में विकास के किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण भी जनता के सम्मुख रखा। समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 312 लाभार्थी,पीएम आसरा आवास योजना के 38,स्वच्छ भारत मिशन योजना के 804 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना,स्वच्छ भारत मिशन योजना और बेहतर सफाई करने वाले कर्मचारी और सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अजमतगढ़ मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल,पूर्व विधायक वंदना सिंह, अजमतगढ़ नगर अध्यक्ष ललिता साहनी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार साहनी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।इस दौरान एकलाख अहमद, सरवन कुमार,राजू यादव,बृजेश कुमार,चंद्रशेखर सिंह,अजय श्रीवास्तव नीलू आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment