पत्नी ने पति पर लगाया मित्र के साथ दुष्कर्म कराने का आरोप।
पति ,सास, ननंद सहित पति के मित्र पर दर्ज हुआ दुष्कर्म कराने व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति के मित्र को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुद्रपुर निवासी महिला ने अपने पति सहित ससुराल के परिजनों पर पति के मित्र के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कराने का लगाया आरोप और विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी व दहेज मांगने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने पति सास ननंद व पति के मित्र सहित 6 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पति के मित्र को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार रूमाना बानो पुत्र रईश निवासी खासडीह थाना सरायमीर का विवाह धार्मिक परंपरा के अनुसार 18 जनवरी 2021 को हबीब पुत्र अब्दुल के साथ हुआ जिसने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसके पति और घरवाले उसके साथ गाली गलौज मारपीट व दहेज मांगने का कार्य करते थे उसका पति उसके साथ संबंध का निर्वहन नहीं करता था एक दिन 1 जुलाई 2021 को अपने भाई के बंद कमरे की सफाई के लिए लेकर गया जहां सनोज पुत्र रमेश निवासी समुद्रपुर पहले से कमरे में था और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया सिलसिला कई दिनों तक चला विरोध करने पर ससुराल वाले पेट्रोल छिड़ककर जलाने की धमकी देते थे अपने परिजनों को सूचित कर अपने मायके चली गई।जिसके उपरांत उसके ससुराल के लोग पहुंचे और जबरदस्ती उसे लादकर घर लाना चाहते थे जिस पर परिजनों ने विरोध किया और सरायमीर पुलिस को सूचित किया क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने उसके पति हसीब, सास कुरैशा, और ननद हंसीबून, संदीबून,रफीबून व पति के मित्र सनोज के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया वहीं जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी में विरमा पुल के पास से सुबह 10:30 बजे आरोपी मित्र सनोज को गिरफ्तार कर लिया वही उसका पति हंसीब सऊदी में रहता है तो अन्य ससुराल के परिजन फरार हैं।
No comments:
Post a Comment