Friday, September 29, 2023

सगड़ी तहसील के दो लेखपालों को रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकड़ा।

सगड़ी तहसील के दो लेखपालों को रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकड़ा।

चंदा देवी ने जमीन पैमाइश के लिए रिश्वत लेने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में भ्रष्टाचार निवारण आजमगढ़ और वाराणसी की संयुक्त टीम ने देवारा जदीद के लेखपाल यादवेंद्र सिंह और इस्माइलपुर गोरिया के लेखपाल रामायण भारद्वाज को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जमीन की पैमाइश के लिए पांच हजार की मांग की गई थी। आरोपित लेखपालो के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्जकर ली गई। सगड़ी तहसील के देवारा जदीद गांव थाना महाराजगंज की काश्तकार चंदा देवी पत्नी प्रमोद ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल यादवेंद्र सिंह ने पांच हजार की मांग की थी। जमीन की पैमाइश के लिए चंदा देवी काफी दिनों से तहसील पर लेखपाल के यहां चक्कर लगा रही थी। लेकिन पैमाइश नहीं हो पाई थी।आरोप है कि लेखपाल ने कहा था की पांच हजार देने के बाद ही पैमाइश हो पाएगी। लेखपाल के हीला हवाली से चंदा देवी काफी परेशान हो गई। उसने कुछ दिन पहले इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र के मंडल आजमगढ़ की शाखा से किया था। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।शुक्रवार को आजमगढ़ और वाराणसी की नौ सदस्य टीम तहसील मुख्यालय पहुंची। चंदा देवी ने पांच हजार रुपये देने के लिए लेखपाल को फोन किया। लेखपाल ने तहसील पर बुलाया।महिला ने लेखपाल यादवेंद्र सिंह को पैसा दिया तो रिश्वत का पैसा उसने आशंका होने पर फेंक दिया। साथ में बैठे दूसरे लेखपाल  रामायन भरद्वाज ने उठा लिया। जैसे ही रुपए लेखपाल ने उठाया  टीम ने दोनों लेखपाल को दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी  श्याम बाबू निरीक्षक आजमगढ़,राकेश बहादुर सिंह वाराणसी,नंदलाल शर्मा आजमगढ़,कौशल राय आजमगढ़,आशीष शुक्ला वाराणसी,मुकेश कुमार पटेल आजमगढ़ और आनंद कुमार यादव आजमगढ़ सहित नौ लोग शामिल रहे।

Thursday, September 28, 2023

अजमतगढ कस्बा में बारावफात का निकला जूलुस प्रशासन रहा अलर्ट।

अजमतगढ कस्बा में बारावफात का निकला जूलुस प्रशासन रहा अलर्ट। 

अकीकदत के साथ संपन्न हुआ अजमतगढ़ में बारावफात का जुलूस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर गुरुवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। वही मौके पर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार पटेल सहित पुलिस बल मौजूद रही।बता दे की अजमतगढ कस्बे में बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर गुरुवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। दिन में मस्जिद से जुलुस को निकाला गया। जुलूस में सैकड़ो लोग पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वही जुलूस अलीनगर, धरमोला की मज़ार होते हुए अजमतगढ़ बाजार रोड़ होते हुए 3:00 बजे अजमतगढ़ चौक पर पहुंचा,जहां अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ी, फिर जुलुस आगे की तरफ कूच कर गया। इसके बाद अलीनगर से जुलुस पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए धनिमुहल्लl होते हुए पुनः अपने जगह समाप्त हुआ। वही जुलूस का नगर पंचायत अजमतगढ़ के वासियों ने जगह जगह स्वागत किया।

जीयनपुर में अकीदत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

जीयनपुर में अकीदत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

प्रशासन रहा सतर्क,भारी संख्या में पुलिस बल के जवान रहे मौजूद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में गुरुवार को बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) को जुलूस-ए- मोहम्मदी का जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। वहीं जीयनपुर,समुद्रपुर,पारीपट्टी, खालिसपुर,सगड़ी सहित कई जगहों पर बारावफात कि जुलूस बड़े शान शौकत के साथ निकाला गया। जीयनपुर में कुरैशनगर मस्जिद से जुलुस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोग पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वही जुलूस नौसहरा, लद्दाहसाह की मज़ार,चुनुगपार , होते हुए शाम को जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहां अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ी फिर जुलुस आगे की तरफ कूच कर गया। इसके बाद जुलुस बाज़ार ख़ास,नूरी मस्जिद मुबारकपुर रोड होते हुए पुनः कुरैश नगर मजिस्द पर जाकर समाप्त हुआ। वही जुलूस का नगर वासियों ने जगह जगह स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय, क्राइम स्पेक्टर अशोक त्रिपाठी,एसएसआई देवेंद्र सिंह, एसआई रामगोपाल त्यागी,चौकी इंचार्ज लाटघाट सौरभ सिंह, एसआई रमेश यादव सहित काफी संख्या में पुलिस एवं पीएसी जवान मौजूद रहे। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। इस दौरान मुख्य रुप से फहद खान,नेहाल मेंहदी,पुरूषोत्तम यादव,शाकिर आज़मी,इरशाद खान,एकलाख अहमद सहित आदि लोग मौजुद रहे।

सादे ड्रेस में युवक को घर से उठाया,परिजन परेशान।

सादे ड्रेस में युवक को घर से उठाया,परिजन परेशान।

अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं परिजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव निवासी अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह 25 वर्ष को आधा दर्जन लोग सादे ड्रेस में मंगलवार की रात्रि लगभग ढाई बजे घर पर आये और घर की तलाशी लेते हुए युवक को उठा ले गए। जिससे परिजन हर तरफ तलास किये पर कही पता नही चल सका तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन सहित जीयनपुर कोतवाली में लिखित शिकायत की। वही युवक का हर सम्भावित स्थानों पर पता लगाएं लेकिन अब तक युवक के बारे में पुलिस भी कुछ बताने में असमर्थ है। अनहोनी होने की आशंका को लेकर परिजन परेशान है। वहीं गांव में तरह तरह की चर्चाए हो रही है। परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। अगर एसटीएफ भी किसी मामले में उठाकर ले गयी है तो अबतक परिजनों को सूचना नही दी गई। घर के लोग काफी घबराए हुए है। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि इस तरह की घटना की हमें जानकारी नहीं है।

दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला किया दूसरी शादी।

दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला किया दूसरी शादी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति,सास,ननद सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के समुंदपुर गांव की विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए मारने पीटने और दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए पति सास और ननद सहित आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। दरक्शा शाहीन पत्नी तौफीक ने जीयनपुर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर के माध्यम से बताया कि उसकी शादी समुंदपुर गांव में तौफीक के साथ हुई थी। पति के संबंध से दो बच्चियां पैदा हुई। एरम 6 वर्ष और एमन 16 साल की है। दरक्शा शाहीन ने कहा कि शादी में कम दहेज मिलने और दो लाख की मांग को लेकर मेरे ससुराल के लोग मुझे प्रताड़ित करते रहे लेकिन मैंने अपने बच्चियों का भविष्य देखकर पत्नी धर्म का हमेशा निर्वाह किया। मेरे पति सऊदी अरब में रहते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने 14 मार्च 2021 को मारपीट कर निकाल दिया। मेरे कीमती सामान और जेवर भी छीन लिया। मेरे पति कुछ दिन पूर्व वापस आए तो उन्होंने बिना किसी सूचना के 9 सितंबर 2023 को दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर जब में अपनी मां केसरी बानो,बहनोई सुफियान और भाई सादिक के साथ 13 सितंबर 2023 को अपने मायके से ससुराल जानकारी लेने पहुंची तो वहां मेरे पति तौफीक जेठ तौहीर सास कुरैशा खातून ने मुझे घर में अंदर जाने से रोका लेकिन में घर में घुस गई। वहां उसकी नई पत्नी भी मौजूद थी। मुझे देखते ही लोग झगड़ा करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच मेरे पति ने तीन बार तलाक कहते हुए मुझे घर से धक्के देकर बाहर कर दिया। इसकी सूचना मैंने जीयनपुर कोतवाली को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 सितंबर को मैने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को पति तौफीक,जेठ ताहिर, ननद नर्सीफुल निशा,रफीक निशा सलीम निशा,भांजी जिन्नात,सास कुरेश खातून और दूसरी पत्नी सलमा सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Monday, September 25, 2023

शादी का झांसा देकर अध्यापक करता रहा दुष्कर्म छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा।

शादी का झांसा देकर अध्यापक करता रहा दुष्कर्म छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने अध्यापक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने जीयनपुर कोतवाली में रविवार को तहरीर के माध्यम से बताया कि वह रामलगन डिग्री कॉलेज अमिला जनपद मऊ में सन् 2023 में बीएससी बायो की संस्थागत छात्र रही। जीयनपुर कोतवाली के पान्डेयपार बलुआ के अनुज यादव इसी विद्यालय में अध्यापक रहे। पढ़ाई के दौरान अध्यापक अनुज यादव ने ग्रुपिंग के बहाने मेरी मोबाइल नंबर लेकर शादी की बात करने लगे। विश्वास में लेकर उन्होंने बिना मेरी मर्जी के शारीरिक संबंध बनाया। छात्रा ने कहा कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो अध्यापक ने अपने मां-बाप से बात कराया। 20 सितंबर 2023 को जब शादी की बात हुई तो उनके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया।जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ की बालिकाएं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुई चयनित।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ की  बालिकाएं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुई चयनित।

विद्यालय और परिजनों में खुशी की लहर।

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित होने पर बालिकाओं के अभिभावकों एवं छात्राओं का किया गया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ (जीयनपुर) की 6 बालिकाएं राज्य स्तरीय  क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित हुई हैं। जिसमें राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अर्पिता और प्रियांशी चयनित हुई है। वही प्रीति यादव, खुशी राजभर, प्रिया, सरोजिनी को आरक्षित रखा गया है। सोमवार को चयनित बालिकाओं और अभिभावकों का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत एवं सम्मान किया गया।लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम कुर्सी रोड लखनऊ में 22 सितंबर को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओं की ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें  प्रदेश भर की टीमों ने भाग लिया। ट्रायल प्रतियोगिता में  सगड़ी तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ की बालिकाओं ने ट्रायल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। जिसमें अर्पिता और प्रियांशी को चयनित कर लिया गया।वहीं प्रीति यादव,खुशी राजभर,प्रिया और सरोजिनी को आरक्षित रखा गया है। इस कामयाबी से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ की वार्डेन प्रतिमा माधुरी ने बताया चयनित बालिकाएं 1 नवंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।इस कामयाबी से विद्यालय परिवार में खुशी है। चयनित बालिकाओं और अभिभावक में हरेंद्र,रामसमुझ,शंकर,तेतरी,सवीता,वीरेंद्र का विद्यालय परिवार की तरफ से सोमवार को स्वागत एवं सम्मान ‌किया गया। इस दौरान वार्डेन प्रतिमा माधुरी,गेम टीचर साधना सिंह,संगीता मौर्या,रीता सिंह,निवेदिता सिंह,साधना सिंह, मुकेश यादव,वागीश तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

Sunday, September 24, 2023

अहिबरन जयंती समारोह को सफल बनाने की बनी रणनीति।

अहिबरन जयंती समारोह को सफल बनाने की बनी रणनीति। 

बरनवाल सेवा समिति की बैठक में सगड़ी इकाई का हुआ गठन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को बरनवाल सेवा समिति की एक बैठक हुई। जिसमें 25 व 26 दिसंबर 2023 को होने वाले महाराज अहिबरन जयंती समारोह को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बरनवाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे समाज के पूज्य महाराज श्री अहिबरन जी के किले का अवशेष अभी भी बरन शहर में जीर्ण शीर्ण अवस्था में बुलंदशहर में आज भी मौजूद है। जिसे हमें संजोकर रखना है। हमें संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास करना होगा तभी हमारे समाज का भला होगा। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बरनवाल समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए 25 और 26 दिसंबर को आयोजित महाराज अहिबरन की जयंती में पहुंचना होगा। संचालन अजीत बरनवाल ने किया। बैठक में प्रमोद बरनवाल,विजय प्रकाश बरनवाल व शशिकान्त बरनवाल को संरक्षक,अखिलेश बरनवाल को अध्यक्ष,शेषविंद बरनवाल, देवानंद बरनवाल व संदीप बरनवाल को उपाध्यक्ष,चंदन बरनवाल को महामंत्री,सत्यम बरनवाल,सौरभ बरनवाल एवम् अविनाश बरनवाल को मंत्री, अनिल बरनवाल को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में विजय बरनवाल,प्रमोद बरनवाल, नरेंद्र बरनवाल,सुधीर बरनवाल, नवनीत बरनवाल,राहुल बरनवाल आनंद बरनवाल,अजय बरनवाल  उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को वितरण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को वितरण।

भाजपा के लोगों ने अभियान अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड का किया वितरण ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की शुरूआत की थी। जिसे आज 5 साल पूरे हो गए हैं। योजना के अंतर्गत देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक 25 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जबकि योजना के माध्यम से 5.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला है। पीएम आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलता है और इसमें लगभग हर तरह की बीमारी और सर्जरी को सम्मिलित किया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 17 सितंबर को आयुष्मान भवः अभियान की शुरूआत की अभियान का उद्देश्य हर घर तक योजना का लाभ पहुंचाना और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना है। इसके साथ स्वास्थ्य मेला, बीमारी जांच कैंप आदि का संचालन करना है। अभियान के तहत अगले एक पखवारे तक राज्यों में आयुष्मान भारत योजना से लोगों को जोड़ा जा रहा है और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर मण्डल अध्‍यक्ष चन्द्रशेखर सिंह पप्पू, दिवाकर सिंह,जयप्रकाश सिंह, सुबाष यादव,शैलेश राय और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 ए,एच, सिद्दिकी सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Saturday, September 23, 2023

रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौपा कोतवाल को ज्ञापन।

रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौपा कोतवाल को ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दागांव में बरसों पुरानी रास्ता को जोत दिए जाने से गांव के 50 घरों का रास्ता बंद होने के कारण दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष तहसील पर गुहार लगाने पहुंचे। पर सभी अधिकारी थाना समाधान दिवस में गए थे। जब वहां कोई नहीं मिला तो तहसील पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जीयनपुर कोतवाली थाना समाधान दिवस पर पहुंचकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को शिकायती पत्र दिया और रास्ता निर्माण करने की मांग की जिससे कि बस्ती के लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चल सके। जिस पर उन्होंने टीम बनाकर राजस्व विभाग को पत्र सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई करने व प्रधान से रास्ता का निर्माण करने की बात कहकर लोगों को समझा बूझाकर वापस भेजा। ग्रामीणों के अनुसार रास्ता काफी पुरानी थी और लोग आते जाते थे पर किसी के द्वारा रास्ते को जोड़ दिया गया। जबकि बगल में काफी बंजर की जमीन खाली पड़ी है। उसे बंजर ज़मीन को खाली कराकर रास्ता का निर्माण करने की लोगों ने मांग करते हुए प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपकर रास्ते के निर्माण की मांग की। इस दौरान राजपति,संजू,मनीषा, बच्ची,बंसराज,अनीता,प्रमिला, रीता आदि रही।

दहेज प्रताड़ना का पति समेत छ: लोगों पर मुकदमा दर्ज।

दहेज प्रताड़ना का पति समेत छ: लोगों पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी सीमा यादव पुत्री अमीर चंद यादव ने जीयनपुर कोतवाली में पति समेत 6 लोगों पर दहेज प्रताड़ना मारपीट व दहेज मांगने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मारपीट व जान से मारने की धमकीआदि से संबंधित मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। जहां 2 फरवरी 2018 को सीमा की शादी सुनील यादव पुत्र रम्मन यादव के साथ धूमधाम से की गई थी। जिसमें समर्थ के अनुसार पिता द्वारा दान दहेज व बारातियों का स्वागत किया गया था। पर सीमा के ससुराल जाने के बाद से ही मोटर साइकिल व आदि सामानों की मांग ससुराल पक्ष के लोग करने लगे और प्रताड़ित करते हुए मारने पीटने ताना देने लगे एवं बार-बार प्रताड़ित करते थे जिससे 10,7,2021 को एक पुत्र भी पैदा हुआ पर इसके बाद भी लोगों की आदत नहीं बदली 20,9,2023 को घर से जेवर कपड़ा आदि छीन लिया और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों में सुनील पुत्र रम्मन,रम्मन ससुर पिता का नाम अज्ञात,कमलावती सास,अभिमन्यु देवर,मनीषा ननद,बबीता ननद निवासी कुदारन तिवारी आदि पर मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर किया गया है और जांच की जा रही है।

Friday, September 22, 2023

नगर पंचायत जीयनपुर में मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली कलश यात्रा।

नगर पंचायत जीयनपुर में मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली कलश यात्रा।

घर घर जाकर मिट्टी चावल किया एकत्र।

तिरंगा के साथ कलश यात्रा के दौरान लगे भारत माता के नारे गूंज उठा नगर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव के नेतृत्व में मेंरा माटी मेरा देश के तहत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों लोगों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए हाथों में तिरंगा और कलश लेकर चलते हुए भारत माता वंदे मातरम आदि जैसे नारों से पूरा नगर पंचायत गूंज उठा। जहां लोगों द्वारा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों के प्रत्येक घरों में जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया जो देश के शहीदों के चरणों में समर्पित किया जाएगा। जिसको लेकर सुबह लगभग 12:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई जो नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए समता नगर हसन पट्टी टड़वा बद्दोपुर नौसहारा आदर्श नगर आदि होते हुए नगर पंचायत पर समाप्त हुई। जो प्रत्येक घरों से मिट्टी को जब एकत्र हो जाएगी तो यह जिला मुख्यालय के माध्यम से प्रदेश और देश को भेजी जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अक्षत और मिट्टी एकत्र की जा रही है जो प्रत्येक घरों से लेकर नगर कार्यालय पर रखी जायेगी।जब जैसा निर्देश होगा तो जिला मुख्यालय और पर भेजी जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव,एकलाख अहमद,मुन्ना यादव,राजू यादव, आलोक सिंह,विशाल यादव, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे।

कोतवाल ने झाड़ी में मिले नवजात शिशु को लेकर महिला सिपाही को प्रयागराज भेजा।

झाड़ी में मिले नवजात शिशु का पालन पोषण करेगी बाल कल्याण समिति।

कोतवाल ने नवजात शिशु को लेकर महिला सिपाही को प्रयागराज भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मोचीपुर लाटघाट की झाड़ियां में गुरुवार को मिले नवजात शिशु का पालन पोषण बाल कल्याण समिति प्रयागराज करेगी।बाल कल्याण समिति आजमगढ़ की विधिक करवाई के बाद महिला सिपाही नवजात को लेकर शुक्रवार को प्रयागराज रवाना हो गई। पुलिस की इस कार्रवाई की सभी लोगों ने काफी सराहना की है। गुरुवार को लाटघाट बाजार के समीप स्थित मोची गांव की झाड़ियां में एक नवजात शिशु रो रहा था। पास से गुजर रहे पथिक ने कई लोगों से इसकी चर्चा की और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक की यादवेंद्र पान्डेय स्वयं मौके पर पहुंच गए और शिशु को गोद में ले लिया। इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति आजमगढ़ को दी गई। निर्देश के अनुसार कोतवाली की महिला आरक्षी अन्नू यादव और कांस्टेबल दीपक सेन गांव की एक महिला खुशबू राय के साथ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ के सम्मुख नवजात को प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति आजमगढ़ के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर नवजात शिशु अंश (समिति द्वारा रखा गया नाम)को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए राजकीय बाल गृह प्रयागराज को सौंपने के लिए महिला आरक्षी अन्नू यादव, कांस्टेबल दीपक सेन और खुशबू राय शुक्रवार को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया।

जिलाधिकारी के आदेश पर चाचा भतीजा किये गये गिरोह बंद।

जिलाधिकारी के आदेश पर चाचा भतीजा किये गये गिरोह बंद। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश पर चांदपार गांव निवासी चाचा भतीजा को समाज विरोधी कार्यो में लिप्त रहने के कारण गिरोह बंद अधिनियम के तहत निरुद्ध किया है। जीयनपुर कोतवाली के चांदपार गांव निवासी राफे पुत्र रफत और उसका चाचा उमैर पुत्र स्वर्गीय अबूशाद काफी दिनों से गिरोह कायम कर रहे थे जो जिला स्तर पर अपराधों में सक्रिय रहे हैं। चांदपार की रहने वाली नादिरा खातून ने 3 जुलाई 2023 को दोनों के खिलाफ  कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि राफे उसकी पुत्री को बहला फैसला कर भाग ले गया।इसकी शिकायत करने जब में उसके चाचा उमैर के पास गई तो गाली गुप्ता और मारपीट कर के भगा दिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि इसकी विवेचना मेरे द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान यह पाया गया कि उक्त दोनों गिरोह बनाकर नाजायज तरीके से लाभ अर्जित करने के लिए अपराध कर रहे हैं। 20 सितंबर 2023 को जिलाधिकारी के निर्देश पर इन दोनों को समाज विरोधी कार्यो में लिप्त रहने के चलते गिरोह बंद घोषित किया गया।

Thursday, September 21, 2023

अजमतगढ़ ब्लॉक पर सफाई का लिया गया संकल्प, किया सफाई।

अजमतगढ़ ब्लॉक पर सफाई का लिया गया संकल्प,किया सफाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खंड कार्यालय पर गुरुवार को सेवा पखवाड़ा मनाने के तहत स्वच्छता का संकल्प लिया गया। संकल्प सुभाष चन्द्र शर्मा सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने कराया। विदित हो कि आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत 15 दिन का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जो 2 अक्टूबर को जाकर समाप्त होगा। इसी के तहत गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी के नेतृत्व में ब्लॉक के समस्त कर्मचारी व सफाई कर्मियों ने स्वच्छता करने का संकल्प लिया और लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। संकल्प कार्यक्रम के बाद बिडियो ने स्वयं सफाई कर सफाई कर्मियों के साथ कार्य किया। सेवा पखवाड़ा में महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं की बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी कि थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत माता को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य की गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। ऐसे ही कुल 10 बिंदुओं पर संकल्प लिया गया। इस अवसर ब्लाक के सभी सफाईकर्मी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ट्रस्ट पर मनाया गया एम एल सी यशवंत सिंह का जन्मदिन।

ट्रस्ट पर मनाया गया एम एल सी यशवंत सिंह का जन्मदिन।

यशवंत ने कबूतर उड़ाकर दिया अमन चैन एवं शांति का संदेश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
 जहानागंज में स्थित श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में गुरुवार को पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के समर्थको द्वारा उनका 66 वां जन्मदिन बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों के साथ-साथ अन्य पार्टियों के नेता प्रमुख भी उपस्थित हुए और सभी ने बुके देकर यशवंत सिंह को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके यशस्वी एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना किया। ट्रस्ट समिति के प्रबंधक बृजेश कांदू, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह लालू,अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह,उदय शंकर चौरसिया,अशोक पांडे,अरविंद सिंह,झब्लु सिंह,श्रीराम सिंह के नेतृत्व में बुधवार से ही ट्रस्ट परिषर में मानस पाठ का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शुक्रवार को हुआ  शुक्रवार को यशवंत सिंह ने सुबह सबसे पहले अपने गांव अल्दे मऊ जाकर मां का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद ट्रस्ट परिसर में लोगों का तांता लगने लगा। ट्रस्ट पर पहुंचकर यशवंत सिंह ने दो कबूतर आसमान में  उड़ा कर देश में अमन चैन एवं शांति का संदेश दिया और कहा की हर किसी को देश के अमन चैन एवं शांति के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करना चाहिए राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं है हमारी पहचान देश से ही होती है श्री सिंह ने लोगो द्वारा मिले स्नेह प्यार और सहयोग के लिए सभी आगत जनों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान दिलीप तिवारी उर्फ जग्गू बाबा ने कहा कि यशवंत सिंह जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और हम लोग उनके दीर्घायु की कामना भी कर रहे हैं। इस मौके पर एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू, डा0 राकेश राय, रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, पल्हना प्रमुख सोनू सिंह,रानी सराय प्रमुख बिपिन सिंह, टीपू सिंह,जगजीत सिंह उर्फ गोरे सिंह,जितेंद्र राय,धर्मेंद्र राय,दिलीप मिश्रा,इंद्रासन सिंह,इंस्पेक्टर दिलीप सिंह,चंचल चौबे,अतुल चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Wednesday, September 20, 2023

कपड़ा कारोबारी बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।

कपड़ा कारोबारी बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।

पूर्व में ग्राहक बुलाने को लेकर हुआ था विवाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे कपड़े की दुकान की सफाई कर रहे। बाप-बेटे को तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की गोलियों से बचने के लिए बाप-बेटे एक निर्माणाधीन मकान की तरफ भागे। इसके बाद हमलावरों ने दौड़ाकर दोनों के सिर और सीने में गोली मार दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर 4 थानों की फोर्स के साथ एसपी अनुराग आर्य,आईजी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना का कारण पुरानी रंजिश बता रही है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले रसीद अहमद 55 साल सरदहां बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखा था। बुधवार को रसीद अहमद अपने छोटे बेटे शोएब  22 साल के साथ दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक की दुकान के सामने एक और कपड़े की दुकान है। दोनों दुकानदारों के बीच लगभग चार साल पहले ग्राहकों को अपनी तरफ बुलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके साथ ही कुछ महीने पहले मारपीट भी हुई थी। मारपीट के मुकदमे में मृतक पक्ष से लोग जेल भी जा चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी महराजगंज संतोष कुमार को मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एसपी अनुराग आर्य ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में ग्राहकों को बुलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम लगा दी गई है। आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही हमलावरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मृतक रशीद अहमद के बेटे मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर इस मामले में पांच आरोपियों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने में दी गई तहरीर में मृतक के बेटे मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया कि जब हमारे पिता और भाई दुकान में झाड़ृ लगा रहे थे। उसी समय दिनेश अपनी पत्नी निर्मला के साथ आया। इसके साथ ही दिनेश ने अपने तीनों बेटों पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और पवन गुप्ता को ललकारते हुए गोली चलाने के लिए उकसाया। जिसके बाद आरोपित के बेटों ने गोली मारकर बाप-बेटे की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तहसील परिसर में खड़ी बाइक चोरों ने उड़ाया,अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

तहसील परिसर में खड़ी बाइक चोरों ने उड़ाया,अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में मुकदमा देखने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरों ने मंगलवार को चुरा लिया। काफी खोजबीन के बाद बाइक का कहीं पता नहीं चला तो बुधवार को पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
महराजगंज कोतवाली के देवारा जदीद निवासी जामवंत यादव पुत्र सरजू मंगलवार को तहसील में किसी काम के लिए अपनी बाइक से आए हुए थे। तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर जामवंत अपना काम करने लगे। कुछ देर बाद घर जाने के लिए वह मोटरसाइकिल के पास आया तो वहा से बाइक नदारत थी। यह देख जामवंत के होश उड़ गए। उसने आसपास में काफी तलाश की। अपने  परिचितों से भी बाइक के बारे में जानकारी ली। कहीं कोई पता नहीं चला तो बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली में बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।

दो लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दो लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को दो लोगों पर लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
मुकदमा दर्जकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
जीयनपुर कोतवाली के सुंदर सराय बल्लो की रहने वाली सुनीता देवी ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसके पड़ोसियों से रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को गांव के सुधीर यादव व नीलम यादव ने गालियां देते हुए मेरी लड़की को लात मुक्का और लाठी डंडा से मारने लगे। बचाने के लिए में आई तो मुझे मारने लगे। जान बचाने के लिए हम लोग घर में भागे तो घर में भी दौड़ा कर मारा।सुनीता देवी का आरोप है कि सुधीर उसकी लड़की को अक्सर छेड़ता है और विरोध करने पर जान मारने की धमकी देता है।

Tuesday, September 19, 2023

एचडीएफसी बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मलिक ने रोका,पुलिस ने पकड़कर भेजा थाने।

एचडीएफसी बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मलिक ने रोका।

बैंक मैनेजर और बिजली विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को पकड़कर भेजा थाने।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मालिक ने रोकने का किया प्रयास मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे मकान मालिक को पकड़कर थाने लाई। सोनू शिल्पकार पुत्र स्वर्गीय श्रीचंद शिल्पकार निवासी बाजार खास के मकान में एचडीएफसी बैंक का संचालन होता है। बैंक के ठीक सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मालिक द्वारा रोका जा रहा था। जिसको लेकर बिजली विभाग और एचडीएफसी बैंक के सूचना पर मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मकान मालिक को पड़कर थाने भेजा और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। जब तक ट्रांसफार्मर नहीं लग गया। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि सोनू शिल्पकार से 30 साल के एग्रीमेंट पर एचडीएफसी बैंक के लिए मकान किराए पर लिया गया है। बिजली व्यवस्था सुझारू रूप से न मिलने से ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। मकान मालिक द्वारा ट्रांसफार्मर मकान के सामने लगाने का विरोध किया जा रहा था। वहीं बिजली विभाग के लोगों द्वारा बताया गया कि बैंक के सामने लग रहे ट्रांसफार्मर को मकान मालिक द्वारा बार-बार रोका जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस को सूचना देना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे मकान मालिक को पकड़कर थाने भेजा। वही ट्रांसफार्मर लगने के बाद दोपहर से कटी बिजली को चालू कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद मकान मालिक को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

Saturday, September 16, 2023

गैस डिलवरी वैन से कुचल कर ढाई वर्ष के एकलौते पुत्र की मौत।

गैस डिलवरी वैन से कुचल कर ढाई वर्ष के एकलौते पुत्र की मौत।

शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

जाम लगाने के प्रयास को पुलिस ने समझा बुझा कर रोका।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड नं01 नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्रिंस उर्फ देवांश पुत्र प्रमोद सोनकर ढाई वर्ष घर के पास सड़क पर लगभग साढ़े आठ बजे सुबह खेल रहा था। रास्ते मे पहले से ऑटो खड़ी थी। जिससे गैस एजेंसी की पिकअप बगल से क्रॉस करने लगी तभी प्रिंस पिकअप की चपेट में आ गया जो पिकअप के पिछले चक्के में बच्चे का शिर फंस कर कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन पीएचसी अजमतगढ़ इलाज को ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर के लोग जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे कि चौकी प्रभारी अजमतगढ़ राजेन्द्र प्रसाद सिंह एव कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाया बुझाया तो परिजन मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक एव पिकअप को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। एक लौते पुत्र की मौत से माता ममता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।जबकि चालक विनोद यादव निवासी तेजपालपुर धुसवा थाना जीयनपुर को पिता की तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।वही जीयनपुर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।