Thursday, September 28, 2023

दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला किया दूसरी शादी।

दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला किया दूसरी शादी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति,सास,ननद सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के समुंदपुर गांव की विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए मारने पीटने और दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए पति सास और ननद सहित आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। दरक्शा शाहीन पत्नी तौफीक ने जीयनपुर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर के माध्यम से बताया कि उसकी शादी समुंदपुर गांव में तौफीक के साथ हुई थी। पति के संबंध से दो बच्चियां पैदा हुई। एरम 6 वर्ष और एमन 16 साल की है। दरक्शा शाहीन ने कहा कि शादी में कम दहेज मिलने और दो लाख की मांग को लेकर मेरे ससुराल के लोग मुझे प्रताड़ित करते रहे लेकिन मैंने अपने बच्चियों का भविष्य देखकर पत्नी धर्म का हमेशा निर्वाह किया। मेरे पति सऊदी अरब में रहते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने 14 मार्च 2021 को मारपीट कर निकाल दिया। मेरे कीमती सामान और जेवर भी छीन लिया। मेरे पति कुछ दिन पूर्व वापस आए तो उन्होंने बिना किसी सूचना के 9 सितंबर 2023 को दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर जब में अपनी मां केसरी बानो,बहनोई सुफियान और भाई सादिक के साथ 13 सितंबर 2023 को अपने मायके से ससुराल जानकारी लेने पहुंची तो वहां मेरे पति तौफीक जेठ तौहीर सास कुरैशा खातून ने मुझे घर में अंदर जाने से रोका लेकिन में घर में घुस गई। वहां उसकी नई पत्नी भी मौजूद थी। मुझे देखते ही लोग झगड़ा करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच मेरे पति ने तीन बार तलाक कहते हुए मुझे घर से धक्के देकर बाहर कर दिया। इसकी सूचना मैंने जीयनपुर कोतवाली को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 सितंबर को मैने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को पति तौफीक,जेठ ताहिर, ननद नर्सीफुल निशा,रफीक निशा सलीम निशा,भांजी जिन्नात,सास कुरेश खातून और दूसरी पत्नी सलमा सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

No comments:

Post a Comment