युवक से 49 हजार की छिनैती दी तहरीर,जांच में जुटी पुलिस।
छः घण्टे बाद दी पुलिस को सूचना पर पुलिस मान रही सन्दिग्ध।
देर शाम गांव के प्रधान को दी जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास दिन दहाड़े दो बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर तंमचा सटाकर दी छिनैती की घटना को अंजाम। अशोक कुमार यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी महुलिया थाना बिलरियागंज मंगलवार को दोपहर करीब 11:00 बजे जीयनपुर स्थित स्टेट बैंक पहुंचा और खाते से 49000 हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रहा था कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के नहर पुलिया के पास जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर दो बदमाश पीछे से आए और डरा धमकाकर रुपए छीनकर बाइक द्वारा सगड़ी तहसील की तरफ नहर पड़कर भाग निकले। जिससे युवक काफी डरा सहमा और कांपने लगा। इसके बाद घर पहुंचकर गांव के प्रधान के पास जाकर घटना की सूचना दी।प्रधान सूचना पाकर उसे लेकर जीयनपुर कोतवाली में पहुंचकर लगभग 7:30 बजे लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जबकि 6 घंटे बाद दी गई तहरीर पर पुलिस को संदेह है कि छिनैती नहीं बल्कि संदेह लग रहा है। रुपये कहीं खर्च तो नही किया है फिलहाल जांच कराई जा रही है। इस संबंध में कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है हम उसकी जांच कर रहे हैं। युवक अशोक कुमार यादव के अनुसार बैंक में वह दोनों युवक पहले से ही विड्रॉल भरकर खड़े थे और जैसे ही में पैसा लेकर निकला बैंक के बगल वाले बाईपास से निकले और पुनः वापस आकर मेरे पीछे लग गए में जैसे ही खालिसपुर गांव के नहर के पास पहुंचा वैसे ही पीछे से आकर मुझे रोककर डराने धमकाने लगे और पैसे मांगने लगे डर से कांपते हुए में उन्हें पैसे निकाल कर दे दिया और वह लोग पैसे लेकर सगड़ी तहसील की तरफ नहर पड़कर भाग गए।वही बुधवार की सुबह क्राइम स्पेक्टर अशोक कुमार त्रिपाठी स्टेट बैंक में पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
No comments:
Post a Comment