बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट पर पहुंच ए डी एम वित्त ने किया निरीक्षण।
ए डी एम वित्त ने कहा स्थिति नियंत्रण में।
कर्मचारियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी में शारदा बैराज से 5:50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के उपरांत घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि पर ए डी एम वित्त आजाद भगत ने पहुंच कर बांध व जल स्तर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
जानकारी के अनुसार भारी बरसात से उत्तराखंड में उत्पन्न हुई स्थिति व शारदा बैराज से छोडे गये पानी से घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि के उपरांत ए डी एम वित्त आजाद भगत ने पहुंच कर महुला गडवल बांध व गांगेपुर रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें बाढ चौकीयों पर मौजूद राजस्व कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment