गांधी इंटर कॉलेज मालटारी को 5 दिनों के लिए पूरी तरह से किया गया बंद ।
एक प्रवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर विद्यालय को 5 दिनों के लिए किया गया बंद ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में एक प्रवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर विद्यालय 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विद्यालय के प्रबंधक कमला राय ने बताया 5 दिनों तक विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेगा।साथ ही कार्यालय भी नहीं खुलेंगे।इस दौरान विद्यालय में कोई कामकाज नहीं होगा। बच्चों का नामांकन भी नहीं होगा। वहीं 15 अगस्त को प्रबंधक द्वारा झंडा रोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें कुछ ही अध्यापक उपस्थित रहेंगे। कोरोना वायरस का संक्रमण और लोगों को न फैले जिसके तहत यह निर्णय लिया गया है।
No comments:
Post a Comment