मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज मालटारी के परिसर में मतदाता मंगलवार को जागरूकता के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्लोगन, कला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने कहा जिसकी उम्र 18 वर्ष हो गई वह प्रारुप नं 6 फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर , मतदाता बने। साथ ही प्रारुप 7 और 8 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आगे उन्होंने कहा हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार चुन सकते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने सबसे अपील करते हुए कहा आप लोग मतदान जरूर करे। मतदान पर ही हमारा लोकतंत्र टिका हुआ है मतदान के बल पर ही हम अच्छे से अच्छे व्यक्ति को चुन सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य डा0 वीरेंद्र सिंह ने कहा यह अवसर बार बार नहीं आता है अपने मताधिकार का प्रयोग सही और अच्छे व्यक्ति को करें और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय के प्रबंधक कमला राय ने कहा हमारे देश का भविष्य इसी पर टिका हुआ है। जब हम मतदान का प्रयोग करेंगे तभी एक मजबूत और अच्छी सरकार बना सकते हैं। हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि बढ़ चढ़कर मतदान करें। अपने मताधिकार के बल पर अच्छे से अच्छे प्रत्याशी को चुनकर भेजे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, डा0 हरिकेश मिश्र, राजेश कुमार राय, अरुण मिश्र,विमल प्रकाश,टिल्ठू राम यादव,संजय कुमार, राजेंद्र मौर्य, श्याम बहादुर, दुर्गा प्रसाद, चंद्र प्रकाश राय आदि लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment