Monday, October 18, 2021

उपजिलाधिकारी ने जमीन हरखोरी गांव में लगाई चौपाल।

उपजिलाधिकारी ने जमीन हरखोरी गांव में लगाई चौपाल।

गांव से संबंधित 14 न्यायालय के मुकदमे की फाइल का किया निपटारा।

शासन से संचालित योजनाओं की  दी जानकारी कैंप लगाकर किया लाभान्वित।

सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई को लेकर स्वयं सहायता समूह से मांगा स्पष्टीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हर खोरी गांव में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सोमवार को लगाई चौपाल सुबह 8:00 बजे गांव में पहुंचकर गांव का किया भ्रमण 10:30 बजे से दिन में 2:00 बजे तक चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी व कैंप लगाकर ग्रामीणों को किया  लाभान्वित।
सगड़ी उप जिलाधिकारी गौरव कुमार प्रत्येक सोमवार को एक ग्राम सभा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से जहां लाभान्वित कर रहे वही गांव में भ्रमण कर हो रहे विकास का निरीक्षण करने के साथ ही गांव से संबंधित न्यायालय के मुकदमों की फाइल का भी निपटारा कर रहे। सोमवार को जमीन हर खोरी गांव सभा से संबंधित 14 फाइलों का उपजिलाधिकारी सगड़ी ने चौपाल लगाकर भौतिक सत्यापन कर निपटारा किया। इस दौरान सुबह 8:00 बजे पहुंचकर गांव में चक मार्ग विवादित स्थल का निरीक्षण आवास सामुदायिक शौचालय व पेंशन की जानकारी ली मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वही चौपाल में बाल विकास पुष्टाहार विभाग का निरीक्षण किया एवं कायाकल्प योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पेंटिंग पंखा सफल बनाने के लिए निर्देशित किया तो कार्यकत्री सुषमा से अल्प वजन की कुपोषित बच्ची आराध्या को देखा व उसकी उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया। वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान से लाभ से वंचित किसानों का संशोधन श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिकों का पंजीयन स्वास्थ्य विभाग द्वारा को भी टीकाकरण वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण पशु चिकित्सा विभाग में पशु बीमा योजना व टीकाकरण की जानकारी पंचायत विभाग द्वारा विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन का फॉर्म भरा गया वही आवास के लिए भी ग्रामीणों ने आवेदन किया महिला कल्याण विभाग व खाद्यान्न विभाग द्वारा कैंप लगाकर राशन कार्ड में संशोधन व शिकायत निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर निपटारा किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्राम सभा के महिला व पुरुष मौजूद रहे लोगों ने चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिया इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने लोगों को विभाग बार जानकारी दी व योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई को लेकर स्वयं सहायता समूह से मांगा स्पष्टीकरण।
सगड़ी तहसील दार अभिषेक कुमार सिंह,जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव, खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, ग्राम प्रधान तहसीलदार व पूर्व प्रधान अशोक सिंह, सचिव अमरजीत दर्जनों की संख्या में अपने-अपने विभाग का कैंप लगाकर कर्मचारी व अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment