Sunday, October 31, 2021

अपना दल एस ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती।

अपना दल एस ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के करमैनी वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज पर अपना दल एस के द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लाल प्रकाश पाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत पूरा देश को हैं। देश के एकीकरण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वही अपना दल एस की विधानसभा प्रत्याशी की प्रमुख दावेदार मालती सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं उनके पद चिन्हों पर चलकर ही राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। देश के सच्चे सपूत के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र हित के लिए समर्पित करना है। उन्हें सच्चे मन से याद करना होगा। इस दौरान श्याम विजय सिंह पटेल, रामधन सिंह पटेल, राजवंत सिंह,आमिर रमजा, सहित सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहें।

धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती।

धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम  दर्जा प्राप्त मंत्री एवं पूर्व विधायक लालगंज , उपाध्यक्ष पूर्वांचल विकास बोर्ड नरेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर उनको याद किया।इस दौरान उन्होंने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए गए पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।
इस मौके पर अरविन्द जायसवाल, मनीष मिश्रा,ग्राम प्रधान मिर्जापुर शंभू यादव,देवेंद्र सिंह, कैलाश गिरी,अभिषेक सिंह सोनू ,प्रभाकर राय, सत्य राम पटेल आदि लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अभद्र फोटो अश्लील गाने के साथ वायरल पर करणी सेना ने थाने पर दी तहरीर।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अभद्र फोटो अश्लील गाने के साथ वायरल पर थाने पर दी तहरीर।

करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष ने कोतवाली पर दी तहरीर व्यक्त किया आक्रोश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अभद्र फोटो अश्लील गाने के साथ वायरल करने पर करणी सेना ने कोतवाली में दी तकरीर व्यक्त किया आक्रोश।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अभद्र फोटो साड़ी पहने हुए अश्लील गाने के साथ वायरल करने पर करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि हमारे समाज को वीडियो वायरल कर भड़काने का कार्य किया जा रहा है। यदि इस प्रकार के वीडियो वायरल करने के खिलाफ विधिक कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
करणी सेना के हिमांशु सिंह के साथ दर्जनों युवकों ने जीयनपुर थाने के प्रभारी दिनेश कुमार यादव को तहरीर देकर सुधीर कुमार यादव पुत्र बुकेलन लाल यादव निवासी गोंड़इतपट्टी के ऊपर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की साड़ी पहने हुए फोटो अश्लील गाने के साथ वायरल करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप की फोटो भी स्क्रीनशॉट लेकर दे दी और कहा कि इन के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा करणी सेना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।

व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर कोतवाली में बैठक।

धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए स्वर्णकार व व्यापारी के साथ कोतवाली में हुई बैठक।

किसी भी समस्या से निदान के लिए व्यापारियों का अलग से बना व्हाट्सएप ग्रुप।

व्यापारियों को सुरक्षा का दिया आश्वासन मांगे सुझाव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए स्वर्णकार और व्यापार मंडल के साथ बैठक बुलाई गई सुरक्षा का दिया गया आश्वासन व्यापारियों से मांगा सुझाव।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11:30 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में व्यापार मंडल और स्वर्णकार व्यापारियों के साथ जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरिक्षक दिनेश कुमार यादव ने बैठक की इस दौरान व्यापारियों से उनके सुझाव मांगे गए। वहीं व्यापारियों ने मुबारकपुर - बागखालीस मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ाने व आंखेंपुर और कंजरा मोड़ पर भी सुनसान मार्ग होने के कारण व्यापारियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों की मांग पर शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक गश्त लगाने के लिए निर्देशित किया। वही इस दौरान जीयनपुर बाजार में त्योहार के मद्देनजर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जिस पर चर्चा की गई और व्यापारियों को दुकान के सामने ठेला गाड़ी स्थाई रूप से खड़ी करने से मना किया गया। वहीं सड़क पर दुकान ना लगाएं जिससे की जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो वही जीयनपुर कोतवाल ने व्यापार मंडल व स्वर्णकार व्यापारियों का एक अलग से ग्रुप बनाया जिसमें अपनी-अपनी समस्याओं को तुरंत डालने पर निदान करने का जीयनपुर कोतवाल ने आश्वासन दिया। सभी व्यापारी धनतेरस व दीपावली पर्व पर निर्भीक होकर व्यापार करें उन्हें पूर्ण रुप से सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अजमतगढ़,जीयनपुर,लाटघाट, अंजान शहीद, बागखालिस, मालटारी, चुंनहवा आदि स्थानों से व्यापारी दर्जनों की संख्या में आए हुए थे। जिनमें मुख्य रुप से व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया, सुनील सोनी,आलोक बर्मा,ज्ञानेंद्र मिश्रा,रमेश बर्मा, चन्दन जायसवाल,सुदर्शन बर्मा,कृष्णा बर्मा,उमेश बर्मा, मोहन बर्मा,रामधनी बर्मा, मन्नूलाल जायसवाल,रामजतन बर्मा, संजय बर्मा मुुख्य रूप से मौजूद रहे।

Saturday, October 30, 2021

नगर पंचायत में नालो से उठ रही बदबू पर ईओ को फ़टाकर।

नगर पंचायत में नालो से उठ रही बदबू पर ईओ को फ़टाकर।

जीयनपुर में बिजली के तारो के मकड़जाल को हटाने और जांच के निर्देश।

जीयनपुर नगर में बने सामुदायिक शौचालय में गुवत्ता के कमी में सुधार के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत का के रविंद्र नायक प्रमुख सचिव द्वारा सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया जिसमें गुणवत्ता में कमी पाई गई
जिस पर उन्होंने ईओ को गुणवत्ता में सुधार करने एवं शौचालय का रखरखाव सही करने का निर्देश देते हुए जीयनपुर में नालों में डायरेक्ट बह रहे शौचालयों के जांच के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि क्या यह लोग पाइप द्वारा डायरेक्ट नालों में शौच का पानी बहा रहे हैं या टैंक द्वारा पानी आ रहा है। जिसकी जांच करने के निर्देश नगर प्रशासन को दिया। जिसकी जानकारी स्वयं अधिशासी अधिकारी को नहीं थी कि आखिर पानी शौचालय का कैसे भरा है एवं जीयनपुर नगर पंचायत में जल निगम द्वारा दिए जा रहे लोगों के घरों में पानी सप्लाई के बारे में जानकारी मांगी की कुल कितने कनेक्शन नगर पंचायत द्वारा दिए गए थे। जिस पर ईओ ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया जिस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए गुणवत्ता और कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए साथ ही साथ जीयनपुर में फैले बिजली के तारों के मकड़जाल से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए कि यह जिस तरह से तार उलझे हुए हैं इनको सही किया जाए और जांच किया जाए कि एक केबिल से कितने लोगों को कनेक्शन चलाया जा रहा है। कहीं एक केबिल से कई लोगों का करेक्शन तो नही किया गया है। उनके ऊपर कारवाई की जाए उसके उपरांत प्रमुख सचिव मोचीपुर गांव में पहुंच गए जहां उन्होंने पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोचीपुर का निरीक्षण किया। जहां छात्रों से रूबरू होते हुए उन्होंने बच्चों से शिक्षा की जानकारी ली। जिस पर उन्होंने पूछा कि भारत के नक्शे में हिमालय कहां पर है जिस पर बच्चे नहीं बता पाए उन्होंने मिड डे मील का भी निरीक्षण किया और विद्यालय में पठन-पाठन व शिक्षा में सुधार लाने के लिए खंड विकास अधिकारी व शिक्षकों को शिक्षा में गुणवत्ता पूर्ण सुधार लाने को कहा वहीं उन्होंने लाटघाट ग्राम पंचायत में करोड़ों की लागत से ग्रामीणों की मांग पर सर्वे कराकर ड्रेनेज सिस्टम लगभग 4 किलोमीटर लंबा बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की सहमति से सिस्टम का निर्माण किया जाए जिससे पानी जब ओवरफ्लो हो तो नालों से निकलकर सीधे बदरुआ नाले में चला जाए एवं फसलों का मुआवजा देने के लिए तहसीलदार सगड़ी से कहा कि जो भी फसलें क्षति हुई हैं। उनका सर्वे कराकर तैयार करें जिससे किसानों को मुआवजा दिया जा सके। इस दौरान सीडीओ आनंद शुक्ला,उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार,तहसीलदार सगड़ी अभिषेक सिंह, सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर, मनीष मिश्रा पिंटू, हरिशंकर यादव, अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव,अंशु गुप्ता,रविंद्र सिंह, रामाश्रय राय, हरिनारायण यादव, राम शब्द यादव आदि मौजूद रहें।

अधिवक्ताओं ने जुलुस निकाल नारेबाजी कर व्यक्त किया आक्रोश।

अधिवक्ताओं ने जुलुस निकाल नारेबाजी कर व्यक्त किया आक्रोश।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने सगड़ी अधिवक्ता समिति को दिया समर्थन।

सगड़ी से लेकर प्रदेश तक लडे़गे अधिवक्ताओं की लड़ाई : प्रदीप कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता संघ समाजवादी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति की साथियों के साथ दुर्व्यवहार पर कार्य बहिष्कार के चौथे दिन बैठक में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पहुंचकर अधिवक्ता समिति को दिया समर्थन।
जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में 12:00 बजे अधिवक्ता समिति सगड़ी की बैठक में पहुंचकर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर सगड़ी अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। वही कहा कि एक अधिवक्ता के रूप में अधिवक्ता के मान सम्मान की लड़ाई सगड़ी से लेकर प्रदेश तक लड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाह हो गई है। वही उनके अधिकारी भी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं जिसके विरुद्ध अधिवक्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी। वही अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई अधिवक्ता ही लड़ेंगे जिसमें किसी दल का कोई स्थान नहीं है हमारी लड़ाई नीतिगत व वैधानिक तरीके से जारी रहेगी। बैठक के उपरांत सगड़ी अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की जिसमें मुख्य रुप से सच्चिदानंद राय, मणिकेश्वर मिश्रा, सूर्यभान सरोज, आशीष मिश्रा, सोनू राय, प्रदीप राय, अखिलेश राय, अमरिंदर सिंह,अरुण सिंह,सन्तोष कुमार, प्रेम शंकर यादव, मो0नासिर, मंशा यादव,सुधीर राय सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Friday, October 29, 2021

प्रधानाचार्य समेत 23 का रोका वेतन।

प्रधानाचार्य समेत 23 का रोका वेतन।

6 शिक्षक अनुपस्थित,दस परिचारकों को किया निलंबित।

एक सप्ताह में माँगा स्पस्टीकरण।

विद्यालय में साफ सफाई एव पठन पाठन का अभाव।

छात्रों को टहलते देख भड़के उपजिलाधिकारी सगड़ी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ का सुबह लगभग 11:30 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने विद्यालय पर बिना किसी सूचना के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी को अनुपस्थित पाया एवं विद्यालय में साफ सफाई आदि नहीं थी। साथ ही साथ अध्यापक विद्यालय में मौजूद रहते हुए भी पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे। जिससे छात्र लान में टहल रहे थे। जिसको लेकर  उपजिलाधिकारी सगड़ी भड़क उठे और उन्होंने 10 परिचारिका को निलंबित करते हुए विद्यालय अध्यापक अनुपस्थित पाए गए जिन पर कार्रवाई की गई साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्था एवं गंदगी देख 10 परीक्षकों को निलंबित कर दिया एवं जो अध्यापक विद्यालय में उपस्थित थे। वह पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे। अध्यापक टहल रहे थे इस दौरान उन्होंने 1 सप्ताह में समस्त लोगों से अनुपस्थित व नील अंबर पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्था 10 प्रचारकों के होते हुए भी नहीं हो पा रही थी। एवं अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहते हुए भी पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे जिससे छात्र टहल रहे थे एवं स्वयं प्रधानाचार्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। एवं 6 अध्यापक भी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।1 हफ्ते के अंदर अध्यापक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनके ऊपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की मुकदमो की सुनवाई।

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने की मुकदमो की सुनवाई।

तीन दिनों से एसडीएम कोर्ट का अधिवक्ता कर रहे बहिष्कार।

कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में चली कोर्ट की सुनवाई।

129 मुकदमे देखे गए,30 का निस्तारण किया शेष का होगा मौका मुआयना।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर उप जिलाधिकारी के विरोध में अधिवक्ता संघ सगड़ी ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी ने मुख्य दोनों गेटों को बंद करा कर वादी प्रतिवादी से पूछकर चार थानों की फोर्स की मौजूदगी में कोर्ट का संचालन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा वादी प्रतिवादी से पूछ कर कहा कि यदि आप चाहते हैं कि में कोर्ट का संचालन करूं तो कोर्ट चलेगी आप लोग आए और हम सुनवाई करेंगे। इस दौरान उन्होंने कोर्ट का संचालन किया पर जैसे ही कोर्ट पर बैठे अधिवक्ता पहुंचकर कोर्ट का बहिष्कार करने के लिए विरोध जताने लगे और जमकर तू-तू मैं-मैं कि यहां तक कि कोर्ट में रखें मेंजो को भी थपथपाया। जिससे उपजिलाधिकारी उठकर कार्यालय में चले गए पुनः लगभग 1 घंटे बाद उन्होंने जीयनपुर महाराजगंज बिलरियागंज रौनापार एवं मुबारकपुर की पुलिस फोर्स बुलवाकर वादी प्रतिवादी के साथ कोर्ट की जनसुनवाई की। हालांकि अधिवक्ता संग इसका विरोध करता रहा पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कोर्ट का संचालन किया। और कुल 129 फाइल देखी जिसमे से 30 फाइलों का कोर्ट में निस्तारण कर दिया और शेष फाइलों को मौका मुआयना के लिए अपने पास रख लिए। इस दौरान दोनों गेटों को बंद कर दिया गया था। जहां मुकदमे की सुनवाई के लिए पुलिस फोर्स और मुवकील ही मौजूद रहे। अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि एसडीएम द्वारा वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और इनके स्थानांतरण तक हम कोर्ट का बहिष्कार करते रहेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शनिवार के दिन कमिश्नर से मिलकर हम अपनी पूरी बात रखेंगे। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि अधिवक्ता लोग अनर्गल आरोप लगा रहे हैं और वार्ता करने को भी में बुला रहा हूं पर आ नहीं रहे है। यदि वादी प्रतिवादी सुनवाई करने को तैयार है तो सुनवाई की जा रही है। और आज कुल 129 फाइलें देखी गई जिसमें से 30 फाइलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया एवं शेष फाइलों को मौका मुआयना के लिए रख लिया गया।

Thursday, October 28, 2021

अधिवक्ताओं ने दुसरे दिन भी की नारेबाजी।

अधिवक्ताओं ने दुसरे दिन भी की नारेबाजी। 

एसडीएम सगड़ी वापस जाओ के लगाए नारे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सकड़ी तहसील परिसर में अधिवक्ता समिति ने दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरक्त होकर बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे अधिवक्ता भवन में बैठक कर सगड़ी तहसील परिसर में भ्रमण कर की नारेबाजी।
अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बैठक के उपरांत तहसील परिसर में भ्रमण कर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद एसडीएम सगड़ी वापस जाओ के नारे लगाते हुए भ्रमण किया। वही अनिल सिंह ने कहा कि वादकारियों का हित प्रभावित ना हो इसके लिए नियमानुसार न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ता समाधान न होने तक संघर्ष करते रहेंगे। वही अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय के बाहर तारीख की सूची चस्पा ना होने पर आक्रोश व्यक्त कर स्वयं सूची चस्पा की।
इस दौरान अधिवक्ता समिति के सभी सदस्य साथी के साथ दुर्व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें मुख्य रुप से वेद प्रकाश राय, मणिकेश्वर मिश्रा, सूर्यभान सरोज,आशीष मिश्रा, सोनू राय,अमरिंदर सिंह, सुधीर राय,अखिलेश राय,मनीष राय, सन्तोष कुमार, बृजेश मिश्रा दुर्गेश मिश्रा,पतिराम यादव, सचिदानंद राय, सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अचानक जीयनपुर कोतवाली में पहुंचे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महकमे में मचा हड़कंप।

अचानक जीयनपुर कोतवाली में पहुंचे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महकमे में मचा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमग।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में अचानक आ धमके पुलिस अधीक्षक आजमगढ़। दिनांक 28.10.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना जीयनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा कार्यालय के अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, पासपोर्ट रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, न्यायालय आर्डर बुक, टाप टेन लिस्ट आदि अभिलेख चेक किया गया। जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर पर दिनाकं 27.10.21 व 28.10.21 की तिथि में कोई प्रार्थना पत्र अंकित नहीं किया गया था। थाना स्टाफ द्वारा लापरवाही किये जाने के कारण निरिक्षण के दौरान कई कमिया पाई गई। आकास्मिक निरिक्षण में वरिष्ट उप निरीक्षक केसर यादव को टाप 10 अपराधियों के बारे में जानकारी न होने तथा तथा लापरवाही बरतने पर लाईन हाजिर किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना कार्यालय में वर्दी न पहने पर हेड मोहर्रिर महबूब आलम व आरक्षी गंगा सागर को ओ0आर0 से दण्डित किया गया। उपस्थित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जनता की शिकायत व समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करें तथा मामले का निस्तारण करें, मामलों के निस्तारण में शिथिलता न बरते।

Tuesday, October 26, 2021

परीक्षा परिणाम से आक्रोशित गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला।

परीक्षा परिणाम से आक्रोशित गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला। 

विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

बुधवार को उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे पत्रक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा पिछले सप्ताह घोषित किए गए परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रों ने तीन दिन पूर्व प्राचार्य को पत्रक देकर परीक्षा परिणाम मे की गई धांधली का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की थी। प्रधानाचार्य द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से आक्रोशित कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग को घंटो तक जाम रखा। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। छात्रों की अगुवाई कर रहे छात्र संघ के पूर्व महामंत्री सूरज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह पूर्व स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें घोर अनियमितता की गई है। धांधली करके कमजोर छात्रों से सुविधा शुल्क लेकर उनका अंक बढ़ाया गया है और मेधावी छात्रों का नंबर कम कर दिया गया है। हमारी मांग है कि पुनः निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन कराया जाए, ताकि सभी छात्रों के साथ न्याय हो सके। पूर्व महामंत्री ने कहा कि मालटारी महाविद्यालय में ट्रांसफर सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर छात्रों से पैसा लिया जा रहा है जो कतई उचित नहीं है। महाविद्यालय में कभी इस नाम पर पैसा नहीं लिया गया, साथ ही एनसीसी के सलेक्शन में भी मनमाने तरीके से कार्यवाही की जा रही है जिसे रोका जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। मंगलवार को छात्र अपनी मांगों को लेकर पुतला फूंकने के बाद विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस बीच सूचना पाकर  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर दिनेश यादव पहुंच गए और छात्रों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। प्राचार्य डाक्टर कौशलेंद्र मिश्र ने कहा कि छात्रों के आरोप बबुनिया है। छात्रों के आरोपो की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वैसे परीक्षा परिणाम विश्व विद्यालय ने जारी किया है। उसमें हम क्या कर सकते है। इस दौरान धरना प्रदर्शन में विजय यादव, मोनू यादव, शिवम राय,विशाल कुमार, ऋषि आदि दर्जनों छात्र शामिल रहे।

महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकले थाने पर दी तहरीर।

महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकले थाने पर दी तहरीर।

पीड़ित महिला ले लगाई गुहार खाते से हुई ठगी का शिकार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर निवासी पीड़ित महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकालें गये महिला ने थाने पर दी तहरीर ।
जानकारी के अनुसार सबीना पत्नी मैनुद्दीन उम्र 45 साल निवासी ढोलीपुर जो घर पर ग्रहणी है जिसके पति जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रहकर कार्य करते हैं और पत्नी के खाते में गृहस्थी चलाने के लिए पैसा भेजते हैं। उसका जीयनपुर में इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) में खाता खुला हुआ है। जिसमें 83 हजार रुपये खाते में था। 22 अक्टूबर को बैंक में गई और पासबुक प्रिंट कराया तो बैंक कर्मचारी ने जानकारी दी कि खाते से 21 अक्टूबर को 10-10 हजार रुपये कर के 30 हजार रुपये उसके खाते से निकल गए हैं। जिसकी जानकारी प्रबंधक से लेने पर उन्होंने बताया कि जन सेवा केंद्र से अंगूठा लगाकर पैसा निकाला गया है। जिसके पश्चात वह अपने घर चली गई छुट्टी के उपरांत जीयनपुर बैंक पर सोमवार को जब वह  पहुंची तो 23 अक्टूबर को दोबारा 10 - 10 हजार फिर उसके खाते से निकाले गए थे तब बचे हुए 23 हजार रुपये उसने स्वयं निकाले पैसे की जानकारी मांगी न मिलने पर जीयनपुर थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही और खाते से निकाले गए 60 हजार रुपये खाते में वापस करने की मांग की। वहीं क्षेत्र में इस प्रकार से खाते से पैसा निकालने की घटना पर लोग चर्चा करते रहे।

Monday, October 25, 2021

कांग्रेस का प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर कार्यक्रम सगड़ी में सम्पन्न।

कांग्रेस का प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर कार्यक्रम सगड़ी में सम्पन्न। 

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित।

कांग्रेस के पांच सदस्यीय दल ने तैयार किए योद्धा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद महाविद्यालय में कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम का तृतीय चरण विधानसभा सगड़ी में  संपन्न हुआ। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पांच सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया एवं आजादी की लड़ाई से प्रेरित कर योद्धा तैयार किया। 
जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी एवं ग्राम अध्यक्ष का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ प्रदेश कांग्रेस के ट्रेनर टीम कोऑर्डिनेटर पंकज मिश्रा,मेराज अली खान,गिरीसंत यादव, गिरीश गर्ग ने गांधी, नेहरू ,बाबा साहब भीम राव अंबेडकर,एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब से प्रेणना लेते हुये देश की आजादी की लड़ाई लड़ी व अब 2022 की विधानसभा लड़ाई के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम में अधिक संख्या में ग्राम अध्यक्ष सहित कांग्रेस ज़न मौजूद रहे. इस कार्यक्रम की शरूआत करते हुये प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि होने वाले 2022 के चुनाव में हम आज़मगढ़  के अधिक से अधिक विधानसभा जीत कर इतिहास बनाने जा रहे है। साथ ही कहा कि आज़मगढ़ जनपद वासी बदलाव की इस दौर में जाति धर्म सम्प्रदाय की बात ना कर देश की तरक्की की तरफ लौटे ये मौका है फिर से आज़मगढ़ की खोई विरासत को फिर से लौटाया जाये।
कांग्रेस वचन हम निभाएंगे वादे के साथ 22 के चुनाव में प्रियंका गांधी व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु के अगुवाई में उत्तर प्रदेश की जनता के खातिर लड़ाई लड़ रहे है प्रशिक्षण शिविर  में दीप प्रज्वलित कर विधानसभा प्रभारी अजीत राय ने कहा होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल करने में विशेष रूप से जिला महासचिव प्रभारी विधानसभा सगड़ी अजित राय, कांग्रेस नेत्री राना खातून, मुकेश राय पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जैसवार, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम शुक्ला, दिग्विजय गांधी, मोहम्द शाहिद खान, रामअवध यादव, रामाश्रय राय, सुदर्शन यादव सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।