एक पेड़ मां के नाम के तहत धौरहरा ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण।
ग्राम प्रधान द्वारा 201 पौधा ग्राम पंचायत सचिवालय में लगाए गए।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरहरा में ग्राम प्रधान आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने ग्राम पंचायत सचिवालय पर कई हरे फलदार पेड़ लगाए।ग्राम प्रधान आफताब आलम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि एक पौधा अपने मां के नाम लगाए। इससे पूरे क्षेत्र में हरियाली ही हरियाली दिखाई देने लगेगी। प्रधान ने अपने ग्राम सभा के हर व्यक्ति से अपील किया कि हर घर परिवार के सदस्य एक मां के नाम से अपने अपने खेतों और खलिहानों में पौधा लगाएं ताकि गांव हर समय हरा भरा बना रहे। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा गांव में 201पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया। पौध रोपण के दौरान अलाऊद्दीन,सेराज अहमद, अहमद रजा,सुनील कुमार, डॉक्टर बेचु राम आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment