घर में अकेली दलित युवती को देख दो लोगों ने किया छेड़छाड़।
एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एक गांव की दलित युवती ने दो युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।मुकदमा दर्जकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 12 सितंबर को सायंकाल 5:30 बजे वह घर में अकेली थी। केशवपुर मोहम्मदपट्टी के आशीष सिंह और उदयभान सिंह मेरे घर में घुस गए और मुझे छेड़छाड़ किया। इस बीच मेरे मामा गोविंद कुमार आ गए और बचाव किया तो दोनों ने उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्जकर लिया और मामले की जांच में जुटी है।
No comments:
Post a Comment