एलआईसी का सराहनीय प्रयास, रविवार को लाखों पौध लगवाये।
(मनोज चतुर्वेदी समचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में प्रकृति के प्रति अपनी नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पौधरोपण भी एक अभियान की तरह भारतीय जीवन बीमा निगम ने रविवार को निगम के सभी अभिकर्ताओं व कर्मचारियों का आवाहन किया।इसके तहत पूरे देश में रविवार को पौधरोपण किया गया। जिसमें एलआईसी उत्साहवर्धन के लिए विधिवत पर्यावरण योध्दा का प्रमाण पत्र अपने अभिकर्ताओं,कर्मचारियों को देगी। इस अभियान का नाम पाल (प्लांट ए लाइफ)रखा गया है। इस संबंध में भारतीय जीवन बीमा निगम आजमगढ़ के मुख्य प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि शाखा एक आजमगढ़ में पिछले वर्ष 25000 से अधिक पॉलिसी हुई। इस पॉलिसी के होने में फार्म,रसीद,कार्यालय में लगने वाले पेपर सहित तमाम पेपर लगे होंगे। इस पेपर को लगने में वृक्षों से ही पेपर तैयार होते है।पूरे देश में लाखों पालिसी हुई।जिसमें लगने वाले पेपर में तमाम वृक्षों का प्रयोग हुआ।जिसकी पूर्ति हम पौधरोपण करके उसकी सुरक्षा कर सकते है। इसकी नैतिक दायित्व समझते हुए एलआईसी ने पौधारोपण का कार्य किया है। यदि हमने इतने वृक्षों का प्रयोग किया तो निश्चित रूप से पर्यावरण में इतने वर्षों की उपस्थिति होनी चाहिए। वही मनोज श्रीवास्तव मुख्य जीवन बीमा सलाहकार ने बताया कि पूरे देश में 14 लाख से ज्यादा अभिकर्ता 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।सभी को कम से कम पाँच पौध का रोपण करना है। इस तरह से 80 लाख पौधरोपण पूरे देश में होगा।जिससे अच्छी संख्या में पौधरोपण होगा।अभिकर्ता और कर्मचारी निश्चित रूप से इसकी देखभाल भी करेंगे।पर्यावरण की शुद्धता के लिए भूभाग दो तिहाई वृक्षों से आच्छादित होना चाहिए।तभी परिस्थिति की सन्तुलन बनायें रखा जा सकता है। वीरेन्द्र नाथ शाखा प्रबंधक ने बताया कि शनिवार से ही हर अभिकर्ता कर्मचारियों को सूचना दी गयी।प्रेरित किया गया।शाखा प्रबंधक के व्हाट्सएप पर फोटो पौधरोपण करते मगाई जा रही जो लोग देर किये उनको फोन किया गया।इस तरह एक अभियान की तरह पौधरोपण हुआ।जब तक पौध वृक्ष न बन जाय। उसकी सुरक्षा देखभाल के लिए भी सभी को बताया गया।
No comments:
Post a Comment