अधिवक्ताओं ने पुलिस महानिरीक्षक एव मुख्य सचिव का फूंका पुतला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को राज्य विधिक परिषद के आवाहन पर अधिवक्ता समिति सगड़ी द्वारा चौथे दिन भी कोर्ट का बहिष्कार करते हुए हापुड़ और गाजियाबाद की घटना को लेकर मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता भवन पर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस महानिरीक्षक एवं प्रमुख सचिव का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की ओर विरोध प्रदर्शन किया। वही तहसील पर अधिवक्ताओ ने पूरे तहसील परिषर का भ्रमण किया और जमकर नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय के गेट के सामने पुलिस महानिरीक्षक एवं मुख्य सचिव का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान तहसील परिसर में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था जो कि पुतला जलने से रोक सके।वही अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने कहा कि हापुड़ में जिस तरह से बर्बरता पूर्वक अधिवक्ताओं एव महिला अधिवक्ता पर लाठी चार्ज किया गया। ऐसे पुलिसकर्मियों को मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। गाजियाबाद में इस तरह से अधिवक्ता की हत्या को अंजाम दिया गया और प्रशासन कहने पर भी अनभिज्ञ बनी हुई है और कठोर कार्रवाई नहीं कर रहा है। शासन और प्रशासन अनिभिज्ञ बनकर अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमा लाद रहा है। जिसे अधिवक्ता कत्तई बर्दास्त नही करेगा। इस दौरान अध्यक्ष वेद प्रकाश राय, मंत्री आशीष मिश्रा,मणिकेश्वर मिश्रा,अविनाश राय सोनू,पंकज दूबे,भीम यादव,अखिलेश राय, मंशा यादव,प्रेमशंकर यादव, सूर्यभान यादव,संजय राय,अमरेंद्र सिंह,कामरान अहमद,मनीष राय, अनिल सिंह,ओमकार नाथ त्रिपाठी,दुर्गेश मिश्रा,प्रतीश यादव, अरुण सिंह,सन्तोष कुमार,संजय कुमार आदि रहे।
No comments:
Post a Comment