Monday, August 31, 2020

भारत में मुहर्रम करने वाले अकीदतमंदो की इतनी अपमानजनक हालत कभी नहीं हुई - नेहाल मेहदी समाज सेवक

भारत में मुहर्रम करने वाले अकीदतमंदो की इतनी अपमानजनक हालत कभी नहीं हुई - नेहाल मेहदी 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रहने वाले समाज सेवक नेहाल मेहंदी का बयान। मौजूदा प्रदेश सरकार नें मुहर्रम मे सख्ती बरताकर यह साबित कर दिया की उनके लिए मुसलमानों की आस्था के लिए कोई जगह नहीं है।लगातार शासन और प्रशासन से रियाएत की मांग किया गया की हम जुलूस और भीड़ भाड़ बिल्कुल नहीं करेंगे हम बहुत जागरूक हैं बस हमें ताजिया रखने और उसको दफन करने की इजाजत दे दिया जाए संख्या जो शासन प्रशासन निर्धारित करेगा हम उसका शत प्रतिशत पालन करेंगे परंतु सरकार ने बिस्कुल नर्मी नहीं दिया बल्कि आम दिनों से ज्यादा सख्ती का पालन करने का आदेश जारी कर दिया।
नेहाल मेहदी ने कहा की इससे पहले भी पूर्व में अनेकों महामारियां आई थी और देश बहुत बुरी बुरी परिस्थिति से गुजरा है लेकिन मोहर्रम की ताज़िया दारी पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था इतिहास में पहली बार मोहर्रम पर इतना कड़ा प्रतिबंध लगाकर सरकार ने करोड़ों मुसलमान एवं हर वह व्यक्ति जो ताजियादारी करता है उसके दिल को गंभीर कष्ट दिया है । इस संबंध में हम लोगों ने एक याचिका माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दायर किया था लेकिन न्यायालय ने भी संवैधानिक आधार पर फैसला ना सुनाकर सरकार का पक्ष लेते हुए हमारी याचिका ख़ारिज कर दिया और उस न्यायालय के फैसले का हमने सम्मान करते हुए ताजिया चौक पर नहीं रखा और दफन नहीं किया । हमारा समुदाय 2020 का मुहर्रम आजीवन याद रखेगा और सरकार के मनमाने रवैय्ये को भी याद रखेगा ।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। उस व्यक्ति का कन्टैक्ट ट्रेसिंग करायें तथा जो व्यक्ति कन्टैक्ट ट्रेसिंग मे आ रहे है, उनकी जांच शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। जिन व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट से हो रहा है, उनकी जांच रिपोर्ट को एमओआईसी के माध्यम से प्रतिदिन पोर्टल पर शत प्रतिशत फीड कराने के लिये  जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जो कंप्यूटर ऑपरेटर एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट को समय से पोर्टल पर अपलोड नही किये हैं, उनका एक दिन का मानदेय रोकना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, उसकी मानिटरिंग प्रतिदिन की जाए और कन्टेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति ना घूमे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ संजय, डिप्टी सीएमओ डॉ एके राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर (आईएएस) गौरव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आज बदरका क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दलसिंगार पर स्टैटिक बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूटी प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 31 अगस्त-- नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जांच हेतु 10 स्टैटिक बूथ स्थापित किये गये हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आज बदरका क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दलसिंगार पर स्टैटिक बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस स्टैटिक बूथ पर एण्टीजन किट एवं आरटी पीसीआर की जांच प्रतिदिन किया गया जायेगा। 
इन सभी 10 बूथों पर कोई भी व्यक्ति जिसको कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं तो वह अपनी जांच नरौली सोनकर बस्ती, कांशीराम आवास कुष्ठ कालोनी डाॅ0 एलजे यादव की गली, कांशीराम आवास आरटीओ के पीछे, कोर्ट मुहल्ला जालन्धरी क्षेत्र, चैके बेस्ली स्कूल, बदरका क्षेत्र दलसिंगार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिधारी हाइडिल के पीछे, कांशीराम आवास रैदोपुर पुरानी जेल के पीछे, रेलवे स्टेशन आजमगढ़ तथा कालीनगंज क्षेत्र शनि मन्दिर पर 10ः00 बजे से 4ः00 बजे के बीच करा सकता है। 
ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर (आईएएस) गौरव कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में 75 टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच हेतु लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। 
इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर (आईएएस) गौरव कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sunday, August 30, 2020

दिवाकर गिरी को मिली राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला महा सचिव की जिम्मेदारी।

दिवाकर गिरी को मिली राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला महा सचिव की जिम्मेदारी।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बृजेश गिरी द्वारा दिवाकर गिरी को जिला महा सचिव पद पर मनोनयन होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला नेतृत्व द्वारा जिला महासचिव बनायें जाने पर दिवाकर गिरी का कहना है की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है। उसका पुरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन का विस्तार करने के साथ ही लोगों के सामाजिक हित के लिए आवाज उठाने का कार्य करूंगा। साथ ही पद की गरिमा को भी बनायें रखूंगा। जो भी हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी है उनका हम हमेशा सम्मान करेंगे। कार्यकर्ताओं की हर लड़ाई को जिम्मेदारी के साथ लड़ता रहूंगा। हिंदुत्व को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। दिवाकर गिरी को जिला सचिव बनायें जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तो वही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला सचिव दिवाकर गिरी को बधाई देने में बृजेश गिरी, हरिलाल गिरी, जयराम चतुर्वेदी, अनुराग राय, नंदलाल गिरी, ओमकार गिरी, साहिल यादव, खटालू सिंह,ऋषि चतुर्वेदी, बृजेश गौड़, अनिल राजभर आदि लोगों ने बधाइयां दी।

सादगी के साथ दी गई कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि ।

सादगी के साथ दी गई  कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर अंजान शहीद स्थित शहीद पार्क में रविवार को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के शहादत दिवस पर 30 अगस्त को सादगी के साथ श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही शहीद रामसमुझ यादव को नमन किया गया ।
कोविड -19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ करगिल शहीद रामसमुझ यादव के मूर्ति के पास  दीप प्रज्वलित करते हुए  सर्वप्रथम शहीद रामसमुझ यादव  के परिवार के  पिता राजनाथ यादव , छोटे भाई  प्रमोद यादव , भतीजा अभय यादव, अभिनव यादव, भतीजी कशिश,  आराध्या, पंकज यादव, मामा रामवृक्ष यादव, तीरथ यादव, रामप्रसाद यादव, निरंजन यादव, नीरज यादव, राकेश यादव, बालचंद कुशवाहा, ठाकरे फिल्म के गीतकार लेखक मनोज यादव, चन्द्रभान यादव, हरिश्चंद्र यादव, पुजारी  आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।साथ ही शहीद रामसमुझ यादव को नमन किया ।
_________________________

श्रद्धांजलि देने आए लोगों को नापा गया तापमान, दिया गया मास्क  ।

सगडी।कोविड -19 को देखते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए  सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर स्थित  शहीद पार्क में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि देने आये लोगो का सर्वप्रथम  तापमान मापा गया। उनके हाथ को सेनेटाइज किया साथ ही  मास्क वितरित किया गया।जिसके लिए गेट के पास  वालंटियर लगाये गये थे । 
_________________________

अदम्य साहस के साथ लडते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे कारगिल शहीद रामसमुझ यादव। 

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी कारगिल शहीद रामसमुझ यादव का जन्म 30 अगस्त 1977 को सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर  गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजनाथ यादव और माता का नाम प्रतापी देवी है। उन्होंने हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अन्जान शहीद और स्नातक की शिक्षा श्री गांधी पी जी कालेज मालटारी से ग्रहण किया था।
आर्थिक रुप से पिछड़े राजनाथ यादव के परिवार में जन्म लेने वाले सबसे बड़े बेटे थे। छोटे भाई प्रमोद वह छोटी बहन मीना दोनों भाई बहनों की जिम्मेदारी थी इसके बावजूद कारगिल शहीद रामसमुझ यादव स्वयं मेहनत मजदूरी कर अपनी पढ़ाई पूरी की और देश सेवा के जज्बे में आर्मी ज्वाइन किया।
सन् 1997 में वाराणसी आर्मी में भर्ती हुए। इनकी जॉइनिंग 13 कुमाऊं रेजीमेंट में हुई तथा पहली पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में की गई। 3 महीने बाद सियाचिन ग्लेशियर से नीचे आने के पश्चात 1999 में कारगिल जंग शुरु हो गई जहां  इनकी पल्टन को कारगिल  युद्ध में भेज दिया गया। यहां उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से कड़ा मुकाबला किया और जंग में लड़ते हुए 30 अगस्त 1999 को शहीद हो गए।
इसे दुर्भाग्य कहें या सौभाग्य जिस तारीख को जन्म हुआ उसी तारीख 30 अगस्त को मात्र 22 वर्ष की उम्र में शहीद हुए।
उनकी याद में नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में 30 अगस्त को शहादत दिवस मनाया जाता है,और शहीद मेला लगता है।लेकिन कोविड -19 के चलते शहीद मेला नहीं लगा ।

Saturday, August 29, 2020

शासन के निर्देश पर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विश्वास पन्त व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एल-1 महामृत्युन्जय डेन्टल कालेज इटौरा का निरीक्षण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज़मगढ 29 अगस्त -- कोविड महामारी के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विश्वास पन्त व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एल-1 महामृत्युन्जय डेन्टल कालेज इटौरा का निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान सीसीटीव कन्ट्रोल रूम, किचेन व साफ-सफाई को देखा गया। कुल 61 मरीज भर्ती है, जिसमें 51 पुरूष मरीज, 09 महिला मरीज व 01 अवयस्क महिला है। 
जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीव कन्ट्रोल रूम से फोन के माध्यम से भर्ती आशिष तिवारी व सुमन गुप्ता से मोबाइल से बात-चीत की गयी। मरिजो को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मरिजो द्वारा बताया गया कि सुबह में काढ़ा मिला है, नास्ता व भोजन समय से मिल रहा है, डाक्टर देखने के लिए समय से आते है।
डेन्टल कालेज द्वारा बताया गया कि दवा की कोई कमी नही है, शौचालयों को तीन बार सफाई की जाती है एवं वार्डो को भी बराबर सफाई की जाती है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि इसी प्रकार बराबर सफाई कराते रहे।
आयुक्त व जिलाधिकारी द्वारा किचेन का निरीक्षण किया गया। किचेन में दोपहर को दिये जाने वाला भोजन मीनु के अनुसार बनाया जा रहा था, किचेन की साफ-सफाई ठीक पायी गयी। किचेन के पास डिस्पोजल ग्लास पाये जाने पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि डिस्पोजल ग्लास को एक निश्चित स्थान पर रखे, बराबर साफ-सफाई पर ध्यान दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकरी हरी शंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कमुार, सीएमाओ डा0 एके मिश्रा, डीडीओ रवि शंकर राय, डिप्टी सीएमओ डा0 वाई के राय, डीपीआरओ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 अगस्त -- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान सिधारी रामलीला मैदान के निकट स्थित डीएन चौहान होम्योपैथिक अस्पताल में सेनीटाइजर उपलब्ध न होने और मास्क न लगाए जाने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न किए जाने एवं कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन न करने पर जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएन चौहान होम्योपैथिक अस्पताल को सील कराना सुनिश्चित करेंl
 निरीक्षण के दौरान हाइडिल चौराहे की दक्षिण तरफ स्थित मुख्य  नाला की शिल्ट सफाई न होने पर पर्याप्त गन्दगी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नजर में नाराजगी व्यक्त करते हुए ई ओ नगरपालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर इस नाले की सफाई कराए एवं दुकानदारों द्वारा जो सड़क के किनारे दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया, ऐसे अतिक्रमण को हटाते हुए नालियों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा चर्च चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा का निरीक्षण किया गया एवं निर्देश दिए कि उक्त चैराहों पर जो घास इधर उधर लगे हुए उसके साफ सफाई करें एवं नरौली chauराहे पर जो होर्डिंग के स्ट्रक्चर अभी भी लगे हुए हैं उसको भी तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट के पास स्थापित पानी की टंकी के स्थान के कलेक्ट्रेट के पास चारों तरफ घास इधर-उधर बड़े गए हैं उनकी भी साफ सफाई कराए। 
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुरानी जेल के सामने बँधे पर अनावश्यक डंपिंग यार्ड बना दिया गया जिस पर कूड़े को डंप किया जा रहा है, जो शहर के बीचो-बीच होने के कारण आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए थे दो दिन के अंदर कूड़ा हटाना सुनिश्चित करें एवं दवा के छिड़काव भी करें और और जहां डंपिंग यार्ड निर्धारित है वहां पर कूड़े कूड़े डालना सुनिश्चित करें यदि पुनः कूड़े का डंपिंग किया जाएगा तो नगरपालिका के विरूद्ध की जाएगी। 
जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत सरकारी जमीन पर नाले कहाॅ-कहाॅ है, उसको चिहिन्त करे, यदि नालों पर अतिक्रमण है तो उसे हटवाना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीएम सदर, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण व ईओ नगर पालिका आजमगढ़ की संयुक्त टीम बना कर बंधोें की जांच करायी जायेगी, जहां-जहां बन्धे पर अतिक्रमण होगा उसे हटाया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रसाशन नरेन्द्र सिंह, जवांइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार, ईओ नगर पालिका आजमगढ़ शुभ नाथ प्रसाद, सफाई नायक महेन्द्र यादव उपस्थित रहे। 

(कन्टेनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अनलाक-3 के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 28 अगस्त 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम छतवारा, तहसील सदर, 2-राजस्व ग्राम लेडुवा, तहसील सदर, 3-राजस्व ग्राम कुकुरसण्डा, तहसील सदर, 4-राजस्व ग्राम बिहरोजपुर, तहसील सदर, 5-राजस्व ग्राम नीबी बुर्जुग, तहसील सदर, 6-मु0 सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 7-राजस्व ग्राम कोलपाण्डेय, तहसील सदर, 8-राजस्व ग्राम हीरापट्टी, तहसील सदर, 9-मु0 एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 10-राजस्व ग्राम घोरठ, तहसील सदर, 11राजस्व ग्राम जिगरसण्डी, तहसील सदर, 12-राजस्व ग्राम खरिहानी, तहसील मेहनगर, 13-राजस्व ग्राम कुम्भ, तहसील मार्टीनगंज, 14-राजस्व ग्राम कुम्भ, तहसील मार्टीनगंज, 15-राजस्व ग्राम रसूलपुर तंगी, तहसील मार्टीनगंज, 16-राजस्व ग्राम रसूलपुर तंगी, तहसील मार्टीनगंज, 17-राजस्व ग्राम जल्दीपुर, तहसील फूलपुर, 18-राजस्व ग्राम शमशाबाद, तहसील फूलपुर, 19-राजस्व ग्राम तिवरियां कला, तहसील फूलपुर, 20-राजस्व ग्राम पल्थी, तहसील फूलपुर, 21-वार्ड नं0-06 चन्द्रशेखर आजाद नगर, नगर पंचायत, फूलपुर, 22-राजस्व ग्राम जगदीशपुर, तहसील मार्टीनगंज, 23-वार्ड नं0-10 गोलाबाजार कटघर लालगंज, नगर पंचायत कटघर लालगंज, 24-राजस्व ग्राम उबारपुर लखमीपुर, 25-राजस्व ग्राम जमुई, तहसील लालगंज, 26-राजस्व ग्राम मसीरपुर, तहसील लालगंज, 27-वार्ड सं0-09 विवेकानन्द नगर हुसेनाबाद, नगर पंचायत निजामाबाद में व्यक्तियों के कोविङ-19 से संक्रमित होने की पुटि है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-संतोष कुमार सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम छतवारा, तहसील सदर, 2-हनुमान के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम लेडुवा, तहसील सदर, 3-आरिफ खान के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम कुकुरसण्डा, तहसील सदर, 4-अमीत पाण्डेय के घर आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बिहरोजपुर, तहसील सदर, 5-अशोक यादव के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम नीबी बुर्जुग, तहसील सदर, 6-श्रीमती मनभावती के घर के आस पास का क्षेत्र, मु0 सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 7-सुनील मिश्रा के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम कोलपाण्डेय, तहसील सदर, 8-रंजित के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम हीरापट्टी, तहसील सदर, 9-अवी श्रीवास्तव के घर के आस पास का क्षेत्र, मु0 एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 10-मिथिलेश चौबे के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम घोरठ, तहसील सदर, 11-अशोक पाण्डेय के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम जिगरसण्डी, तहसील सदर, 12-मजरा यादव बस्ती, राजस्व ग्राम खरिहानी, तहसील मेहनगर, 13-आबादी खास बाग के अगल बगल का क्षेत्र, राजस्व ग्राम कुम्भ, तहसील मार्टीनगंज, 14-राजागंज मठिया नहर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम कुम्भ, तहसील मार्टीनगंज, 15-रामहित के घर से बिन्दु बिन्द के घर तक, राजस्व ग्राम रसूलपुर तंगी, तहसील मार्टीनगंज, 16-बिटू के घर से नन्दलाल के घर तक, राजस्व ग्राम रसूलपुर तंगी, तहसील मार्टीनगंज, 17-नसीम अख्तर के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम जल्दीपुर, तहसील फूलपुर, 18-आकाश गुप्ता के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम शमशाबाद, तहसील फूलपुर, 19-सकलदीप के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम तिवरियां कला, तहसील फूलपुर, 20-संतोष मिश्रा के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम पल्थी, तहसील फूलपुर, 21-श्रीमती सीमा जयसवाल के घर के आस पास का क्षेत्र, वार्ड नं0-06 चन्द्रशेखर आजाद नगर, नगर पंचायत, फूलपुर, 22-दशमी की बाग, राजस्व ग्राम जगदीशपुर, तहसील मार्टीनगंज, 23-वार्ड नं0-10 गोलाबाजार कटघर लालगंज, नगर पंचायत कटघर लालगंज, 24-उबारपुर, पंचायत भवन के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम उबारपुर लखमीपुर, 25-कोहार बस्ती, राजस्व ग्राम जमुई, तहसील लालगंज, 26-रेखा हास्पिटल के पास, दीनदयाल नगर गली नं0-02 लालगंज राजस्व ग्राम मसीरपुर, तहसील लालगंज, 27-वाकर मियां के हाते से खुशहाल के मकान तक, वार्ड सं0-09 विवेकानन्द नगर हुसेनाबाद, नगर पंचायत निजामाबाद का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

जीयनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर:: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 28.08.2020 को वादीनी श्रीमती प्रमिला पत्नी गुड्डू कन्नौजिया निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ अपनी पुत्री आंकाक्षा उम्री 12 वर्ष उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त रहमान उर्फ धोधू पुत्र अजमल निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर 6 महिने से दुष्कर्म करना अश्लील विडियो बनाना और यह धमकी देना कि मेरे साथ घर से भाग चलो नही तो विडियो फेसबुक पर डाल देने गाली गुप्ता देने, जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किया दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 265/2020 धारा 376/504/506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST Act व 67 IT Act पंजीकृत किया गया। 
2.गिरफ्तारी का विवरण- प्रभारी निरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराहियान के दिनांक 29.08.2020 समय 12.30 बजे स्थान पकवा इनार मोड़ अंजान शहीद के पास से गिरफ्तारी किया गया।
 
3.पूछताछ का विवरण- अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ धोधू पुत्र अजमल निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से पूछ ताछ किया गया तो जुर्म से इंकार कर रहा है।
4.पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 265/2020 धारा 376/504/506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST Act व 67 IT Act
5.आपराधिक इतिहास- निल
6.गिरफ्तार अभियुक्त-  1. अब्दुल रहमान उर्फ धोधू पुत्र अजमल निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
7.बरामदगी-  निल

8.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 
1.  स्वतन्त्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर आजमगढ
2. हे0का0 गुलशन यादव थाना जीयनपुर आजमगढ
3. का0 मुकेश सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ
4. का0 अंकुर सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ
5. म0का0 शालिनी सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ
6. म0का0 निलम थाना जीयनपुर आजमगढ 
9.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही – नहीं 
10.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण – निल

सगड़ी तहसील मुख्यालय पर कोविड-19 के नियमों की सरेआम उड़ाई जा रही धज्जिया।

सगड़ी तहसील मुख्यालय पर कोविड-19 के नियमों की सरेआम उड़ाई जा रही धज्जिया।

नोडल अधिकारी का फरमान भी यहां बेअसर।

 नोडल अधिकारी ने 2 दिन तक जनपद में रहकरअफसरों व लोगों को पढ़ाया कोविड-19 के प्रोटोकॉल के नियमावली।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी प्रदेश सरकार वह जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वर्तमान समय में करोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अनेक उपाय व जागरूकता के साथ सख्ती बरती जा रही है। जहाँ कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार जी जान से लगी हुई है। वर्तमान समय में सगड़ी तहसील मुख्यालय पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है ।
तहसील  से 900 से ज्यादा गांव संबंधित हैं और इन गांव के लोग अपने काम को लेकर तहसील मुख्यालय पर आते हैं।
लेकिन तहसील मुख्यालय पर तहसील प्रशासन की लापरवाही से ना तो थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था है और न सेडाइजेशन की व्यवस्था है। और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को बताया जाता है।
जब तहसील मुख्यालय पर ही इन नियमों का पालन नहीं किया जाता तो आम जनमानस से क्या उम्मीद की जा सकती है।
सगड़ी तहसील मुख्यालय पर कोविड-19 के नियमों की अवहेलनाकर लोगों के स्वास्थ्य और सरकार के नियमों से खिलवाड़ किया जा रहा है।
इसके लिए लोगों ने समाचार के माध्यम से जिला अधिकारी सहित प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट करा कर तहसील मुख्यालय पर तुरंत थर्मल स्कैनिंग सेंटाइजेसन की व्यवस्था कराने व लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1- राजस्व ग्राम परानकुंडा तहसील सगड़ी, 2- परमानंद मिश्रा के घर के आसपास का क्षेत्र राजस्व ग्राम हीरापट्टी तहसील सदर, 3- आनंद के घर के आस-पास मिश्रा मार्केट, राजस्व ग्राम जहानागंज तहसील सदर, 4- अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम सहनूपुर तहसील मार्टिनगंज, 5- आबादी खास राजस्व ग्राम बरदह, तहसील मार्टिनगंज, 6- राकेश स्वीट्स हाउस बरदह बाजार तिराहा, राजस्व ग्राम बरदह, तहसील मार्टिनगंज, 7- वार्ड नंबर 9, नगर पंचायत कटघर तहसील लालगंज, 8- फेरिया पुरवा, राजस्व ग्राम कोटा खुर्द तहसील लालगंज, 9- दुर्गा मंदिर सिनेमा हॉल के सामने, राजस्व ग्राम मसीरपुर तहसील लालगंज, 10- प्राइमरी स्कूल रूदारी से विपिन के घर तक राजस्व ग्राम रुदरी, सदर, 11- अरविंद कुमार के घर के आस-पास, मोहल्ला दलसिंगार नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 12- हनुमंत अस्थाना के घर के आस-पास, राजस्व ग्राम खैरातपुर तहसील सदर, 13- काशीराम आवास राजस्व ग्राम जाफरपुर तहसील सदर, 14- अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम गरगूपुर तहसील बुढनपुर, 15- शाहबाज के घर से साहिल के घर तक, सिदारी का पुरा वार्ड नंबर 3, नगर पंचायत सरायमीर, 16- कर्मराज के घर से रामनारायण के घर तक, राजस्व ग्राम पवई लाडपुर तहसील निजामाबाद,
17-करियावर रोड, पण्डिताईन की पुलिया, राजस्व ग्राम सेमरी, तहसील निजामाबाद, 18-राजस्व ग्राम खुटौली, तहसील निजामाबाद, 19- अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम अलीपुर, तहसील निजामाबाद, 20-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम महरानी, तहसील निजामाबाद, 21-मुस्लिम बस्ती, राजस्व ग्राम छाऊ, तहसील निजामाबाद, 22-मुख्य बस्ती, राजस्व ग्राम रंजीतपटटी, तहसील निजामाबाद, 23-कोयिया, राजस्व ग्राम खुटहन, तहसील मेहनगर, 24-अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम सिसवा, तहसील मेंहनगर, 25-ब्रह्मस्थान, राजस्व ग्राम बरदह, तहसील मार्टिनगंज, 26-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम सुन्दरपुर कैथौली, तहसील मार्टिनगंज, 27-मेन बाजार, राजस्व ग्राम मार्टिनगंज, तहसील मार्टिनगंज, 28-राय बस्ती, राजस्व ग्राम सेठवल, तहसील सदर, 29-राजेन्द्र यादव के घर से जूनियर हाई स्कूल तक, राजस्व ग्राम खैरपुर जगजीवन, तहसील सदर, 30-मधुलिका के घर के आस-पास, राजस्व ग्राम चकगोरया, तहसील सदर, 31-देवेन्द्र पासवान के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हथिया, तहसील सदर, 32-दिनेश पाण्डेय के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हीरापटटी, तहसील सदर, 33-विजय प्रपात सिंह के घर के आस पास, मुहल्ला ग्राम मड़या, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 34-हीरालाल के घर के आस पास राजस्व ग्राम सराय तेजुद्दीनपुर, तहसील सदर, 35-ब्लाक-2 आवासीय परिषद्, जिला महिला अस्पताल, नगर पालिका परिषद् आजमगढ, 36-प्रदीप शर्मा के घर के आस पास, कुकुरसण्डा, तहसील सदर, 37-चन्दा के घर के आस पास, राजस्व ग्राम काशीपुर, तहसील सदर, 38-सरबर के घर के आस पास लहुरी मंदिर, हरिबंशपुर, नगर पालिका परिषद् आजमगढ, 39-दीक्षा पाण्डेय के घर के आस पास राजस्व ग्राम लछिरामपुर, तहसील सदर, 40-संजय सिंह के घर के आस पास मु0 रैदोपुर, नगर पालिका परिषद् आजमगढ़, 41-अब्दुल रहमान के घर के आस पास राजस्व ग्राम भदुली, तहसील सदर, 42-हरगोविन्द लाल के घर से शंकर धोबी के घर तक, मु0 कुन्दीगढ़, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 43-डा0 जावेद के सामने वाली गली से त्यागी पैथोलाजी तक, मु0 अराजीबाग, न0पा0परि0, आजमगढ़, 44-घनश्याम के घर से विनोद के घर तक, मु0 अराजीबाग, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 45-राजीव शर्मा के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हुसैनगंज, तहसील सदर, 46-ज्ञानेश्वर के घर के आस पास राजस्व ग्राम बिहरोजपुर, तहसील सदर, 47-अरविन्द सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम मुहब्बतपुर, सदर, 48-सुनील के घर के आस पास, राजस्व ग्राम मुईनाबाद, तहसील सदर, 49-अनामिका के घर के आस पास, राजस्व ग्राम कोलबाजबहादुर, तहसील सदर, 50-विनोद कुमार के घर के पास, राजस्व ग्राम कोल बाजबहादुर, तहसील सदर, 51-शिवशंकर सिंह घर के आस पास, राजस्व ग्राम शाहपुर, तहसील सदर, 52-दुर्गावती के घर के आस पास, राजस्व ग्राम बम्हौर, तहसील सदर, 53-रविन्द्र गिरी के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सुम्भी, तहसील सदर, 54-सिकन्दरपुर खालसा, राजस्व ग्राम सिकन्दरपुर खालसा, तहसील सगड़ी, 55-रेसीडेन्ट होटल, ब्लाक अजमतगढ़, तहसील सगड़ी, 56-असधरपटटी, राजस्व ग्राम जोलहापुर , तहसील सगड़ी, 57-मैगापुर, राजस्व ग्राम बनकट, तहसील सगड़ी, 58-बिचला पूरा यादव बस्ती, राजस्व ग्राम छत्तरपुर खुशिहाल, तहसील सगड़ी, 59-जमातूल बनात, खानकाह बहरामपुर, नगर पंचायत जीयनपुर, 60-संगीता के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हीरापटटी, तहसील सदर, 61-राजेश अरोड़ा के घर के आस पास मोहल्ला पुरानी कोतवाली, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 62-रणधीर के घर के आस पास, हीरापटटी, तहसील सदर, 63-सहजानन्द राय घर के आस पास, मोहल्ला दलसिंगार, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 64-विवेक के घर के आस पास, मोहल्ला आसिफगंज, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 65-रामाकान्त मिस्त्री के घर से विनोद सोनकर के घर तक, मु0 गुलामी का पूरा, न0पा0प0 आजमगढ़, 66-चंदन सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम ओझौली, तहसील सदर, 67-ओंकार के घर के आस पास, राजस्व ग्राम खैरातपुर, तहसील सदर, 68-दीपक जायसवाल के घर के आस पास, राजस्व ग्राम लछिरामपुर, तहसील सदर, 69-मुन्ना गौड़ के घर के आस पास, राजस्व ग्राम जमुड़ी, तहसील सदर, 70-रमाकर के घर के आस पास, राजस्व ग्राम ओझौली, तहसील सदर, 71-मुस्कान के घर आस पास, राजस्व ग्राम सठियाव तहसील सदर, 72-शिवाजी के घर के आस पास, राजस्व ग्राम भुजही तहसील सदर, 73-मंजीत सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम भुजही, तहसील सदर, 74-विनय यादव के घर के आस पास, राजस्व ग्राम बैलाकोल, तहसील सदर, 75-अनिल शर्मा के घर के आस पास, राजस्व ग्राम चकिया तहसील सदर, 76-कपिल नाथ पाण्डेय के घर के आस पास, राजस्व ग्राम हासापुर, तहसील बुढ़नपुर, 77-ठकुरहन पूर्वी टोला, राजस्व ग्राम चेवता तहसील सगड़ी 78-अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम जमुआ हरीराम तहसील सगड़ी, 79-मिसिरपुर, राजस्व ग्राम चाँदपुर, तहसील सगड़ी, 80-धोबी टोला, राजस्व ग्राम पड़री, परानपुर तहसील सगड़ी, 81-ठकुरहन, राजस्व ग्राम छगईपुर, तहसील सगड़ी, 82-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम अहिरौली तहसील सगड़ी, 83-आवासीय परिषद , कोतवाली फूलपुर, तहसील फूलपुर, 84-राय बस्ती, राजस्व ग्राम माधोपुर धरांग, तहसील लालगंज, 85-मसीरपुर मोड़, राजस्व ग्राम मसीरपुर, तहसील लालगंज, 86-ब्राह्मण बस्ती, राजस्व ग्राम अम्बिकापुर, तहसील लालगंज, 87-प्रजापति बस्ती, राजस्व ग्राम मिर्जापुर, तहसील लालगंज हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।

Friday, August 28, 2020

ससुर के विरासत को सहेजने में लगी सगड़ी विधायक वंदना सिंह।

ससुर के विरासत को सहेजने में लगी सगड़ी विधायक वंदना सिंह।

 विधायक  ने देवारा  क्षेत्र  का किया दौरा।

 पीड़ितों का जाना दुख दर्द, जल्दी दूर करने का दिया आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी । ससुर के विरासत को सहेजने में लगी हुई है  सगड़ी विधायक बंदना सिंह। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार को  सगड़ी विधायक वंदना  सिंह बेलहिया ढाला पर बने पुल के बह जाने का निरीक्षण करने  पहुंची और देखा कि मेरे ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामप्यारे सिंह द्वारा सन 2004 मेें  बेलहिया ढाले पर पुल का निर्माण कराया गया था।जो बाढ़ और तेज बहाव के चलते वह गया यह देख कर मुझे बहुत दुख और पीड़ा है। जिसकी बयां मैं नहीं कर सकती। वहीं पर उन्होंने कहा कि मैं इस पुल के बारे में शासन को अवगत करा चुकी हूं ।शासन द्वारा आश्वासन भी मिला है। सगड़ी क्षेत्र के देवारंचल क्षेत्र में आई  बाढ़ की विभीषिका के चलते देवारा वासियों के हुए  नुकसान का आकलन करने सगड़ी विधायक वंदना सिंह शुक्रवार  पहुंची और बाढ़  पीड़ितो से  मिलकर उनका हालचाल जाना।  जल्द ही उसे दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही बेलहिया ढाला पर बने 2004 में पुल को वह जाने पर गंभीरता से लिया।आगे उन्होंने  कहा यह पुल मेरे ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामप्यारे सिंह द्वारा  बनवाया गया था । बाढ़ के चलते जो बह गया।
जिसको मैं गंभीरता से ले रही हूं। जिसको मैंने शासन को  अवगत करा चुकी हूं । इस पुल का  निर्माण  कराने का प्रयास  करूंगी ।साथ ही ग्रामीणों की मांग थी कि रिंग बांध बनाया जाए इसके लिए मैंने शासन को पत्र लिखा है। वही बाढ़ क्षेत्र के लोगों की समस्या को एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को अवगत करा कर राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर नागेंद्र यादव , सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

मोहर्रम त्यौहार को देखते हुए जीयनपुर पुलिस ने नगर क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च।

मोहर्रम  त्यौहार को देखते हुए जीयनपुर पुलिस ने नगर क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च।

सेना के जवानों के साथ सीओ के नेतृत्व में निकाला फ्लेग मार्च।

मोहर्रम त्योहार में शांति बनाए रखने के लिए निकाला फ्लेग मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मोहर्रम त्यौहार को देखते हुए पुलिस द्वारा नगर पंचायत जीयनपुर व अजमतगढ़ के विभिन्न वार्डों में सेना के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की गई तो वहीं दूसरी तरफ फ्लैग मार्च के दौरान एक बार लोग सेना के जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए देखकर शहम उठे कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई है। पर जब सेना के जवान सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव एव कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जीयनपुर नगर क्षेत्र के आजाद नगर, कुरैश नगर,खतीबपुर,खालिसपुर, सगड़ी,अंजान शहीद, पारीपट्टी, डोरवा,मालटारी,अलीनगर अजमतगढ़,आखेंपुर,ढोलीपुर मार्ग आदि से होते हुए जब नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में धमकी तो लोगों को एहसास हुआ कि मोहर्रम त्योहारों को देखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में जीयनपुर पुलिस के एसआई सिपाही और सेना के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह भी एहसास कराया की त्योहार के समय यदि किसी प्रकार की घटना हुई तो उसे हम हल्के में नहीं लेंगे और कठोर कार्यवाही करेगे। मोहर्रम के त्यौहार को अपने घरों में रहकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाएं गांव के बाहर किसी प्रकार का ताजिया नहीं रखा जाएगा ना ढोल ताशा के साथ कोई जुलूस निकाला जाएगा। सी ओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि यह फ्लैग मार्च मुहर्रम त्योहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया है जो नगर के समस्त क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति बनाए रखने की लोगों से अपील की गयी है।

Thursday, August 27, 2020

5 सूत्री मांगों को लेकर सरदार सेना एवं प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन।

5 सूत्री मांगों को लेकर सरदार सेना एवं प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन।

उपजिलाधिकारी सगड़ी को  सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट में सरदार सेना एवं प्रधान संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से मांग किया कि बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए। बाढ़ से जलजमाव से पूरी तरह फसल एवं मकान नष्ट हो जाने से शासन द्वारा अतिरिक्त धनराशि देकर पूरी फसल एवं मकान की छत पूर्ति करना बदरहुआ नाला टेकनपुर पर बना फाटक पर पंप का निर्माण करना है।
क्योंकि घाघरा नदी का जलस्तर ऊंचा हो जाने पर बदरहुआ का जल घाघरा में न जाने के कारण अन्य क्षेत्रों में पानी फैलने से बचाव किया जा सकता है। बाढ़ ग्रस्त गांवों को आगे खाद बीज उपलब्ध कराना एवं गन्ना का बकाया राशि तत्काल भुगतान किया जाये।
बंधे का निर्माण एवं रिपेयरिंग स्थानीय ठेकेदार द्वारा कराया जाए ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में पारदर्शिता रहे इसके पूर्व सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल 21 अगस्त को बाढ़ से प्रभावित गांव बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा कर कहा था कि हम शासन प्रशासन और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे समस्या का इसके बाद हमारी मांगे अगर नहीं मानी गई तो 1 सप्ताह बाद हम कहीं पर भी सड़क जाम कर के धरना प्रदर्शन करेंगे। उपजिलाधिकारी सगड़ी के अनुपस्थित रहने पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को सरदार सेना के मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल व प्रधान संघ के तरफ से अरुण कुमार सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर श्रीनिवास पटेल ,संतोष सिंह पटेल ,विजय सिंह पटेल, मनोज पटेल ,अरुण पटेल ,आशुतोष जायसवाल ,दुर्गा प्रसाद राम ,ओम प्रकाश उर्फ साधु पटेल, देवानंद, नारदसिंह पटेल आदि लोग रहे।

रात में प्रेमिका से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी रात में गावों वालों ने प्रेमी की जमकर की पिटाई।

रात में प्रेमिका से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी रात में गावों वालों ने प्रेमी की जमकर की पिटाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी पर भारी पड़ गया। प्रेमी पर जैसे ही गांव वालों की नजर पड़ी उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। आक्रोश में शायद गांव वाले उसे जान से ही मार देते लेकिन कुछ बुजुर्गो ने हस्तक्षेप करते हुए उसे बचा लिया और पिटाई के बाद कभी गांव में न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। पिटाई की वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमी कपल अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। बताते हैं कि सिधारी थाना क्षत्र की एक युवती से पड़ोस के गांव का रहने वाले युवक प्रेम करता है। दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों को युवक पर पहले से शक था। आज रात को भी युवक प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन इस बार ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी और उन्होंने प्रेमिका के परिजनों के साथ मिलकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमी को पेड़ पर उल्टा लटकाने का प्रयास इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने पहले प्रेमी को पेड़ पर उल्टा लटकाने का प्रयास किया। लेकिन जब सफल नहीं हुए तो पहले लात घूसों से पिटाई की। फिर उसे पेड़ में बांध दिया। वीडियो में प्रेमी अपने पूरी बात भी बताना चाह रहा है। लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे। बस उसे पीटते जा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया। दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।

Wednesday, August 26, 2020

नोडल अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय से जानकारी प्राप्त किया कि आरटीपीसीआर के कितने सैम्पल जांच के लिए भेजे गये है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला के साथ एनआईसी आजमगढ़ में जूम ऐप के माध्यम से संचारी रोग एवं कोविड-19 में लगे नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
 इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि पहले व दूसरे राउण्ड में अब तक जितने भी परिवारों का डोर-टू-डोर सर्वे हुआ है, उनका राउण्डवार डोर-टू-डोर सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि यदि पहले चरण में कोई परिवार सर्वे से छूट गया है, तो उनको चिन्हित करते हुए सर्वे करें।
नोडल अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय से जानकारी प्राप्त किया कि आरटीपीसीआर के कितने सैम्पल जांच के लिए भेजे गये है और अभी भी उसमें से कितने सैम्पल का जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि जितने सैम्पल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है, उसमें से कितने मरीज होम आइसोलेशन हैं और कितने बाहर हैं, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
जो 701 कोरोना पाजीटिव एक्टिव केस हैं, उनका कितने टीमों द्वारा सम्पर्क कर उनकी काउन्सिलिंग की जा रही है। जिस पर डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय ने बताया कि इसके लिए कुल 24 टीमें लगायी गयी हैं। 
नोडल अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि जब कोई व्यक्ति कोरोना पाजीटिव आता है तो तत्काल शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी टीम द्वारा कन्टेनमेंट जोन बनवाना सुनिश्चित करें एवं जो व्यक्ति कोरोना पाजीटिव आते हैं तो उनको होम आइसोलेशन कराते हुए निगरानी टीम के माध्यम से मानीटरिंग कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीआरओ हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, डीईएसटीओ आरडी राम उपस्थित रहे।

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामसागर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामसागर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

रामसागर सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है।

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए किसी और ने नहीं भरा पर्चा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामसागर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
जीयनपुर के भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रामसागर सिंह ने जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में पर्चा भरा शाम तक इनके विरोध में किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। इसलिए अब रामसागर सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। शाम 4:00 बजे तक किसी अन्य का पर्चा दाखिल नही होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगो ने भावी अध्यक्ष को बधाई दी। वहीं  भाजपा के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह,जयप्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर उर्फ पप्पू सिंह,अरविन्द जायसवाल, राधेश्याम सिंह उर्फ खटालू सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रेम सिंह, राधेश्याम कनौजिया सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।

नोडल अधिकारी ने ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज को निर्देश दिये कि मलीन बस्ती में साफ-सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के अन्तर्गत साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु ग्राम पंचायत मिरिया रेड़ा विकास खण्ड बिलरियागंज एवं नगर पंचायत बिलरियागंज में मलीन बस्ती का निरीक्षण किया गया। 
नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मिरिया रेड़ा के निरीक्षण के दौरान प्रधान रामभजे यादव के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, यह भी पूछा गया कि सफाई कर्मचारी ग्रामों में सफाई करने के लिए आते हैं या नही तथा सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी, शुगर, हार्ट आदि बिमारियों के लक्षण को चिन्हित किये जाने हेतु आशा, आंगनवाड़ी के द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है या नही, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। 
डीसीपीएम द्वारा बताया गया कि इस ग्राम पंचायत में 05 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये गये थे, जो स्वस्थ हो चुके हैं तथा इस समय होम क्वारंटाइन हैं। इस ग्राम पंचायत में 370 घर हैं तथा इस ग्राम पंचायत में 11 मजरे हैं, जिसमें 09 मजरे में कोई भी कोरोना से संक्रमित व्यक्ति नही है। जिस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त सभी मजरों में साफ-सफाई नियमित कराते रहें, मच्छरों को भगाने के लिए फाॅगिंग भी करायें, नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव करायें, जिससे कोरोना का संक्रमण न फैले।
इसी के साथ ही डीसीपीएम द्वारा बताया गया कि आशा एवं आंगनवाड़ी के माध्यम से सर्वे के द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। नोडल अधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे आंगनवाड़ी एवं आशा से पूछताछ की गयी कि डोर-टू-डोर सर्वे के अन्तर्गत परिवारों से प्राप्त सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से संबंधित सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है या नही। उन्होने कहा कि  इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर से जिन परिवार का सर्वे किया जा रहा है, उन परिवार के सभी सदस्यों का तापमान व आक्सीजन लेवल की भी जांच करें। 
उन्होने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन परिवारों का सर्वे किया जा रहा है, उस हर परिवार को कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05462-356039 एवं 05462-356040, 05462-356041, 05462-356044 उपलब्ध करा दें।
नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मिरिया रेड़ा के निवासी दीप चन्द का इन्फ्रारेड थर्मामीटर से तापमान व पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल आशा/आंगनवाड़ी के माध्यम से जांच कराया गया, जो मानक के अनुरूप पाया गया। आगे उन्होने कहा कि जिस भी व्यक्ति को पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजल लेवल चेक करना है, उस व्यक्ति का सबसे पहले हाथों एवं अंगूलियों को सेनेटाइज करा दें।
नोडल अधिकारी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरिया रेड़ा शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के प्रांगण में पीपल व पाकड़ का वृक्षारोपण किया गया। 
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा नगर पंचायत बिलरियागंज के मलीन बस्ती का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी ने ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज को निर्देश दिये कि मलीन बस्ती में साफ-सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें एवं मलीन बस्तियों में आंगनवाड़ी, आशा द्वारा किये जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे की भी जानकारी प्राप्त की गयी। 
नगर पंचायत बिलरियागंज बाजार में दो दुकानों पर सेनिटाइजर उपलब्ध न होने पर नोडल अधिकारी द्वारा उक्त दोनो दुकानों को बन्द कराया गया। साथ ही उन्होने कहा कि ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज यह सुनिश्चित करें कि समस्त दुकानों पर सेनिटाइजर उपलब्ध है व कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन किया जा रहा है। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि जो व्यक्ति कोविड-19 महामारी के गाइड लाइन का अनुपालन नही कर रहा है एवं मास्क नही लगा रहा है, तो उसका चालान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीईएसटीओ आरडी राम, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप, ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज, बीडीओ बिलरियागंज बाबू राम पाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्कॉर्पियो खंभे से टकराई आधा दर्जन लोग घायल।

स्कॉर्पियो खंभे से टकराई आधा दर्जन लोग घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद विद्युत पोल से टकराई जिससे विद्युत पोल टूट गया। जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 
चार की हालत गंभीर बनी गई है। जिसको आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव से  कसड़ा गांव में बारात गई थी बारात मंगलवार की शाम वापस जा रही थी।
इस दौरान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई पहले गाड़ी आम के पेड़ से टकराई फिर बगल में रखें ईट के चट्टे से टकराने के बाद विद्युत पोल में टकरा गई जिसके चलते विद्युत पोल  टूट गया गाड़ी पलट गई।
जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए  ग्रामीणों ने गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। घायलों में अलशमद 25 वर्ष  निवासी  जगमलपुर , उमर अहमद 25 वर्ष पुत्र अंसार अहमद, फैद 20 वर्ष पुत्र अनवर  और मुहम्मद फैसल 22 वर्ष पुत्र  इरशाद  निवासीगण  शेखोपुर थाना बिलरियागंज सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया । जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने  आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया सभी की हालत गंभीर बनी हुई।

Tuesday, August 25, 2020

मनीष मिश्रा की पहल पर सीएम ने जनपद के देवारंचल को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने का दिया आश्वासन।

मनीष मिश्रा की पहल पर सीएम ने जनपद के देवारंचल को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने का दिया आश्वासन।

आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेता मनीष मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रखी समस्या।

बाढ़ पीड़ितों की समस्या जानकर व्यथित हुए सीएम कहा- बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव तत्पर है सरकार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील स्थित देवारा अंचल क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। लोग परेशान है। बंधे के उत्तर जो भी गांव है पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, फसलें बर्बाद हो गई है, जिन लोगों का घर डूब गया है, वह लोग बंधे पर आकर रहने को मजबूर है।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है राहत पैकेट बांटा जा रहा है लोगों को किरोसिन का तेल भी दिया गया है, अधिकारी लगातार क्षेत्र का चक्रमण कर रहे, देवारंचल के लिए यह प्रतिवर्ष की समस्या है, जिससे वहां के स्थानीय लोग हमेशा परेशान रहते हैं।
आज इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता मनीष मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उनको बाढ़ क्षेत्र की सारी समस्याओं से अवगत कराया, एवं उन्हें मांग पत्र भी सौंपा।
जिसमें जनपद के सगड़ी में देवारा अंचल क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जाए, सीएम को यह भी बताया गया कि जब से बंधा बना है तब से आज तक एक बार भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। उसको कराया जाय। 
बाढ़ पीड़ितों की समस्या जानकर सीएम व्यथित हुए, उन्होंने आश्वासन दिया कि- बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
इस दौरान मनीष मिश्रा ने फोन द्वारा मीडिया को अवगत कराया कि- आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारी मुलाकात हुई थी हमने सगड़ी में बाढ़ की समस्या को गंभीरता से रखा, बंधे के मरम्मत कार्य कराने की भी बात हुई है।
जिस पर उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि- बंधे का मरम्मत कार्य जल्दी ही होगा, बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर सरकार बेहद ही गंभीर है, उनकी हर संभव मदद के लिए सरकार तत्पर है।
साथ में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने जनपद में जल्द ही विश्विद्यालय को स्थापित कर संचालन करने की मांग भी रखी।

Monday, August 24, 2020

सगड़ी विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष।

सगड़ी विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष।

संतोष बने सगड़ी विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैदौली निवासी युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार पटेल को पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लोटन राम निषाद के द्वारा सगड़ी विधानसभा पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसके उपरांत सगड़ी क्षेत्र में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत व हर्ष का माहौल है।
जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ राजा राम राजभर की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद के द्वारा संतोष पटेल को सगड़ी विधानसभा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया जिसके उपरांत संतोष पटेल के क्षेत्र में पहुंचने पर दर्जनों लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया वही नारेबाजी कर पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनने पर हर्ष का माहौल है। जिला अध्यक्ष राजाराम राजभर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा संतोष के कंधों पर पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है सगड़ी विधानसभा में अपने वर्ग को जोड़ने व पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करें वही श्रीनिवास सिंह पटेल ने कहा कि संतोष के अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों का समाजवादी पार्टी में और विश्वास बढ़ा है भविष्य में संतोष और आगे बढ़े जिसके लिए उनके पीछे सैकड़ों युवाओं की फौज खड़ी है वही संतोष पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सतीश सिंह रामविलास पटेल शरद भारती आशीष यादव मनीष यादव विनोद कुमार परमा सिंह पटेल सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।