हत्या के प्रयास का आरोपी को तमंचा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूद पट्टी गाँव में 26 सितम्बर शनिवार शाम को पांच बजे पड़ोसी चाचा ने भतीजी को गोली मार दी थी। जिसमें उसकी माता सावित्री देवी पत्नी राजेश यादव ने जीयनपुर कोतवाली में जान से मारने की नियत से अपनी पुत्री अनामिका उम्र 21 साल को गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसमें जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक अजय उर्फ झिनक पुत्र राजबली की तलाश कर रही थी कि आज शनिवार सुबह 8: बजकर पांच मिनट पर जीयनपुर के मुबारकपुर तिराहा से एसआई रामगोपाल त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके पास से घटना में प्रयुक्त तंमचा 315 बोर व एक खाली खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया। जिसके ऊपर 3/25 आर्म एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया।
No comments:
Post a Comment