संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान रैली निकाल कर किया जागरूक।
सीएचसी लाटघाट,सीएचसी जीयनपुर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ से निकाली गई रैली।
एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाये जा रहे अभियान में घर घर आशा कार्यकर्ता बताये रोग से बचने का उपाय।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ द्वारा मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को संचारी रोग से बचने के उपायों को बताया गया जो अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण से बचाव के लिए उन्हें जागरूक करेंगे एवं गांव में साफ सफाई नालों में दवाओ का छिड़काव झाड़ियां को काटना गंदे नाली और नालो में दवाओ का छिड़काव कर मच्छरों को भगाना व उठ रही बदबू को दूर किया जा सके एवं जिन घरों में कूलर के पानी जमे हुए हैं उनको साफ सफाई कर पानी निकाल कर बाहर करने एवं आसपास साफ सफाई करते हुए गांव में कहीं भी गंदगी न रहने देना आदि की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इस अभियान के तहत दिया जाएगा। जिससे की बीमारियों से बचा जा सके। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के अधीक्षक एफ,एम सिद्दीकी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाना है जिससे कि अपने आसपास की साफ सफाई आदि कर कर बीमारियों को अपने पास भटकने से रोकना आदि के उपाय किए जाने हैं। जिसके तहत यह 1जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉक्टर संजय कुमार यादव,बीपीएम उमाशंकर मिश्रा,डॉ हिमांशु राय,प्रमिला,सुनीता राय,सीमा रानी,फार्मासिस्ट मुकेश, फार्मासिस्ट धर्मराज सिंह पटेल, सुजीत सिंह,डॉक्टर ललित सिंह,फार्मासिस्ट बलदेव यादव,कृष्ण कुमार राय,गुलाब साहनी,शमीम अहमद आदि रहे।
No comments:
Post a Comment