बच्चों की उपस्थिति सत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए::खंड शिक्षा अधिकारी।
गैर मानता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त होगी कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में समस्त प्रधानाध्यापकों की दो पालियों में बैठक आयोजित की गई। जिसमें को 18 बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया निपुण भारत मिशन कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षक संदर्शिका,कार्य पुस्तिका सामग्री,प्रिंट रिच सामग्री,बिग बुक्स,किड्स, लाइब्रेरी बुक टीएलएम तालिका का नियमित उपयोग किया जाए।समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य किया जाए। शिक्षक डायरी नियमित भरी जाए। दीक्षा ऐप, निपुण लक्ष्य ऐप डाउनलोड से नियमित आकलन किया जाए। और रेडीमेड कार्य किया जाए।एसएमसी एवं पेटीएम बैठक नियमित हर महीने की जाए। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाय। आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र हेतु सभी आधार विहीन बच्चों की पत्रावली पूर्व सूचना के अनुसार उपलब्ध कराई जाए। नवीन नामांकन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से किया जाए। पुस्तक वितरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। यूडायस प्लस पर उपग्रेशन, स्टूडेंट प्रोफाइल आदि कार्य पूर्ण किया।कंपोजिट ग्रांड का उपभोग,समर्थ ऐप पर दिव्यांग बच्चों की नियमित उपस्थिति दी जाए। एमडीएम कन्वर्जन धनराशि व खाद्यान्न की सूचना दी जाए। प्रत्येक कक्षा कक्ष में ग्रीन बोर्ड,व्हाइट बोर्ड लगा होना चाहिए। शौचालय का मरम्मत कार्य एवं रंगाई पुताई आदि कार्य पूर्ण होना चाहिए। बच्चों को गृह कार्य नियमित दिया जाए। आगे उन्होंने कहा अगर कहीं भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पाए गए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर एआरपी प्रदीप राय,दिनेश पांडेय, प्रदीप तिवारी,लक्ष्मी नारायण माथुर,प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य,श्रवण कुमार,विमल प्रकाश,जर्रार हुसैन,जसवंत कुमार आदि लोग मौजूद थे।