पोस्ट ऑफिस से सूचना के उपरांत मतदाता सूची से कांटे नाम।
सभी बीएलओ को गरुड़ ऐप डाउनलोड कराने के निर्देश।
निर्वाचन रजिस्ट्रार अधिकारी ने सहायक रजिस्ट्रार अधिकारी को किया प्रशिक्षित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील निर्वाचन कार्यालय पर विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए सगड़ी निर्वाचन रजिस्टर अधिकारी ने सहायक रजिस्टर अधिकारी को किया प्रशिक्षित। सगड़ी तहसील निर्वाचन कार्यालय पर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सगड़ी निर्वाचन रजिस्टर गौरव कुमार व गोपालपुर निर्वाचन रजिस्टर धीरज कुमार श्रीवास्तव ने सहायक रजिस्टर को किया प्रशिक्षित इस दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई प्रशिक्षण के दौरान 1 नवंबर से सगड़ी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नाम जोड़ने,घटाने व संशोधन के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सगड़ी निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से विलोपन मतदाता को पोस्ट ऑफिस के जरिए स्पीड पोस्ट पत्र देकर स्पष्टीकरण के उपरांत ही करें वही नए मतदाताओं के साथ-साथ महिला मतदाताओं को बनाने पर जोर दिया गया जिससे जेंडर रेशियो व एपीक रेशियो का मतदाता सूची में मेंटेन करने के साथ मतदाता सूची के लिए सभी बीएलओ को गरुड़ ऐप डाउनलोड कराने पर बल दिया गया वही सहायक रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित होकर चल रहे कार्यों का प्रतिदिन सत्यापन करें अपने अपने क्षेत्र में युवा मतदाताओं को ऐप डाउनलोड कराएं व मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया इस दौरान सगड़ी के सहायक निर्वाचन रजिस्टार इरशाद अहमद, रामानुज शुक्ला, दीनानाथ साहनी, राजेश कुमार, मयंक मिश्रा व गोपालपुर विधानसभा के सहायक रजिस्ट्रार अभिषेक कुमार सिंह, प्रियंका, विनय प्रभाकर, विजय प्रकाश, डाली मिश्रा इत्यादि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment