असलहे से युवक को घायल कर बाइक लूटी।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिलशादपुर निवासी राम शरीख गोंड पुत्र किशुन उम्र 25 साल गांव के कोटेदार के यहां दोपहर लगभग 3 बजे राशन लेने के लिए अंगूठा लगाने के लिए गए थे। अंगूठा लगाकर घर जा रहे थे कि रास्ते में आलियाबाद कटाई के पास भुवना बुजुर्ग मार्ग पर किसी का फोन आया बाइक खड़ी करके बात करने लगा। तभी रामनगर मोड की तरफ से एक बाइक पर तीन सवार पहुंचे और युवक के सिर में असलहे से घायल कर बाइक और मोबाइल लूट कर पुनः रामनगर मोड़ की तरफ भाग गए। युवक की सूचना पर पहुंची 112 नम्बर और जीयनपुर पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान चलाया पर सफलता हाथ नही लगीं।
वही बाद में सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला और प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।युवक की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस सम्बंध में कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment