Sunday, October 17, 2021

कंबाइन चालक की दुर्घटना में मौत।

कंबाइन चालक की दुर्घटना में मौत।

तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बोर्ड में भिड़ी एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगी होर्डिंग से रात्रि 10:30 बजे भिड़ी बाइक सवार चालक की इलाज के दौरान मौत वही एक गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार अपने घर रामगढ़ से रजादेपुर जाते समय मनिकाडीह रजादेपुर मार्ग पर चकलालचंद गांव के सामने तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे होर्डिंग से रात्रि 10:30 बजे भिड़ी दुर्घटना में चालक होर्डिंग उखाडते हुए उससे लिपट गया। वही बाइक पर सवार पीछे बैठा हुआ व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस व 112 नंबर पुलिस को बुलाया मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा जहां बाइक चालक की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक श्रीराम राजभर पुत्र बालचंद 36 साल जो कंबाइन चलाने का कार्य करता था। उसके पास चार लड़के शिवम10 साल,शिवा 8 साल, शिवांशु 6 साल व प्रियाशू 4 साल है। उसकी पत्नी का नाम रोशिला देवी 32 साल का रो रो कर बुरा हाल है। साथ में गंभीर रूप से घायल प्रिंस उर्फ घरफूकन पुत्र खरचन बचऊरखुर्द रामगढ़ के दोनों निवासी हैं।जिसका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment