(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के अन्तर्गत साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु ग्राम पंचायत मिरिया रेड़ा विकास खण्ड बिलरियागंज एवं नगर पंचायत बिलरियागंज में मलीन बस्ती का निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मिरिया रेड़ा के निरीक्षण के दौरान प्रधान रामभजे यादव के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, यह भी पूछा गया कि सफाई कर्मचारी ग्रामों में सफाई करने के लिए आते हैं या नही तथा सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी, शुगर, हार्ट आदि बिमारियों के लक्षण को चिन्हित किये जाने हेतु आशा, आंगनवाड़ी के द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है या नही, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है।
डीसीपीएम द्वारा बताया गया कि इस ग्राम पंचायत में 05 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये गये थे, जो स्वस्थ हो चुके हैं तथा इस समय होम क्वारंटाइन हैं। इस ग्राम पंचायत में 370 घर हैं तथा इस ग्राम पंचायत में 11 मजरे हैं, जिसमें 09 मजरे में कोई भी कोरोना से संक्रमित व्यक्ति नही है। जिस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त सभी मजरों में साफ-सफाई नियमित कराते रहें, मच्छरों को भगाने के लिए फाॅगिंग भी करायें, नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव करायें, जिससे कोरोना का संक्रमण न फैले।
इसी के साथ ही डीसीपीएम द्वारा बताया गया कि आशा एवं आंगनवाड़ी के माध्यम से सर्वे के द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। नोडल अधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे आंगनवाड़ी एवं आशा से पूछताछ की गयी कि डोर-टू-डोर सर्वे के अन्तर्गत परिवारों से प्राप्त सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से संबंधित सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है या नही। उन्होने कहा कि इन्फ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर से जिन परिवार का सर्वे किया जा रहा है, उन परिवार के सभी सदस्यों का तापमान व आक्सीजन लेवल की भी जांच करें।
उन्होने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन परिवारों का सर्वे किया जा रहा है, उस हर परिवार को कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05462-356039 एवं 05462-356040, 05462-356041, 05462-356044 उपलब्ध करा दें।
नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मिरिया रेड़ा के निवासी दीप चन्द का इन्फ्रारेड थर्मामीटर से तापमान व पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल आशा/आंगनवाड़ी के माध्यम से जांच कराया गया, जो मानक के अनुरूप पाया गया। आगे उन्होने कहा कि जिस भी व्यक्ति को पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजल लेवल चेक करना है, उस व्यक्ति का सबसे पहले हाथों एवं अंगूलियों को सेनेटाइज करा दें।
नोडल अधिकारी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिरिया रेड़ा शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के प्रांगण में पीपल व पाकड़ का वृक्षारोपण किया गया।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा नगर पंचायत बिलरियागंज के मलीन बस्ती का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी ने ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज को निर्देश दिये कि मलीन बस्ती में साफ-सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें एवं मलीन बस्तियों में आंगनवाड़ी, आशा द्वारा किये जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे की भी जानकारी प्राप्त की गयी।
नगर पंचायत बिलरियागंज बाजार में दो दुकानों पर सेनिटाइजर उपलब्ध न होने पर नोडल अधिकारी द्वारा उक्त दोनो दुकानों को बन्द कराया गया। साथ ही उन्होने कहा कि ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज यह सुनिश्चित करें कि समस्त दुकानों पर सेनिटाइजर उपलब्ध है व कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन किया जा रहा है। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि जो व्यक्ति कोविड-19 महामारी के गाइड लाइन का अनुपालन नही कर रहा है एवं मास्क नही लगा रहा है, तो उसका चालान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीईएसटीओ आरडी राम, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप, ईओ नगर पंचायत बिलरियागंज, बीडीओ बिलरियागंज बाबू राम पाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment