Thursday, September 29, 2022

अमुआरी रामलीला में बार बाला के डांस पर समिति के अध्यक्ष व सदस्यों पर दर्ज हुआ मुकदमा।

रामलीला में हो रहे बालाओं के नृत्य पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। 

अमुआरी रामलीला में बार बाला के डांस पर समिति के अध्यक्ष व सदस्यों पर दर्ज हुआ मुकदमा।

रामलीला में वायरल बार बाला के डांस की जांचकर दर्ज हुआ मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव में राम लीला के मंच पर वायरल बार बाला के डांस की जांच कर जीयनपुर पुलिस ने रामलीला समिति के अध्यक्ष व सदस्यों पर दर्ज किया मुकदमा। 
जानकारी के अनुसार अमुआरी गांव में श्रीराम शाखा समिति द्वारा 26 सितम्बर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। जंहा मंच पर बार बाला की डांस की वीडियो वायरल हो गई। जिस पर मंगलवार को रात में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर्तकी बालाओं के हो रहे नृत्य को बंद करा दिया। वहीं वायरल वीडियो की जांच जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र सिंह को सौंपी गई जांच के उपरांत रामलीला समिति के अध्यक्ष प़वीण सिंह व समिति के अन्य सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।वहीं रामलीला समिति अमुवारी  नरायनपुर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि गांव में 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता है। 2008 से रामलीला में लड़कियां नृत्य करती है। लेकिन कुछ लोग द्वेषबश इसकी शिकायत कर दी।

15 वर्ष पुराने रास्ते के विवाद का उपजिलाधिकारी ने किया निपटारा।

15 वर्ष पुराने रास्ते के विवाद का उपजिलाधिकारी ने किया निपटारा।

उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर विवादित रास्ता खुलवाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ससना विश्वनाथपुर गांव में 15 वर्ष पूर्व रास्ते के विवाद का किया निपटारा। महाराजगंज खंड विकास के ससना विश्वनाथपुर गांव में रास्ते को लेकर ब्रह्मानंद पान्डेय व हरिमोहन पान्डेय के बीच विगत 15 साल से विवाद चल रहा था।जिसमें दोनों पक्ष उपजिलाधिकारी न्यायालय में मामला विचाराधीन था। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने गुरुवार की शाम को न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य व राजस्व टीम के साथ मौका का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व टीम ने चिंहाकन कर दोनों पक्षों की सहमती से विवादित पेड़ को हटाकर 15 वर्षों से चल रहे रास्ते के विवाद का निस्तारण कर खुलवाया।

जीयनपुर पुलिस ने चार गाय व पिकअप किया बरामद तीन गौ तस्कर फरार।

तीन अज्ञात के विरुद्ध गौ हत्या व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने चार गाय व पिकअप किया बरामद तीन गौ तस्कर फरार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर से जीयनपुर पुलिस ने चार गाय व पिकअप किया बरामद तीन गौ तस्कर फरार तीन अज्ञात के विरुद्ध गौ हत्या व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर एस आई शंकर यादव गुरुवार को पुलिस बल के साथ दिन में 12:00 बजे अंजान शहीद बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली की आजमगढ़ की तरफ से पिकअप में लादकर पशु वध के लिए लाया जा रहा जिस पर पकवाईनार मोड़ पर जांच की जा रही थी। संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा करने पर वाहन लेकर फरार हो गया पुलिस बल के साथ एस आई शंकर यादव ने जिसका पीछा किया अल्लीपुर पुलिया समुद्रपुर जाने वाले रास्ते पर पिकअप पंचर हो गया। जिसके बाद चालक सहित तीन गौ तस्कर खेत के रास्ते से समुन्द्रपुर गांव में फरार हो गए वही जीयनपुर पुलिस ने 1 बजे पिकअप सहित लदी चार गाय को बरामद कर एस आई शंकर यादव की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने गौ हत्या निवारण अधिनियम 3/5ए/8 व पशु क्रूरता अधिनियम धारा 11 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Wednesday, September 28, 2022

निषादराज गुहा की प्रतिमा अजमतगढ़ कस्बा में स्थापित।

निषादराज की प्रतिमा अजमतगढ़ कस्बा में स्थापित।

राम की नैया पार की थी निषाद राज ने::गोपाल निषाद (निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष)

हरिकीर्तन रामायण पाठ कर विशाल भंडारे का आयोजन। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में निषादराज की प्रतिमा हुई स्थापित हर कीर्तन,रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारा का हुआ आयोजन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि निषादराज ने भगवान राम की नैया सतयुग में पार लगाई थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को अजमतगढ़ कस्बा के घोसी मार्ग पर मछली बाजार में पोखरी के किनारे निषाद राज की प्रतिमा विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की गई इस दौरान अजमतगढ़ कस्बा के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जयकारा लगाकर निषादराज गुहा की प्रतिमा पर माल्यार्पणकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने अपने संबोधन में निषाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि निषादराज ने सतयुग में भगवान राम की नैया पार लगाई थी। इस युग में हम सभी उनके वंशज निषाद राज के दिखायें गयें मार्ग पर चलते हुए अपने समाज को शिक्षित बनाने का कार्य करें व एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे। मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विरेन्द्र निषाद,रविंद्र,आनंद महाराज, अजय साहनी,प्रिन्स साहनी, बहादुर साहनी आदि लोगों ने संबोधित किया इस दौरान अजमतगढ़ कस्बा के सभी के सहयोग से हर कीर्तन व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसके बाद बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पारस सोनकर के द्वारा प्रतिमा स्थापित होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कस्बा के सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन रमेश निषाद ने किया वही मुख्य रूप से मुखराज हरेंद्र राम तीरथ गणेश साधु सहित सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

पूर्व प्रधान के विकास कार्यों का हुआ सत्यापन।

पूर्व प्रधान के विकास कार्यों का हुआ सत्यापन।

जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल ने की जांच। 

अपर जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट की गई प्रेषित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास में बगही कपूर गांव के पूर्व प्रधान की 24 बिंदुओं के विकास कार्यों का सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल ने किया जांच रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को प्रेषित।
जानकारी के अनुसार बगही कपूर गांव के निवासी राधेश्याम यादव की प्रार्थना पत्र पर जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज ने उपजिलाधिकारी सगड़ी डीपीआरओ व वित्तीय जिला परामर्शदाता को गांव के पूर्व प्रधान कलीम अहमद कि 24 बिंदुओं की जांच सौंपी गई थी जिसमें बुधवार की दोपहर में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह डीपीआरओ अभय कुमार श्रीवास्तव वह वित्तीय जिला परामर्शदाता ने बगही कपूर गांव में पहुंचकर 24 बिंदुओं पर स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के पश्चात जांच रिपोर्ट अपर जिला अधिकारी को प्रेषित की गई इस दौरान गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे व आपस में चर्चा पर चर्चा करते रहे।

रामलीला में हो रहे बालाओं के नृत्य को पुलिस ने कराया बंद।

रामलीला में हो रहे बालाओं के नृत्य को पुलिस ने कराया बंद। 

अमुवारी नरायनपुर की रामलीला समिति ने जताई नाराजगी।

गांव के ही एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कर दिया था ट्वीट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अमुवारी नरायनपुर गांव में श्रीराम शाखा समिति द्वारा 26 सितम्बर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंगलवार को रात में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर्तकी बालाओं के हो रहे नृत्य को बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि रामलीला का परमिशन लिया गया है।लड़कियों के डांस का परमिशन नहीं लिया गया है।नृत्य को किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर ट्वीट कर दिया। इसकी शिकायत जीयनपुर कोतवाली पुलिस तक पहुंची तो  रामलीला मे हो रहे  नृत्य को बंद करा दिया।जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि रामलीला मंचन का ही परमिशन लिया गया है‌। नृत्य का नहीं रामलीला मंचन के लिए हम लोग मना नहीं कर रहे हैं। सिर्फ बालाओं के नृत्य के लिए ही मना किया जा रहा है।रामलीला समिति अमुवारी  नरायणपुर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि गांव में 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता है। 2008 से रामलीला में लड़कियां नृत्य करती है। लेकिन कुछ लोग द्वेषबश इसकी शिकायत कर दी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

शिक्षिका की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप।

शिक्षिका की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप।

मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला।

उदास बैठी मिली अध्यापिका

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में एक वर्ष से एक शिक्षिका मानदेय पर पढ़ा रही थी। शिक्षिका विद्यालय द्वारा बनाये गये महिला हास्टल में ही रहती हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली  कई छात्राएं भी हास्टल में रहती हैं। बुधवार को लड़कियों ने विद्यालय प्रशासन से शिकायत किया कि शिक्षिका मोबाइल पर तेज आवाज में गाना सुनती हैं और बात करती है। इस बात को लेकर अध्यापिका और लड़कियों के बीच कुछ तू तू मैं मैं भी हुआ। बुधवार की देर शाम अध्यापिका ने लड़कियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तुम लोगों से तंग आ गई हूं और आत्महत्या कर लूंगी। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लड़कियों ने समझा अंदर से दरवाजा बंद कर शिक्षिका आत्महत्या करने जा रही है। इसकी सूचना लड़कियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ  सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, सहित जीयनपुर कोतवाली की पुलिस और महिला सिपाही के साथ 108 नंबर एंबुलेंस भी पहुंच गई। अध्यापिका ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था।  पुलिस के सिपाहियों ने जोर धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। सीओ सगड़ी ने समझा-बुझाकर शिक्षिका को समीप स्थित उसके गांव भिजवा दिया।

Sunday, September 25, 2022

6 दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला।

6 दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला।

घर से लापता युवक का शव छठवें दिन धान के खेत में मिला।

देर शाम को पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी लापता युवक का शव छठवें दिन धान के खेत में मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा।
           (मृतक व्यक्ति की फाइल फोटो)
जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र गणेश उम्र 40 साल सोमवार से घर से फरार था। जिसकी सूचना शुक्रवार को परिजनों ने जीयनपुर थाने पर दी जीयनपुर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार की शाम 7:00 बजे धान के खेत के पानी में लापता युवक का ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया मौके पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पहुंचकर निरीक्षण किया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। वही मृतक संतोष कुमार स्वामी सहजानंद महाविद्यालय हरैया में चपरासी के पद पर कार्यरत था जो चार भाइयों में सबसे छोटा था। जिसका 10 साल पूर्व विवाह हुआ था पर पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। जिसके पास कोई पुत्र और पुत्री नहीं थे। वही माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है भाई की तहरीर पर जीयनपुर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

Saturday, September 24, 2022

शराब तस्कर चंदन यादव द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से बनवाये गये पक्के मकान को पुलिस ने किया कुर्क।

शराब तस्कर चंदन यादव द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से बनवाये गये पक्के मकान को पुलिस ने किया कुर्क।

जिसका वर्तमान मार्किट मूल्य लगभग 80 लाख रुपये) धारा 14(1) उ.प्र.गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत कुर्क ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ अभियुक्त चन्दन यादव पुत्र स्व0 हरिराम यादव निवासी जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ अपने सहयोगियों के साथ अवैध/अपमिश्रित शराब के कारोबार में संलिप्त है। अभियुक्त उपरोक्त चन्दन यादव एवं इसके सहयोगियों से भारी मात्रा में अवैध शराब एवं उपकरणों की बरामदगी होने पर मु0अ0सं0-94/22 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम एवं 63 कापीराइट एक्ट में अपराध पंजीकृत करते हुए अभियुक्त उपरोक्त की गतिविधियों की सतत निगरानी हेतु एच0एस0 11बी खोला गया है। मु0अ0सं0-191/2022  धारा (1) गैंग्स्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त द्वारा अपराध जगत से अर्जित धनराशि से अपनी मां श्रीमती राजों देवी पत्नी स्व0 हरीराम यादव के नाम से ग्राम जाफरपुर, परगना निजामाबाद, तहसील सदर के गाटा सं0-159 रकबा 340 एयर में से 113.4 वर्गमीटर का भूखण्ड क्रय किया गया है। जिसपर 01 मंजिला पक्के मकान का निर्माण कराया गया है। उपरोक्त कुल सम्मप्ति का सर्केल रेट कीमत-32,60,811/-रू एवं वर्तमान मार्केट मूल्य लगभग 80 लाख रुपये अन्तर्गत धारा 14(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत दिनांक 31.08.2022 को जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के द्वारा कुर्की का आदेश प्राप्त कर आज दिनांक 24.09.2022 को तहसीलदार सदर व प्रभारी निरीक्षक सिधारी मय पुलिस फोर्स द्वारा उक्त सम्पति को नियमानुसार जब्त किया गया।

फेसबुक पर अश्लील शब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज।

फेसबुक पर अश्लील शब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज।

फेसबुक पर जीजा ने ससुराल के परिजनों पर अश्लील शब्द का प्रयोग फोटो वायरल व जान से मारने की दी धमकी।

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर फेसबुक पर अलग-अलग आईडी से फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव की निवासी महिला ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर ननदोई पर अलग अलग फेसबुक आईडी से फेसबुक पर अश्लील अश्लील फोटो उसकी व उसके बहनों की वायरल करने अश्लील शब्दों का प्रयोग करने व व्हाट्सएप पर असलहा की फोटो भेजने का लगाया आरोप दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस लेने के लिए बना रहा दबाव व जान से मारने का दे रहा धमकी। जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी।
जानकारी के अनुसार पूनम पुत्री सुरेश यादव निवासी पनशब्दा का विवाह वर्ष 2018 में हरिकेश यादव पुत्र लालता यादव निवासी साहबाजपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के साथ हुआ वर्ष 2019 में पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी के द्वारा हरकेश के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया वहीं न्यायालय में खर्चा वहन के लिए मुकदमा चल रहा है जिसको लेकर उसका पति हरकेश अपने ससुराल के परिजनों व सरहज अनीता यादव पत्नी राजकुमार यादव और उसकी बहन सुनीता यादव,छोटी बहन ममता यादव और सबसे  छोटी बहन गरिमा और दोनों साले के साथ परिजनों के फेसबुक आईडी व व्हाट्सएप पर अपनी चार अलग-अलग फेसबुक आईडी व व्हाट्सएप से अश्लील-अश्लील फोटो वायरल कर रहा वहीं अश्लील शब्दों का फेसबुक व व्हाट्सएप पर प्रयोग कर रहा उनके द्वारा ससुराल के परिजनों के व्हाट्सएप पर असलहे की फोटो भेज रहा वही उन्हें न्यायालय में चल रहे मुकदमा को वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा जीयनपुर थाने पर साले राजकुमार यादव की पत्नी अनीता यादव ने पहुंचकर तहरीर देकर अपने ननदोई के ऊपर आरोप लगाया जिसके उपरांत जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने धारा 504,506,509 व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आर्दश मिश्रा हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल,एक गिरफ्तार।

आर्दश मिश्रा हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल,एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में घटित हत्या की घटना का अनावरण, मुख्य अभियुक्त गोल्डी यादव व साथी काजू शर्मा गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त गोल्डी उर्फ सुशील यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।  20.09.2022 को कन्धरापुर थाना क्षेत्र ग्राम हरिहरपुर में हत्या की घटित घटना के सम्बन्ध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0- 230/2022 धारा 302/323/ 504/506/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट विरूद्ध 1-सुशील यादव उर्फ गोल्डी,2-मोनू यादव और दो अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें 21.09.2022 को नामजद अभियुक्त मोनू यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। आज 23.09.2022 को रात्रि लगभग 09.00 बजे नामजद मुख्य अभियुक्त सुशील यादव उर्फ गोल्डी तथा सह अभियुक्त काजू शर्मा उर्फ मनीष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासीगण हरीहरपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को दूधनारा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गोल्डी ने बताया कि अभियुक्त व मृतक एक दुसरे से परिचित व एक- दुसरे के यहां आना- जाना था। लगभग 06 माह पूर्व इसके बड़े भाई सोनू यादव के साथ ह्रदय मिश्रा,आदर्श मिश्रा और अन्य की किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हुयी थी। इसके बाद घटना के एक दिन पूर्व 19 सितम्बर को पुनः लच्छीरामपुर में अभियुक्त व उसके साथियों की कहासुनी आदर्श मिश्रा व साथियों के साथ हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना बताया गया है। घटना करने के लिए अभियुक्त काजू शर्मा की स्पलेन्डर मोटरसाइकिल से घटना स्थल पर गया था। बाइक काजू शर्मा चला रहा था। अभियुक्त पीछे बैठा हुआ था। जिस बाइक से घटना करने गये थे वह बाइक पुलिस द्वारा बरामद कर ली गयी है। घटना में प्रयुक्त शस्त्र के सम्बन्ध में पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त सुशील यादव उर्फ गोल्डी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त असलहा मैंने छिपा दिया है। चलकर दिखा सकता हूँ इस पर अभियुक्त सुशील यादव उर्फ गोल्डी को साथ लेकर करेन्हवा मठ के पास लगभग रात्रि 11 बजे पहुँचें जहां अभियुक्त आगे चलकर झाड़ियों में इधर उधर ढूंढता रहा व अचानक हाथ पकड़े हुये पुलिस आरक्षी को धक्का दे दिया तथा पुलिस वालों को लक्ष्य बनाकर फायर करने लगा। पुलिस बल द्वारा पर्याप्त चेतावनी के बाद आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें मुख्य अभियुक्त सुशील यादव उर्फ गोल्डी के बायें पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त 01अवैध असलहा 315 बोर,01 जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा 315 बोर बरामद हुआ है। घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभियुक्तों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट एवं धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Friday, September 23, 2022

प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह कुंटू की पत्नी सहित दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित ।

प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह कुंटू की पत्नी सहित दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ दिनांक- 22.09.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना जीयनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 488/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. वन्दना सिंह पत्नी कुन्टू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ व 2.मनोज सिंह पुत्र बालगोविन्द सिंह निवासी सूतरही थाना मुहम्मदाबाद, जपनपद मऊ की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से प्रत्येक अभियुक्त पर 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया ।

Thursday, September 22, 2022

बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी आजमगढ़ ने किया दौड़ा।

बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी आजमगढ़ ने किया दौड़ा।

बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर रजिस्टर का किया अवलोकन।

गांगेपुर आबादी रिंग बांध को बचाने के लिए बाढ़ खंड के अभियंता को दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने गुरुवार को दिन में 11 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुँच कर महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दांम महुला,गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से खतरे का जायजा लिया। वहीं बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया इस दौरान उनके रजिस्टर का अवलोकन भी किया उन्होनें राजस्व कर्मियों के लाइफ जैकेट का भी अवलोकन कर बाढ से उत्पन्न स्थिति पर तैयार रहने के लिए निर्देशित किया वहीं स्वास्थ्य विभाग की तैयारी का भी जायजा  लिया। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के लगभग है। 45 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ चौकियों पर पशु डॉक्टर स्वास्थ्य और राजस्व की टीम मौजूद हैं। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी लिया तो वही हाजीपुर बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य विभाग और दाम महुला पर स्वास्थ्य विभाग का भी निरीक्षण किया। दवाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से जैकेट के बारे में जानकारी लिया और स्थानीय लेखपाल भास्कर राय और पंकज कुमार से जैकेट बनवा कर देखा। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में क्लोरीन की गोली दवा और गर्म पानी पीने के लिए ग्रामीणों को बताएं। टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया साथ ही गांगेपुर रिंग बांध पर हो रहे कटान क्षेत्र का भी दौरा किया। गांगेपुर रिंग बांध पर बचाव के लिए हुए कार्य की जानकारी ली वहीं बाढ़ खंड मुख्य अभियंता दिलीप कुमार को आबादी रिंग बांध बचाने की जिम्मेदारी सौंपी।उपजिलाधिकारी सगड़ी को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा,सीएमओ संजय गुप्ता सहित अन्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दिनांक 22.9.2022 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा थाना जीयनपुर पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0 587/2022 धारा 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कामरान पुत्र शमशाद निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को बागखालिस बाजार से समय करीब 06.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। पंजीकृत  अभियोग– मु0 अ0 सं0 587/2022 धारा 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़ आपराधिक इतिहास– मु0अ0सं0 06/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. मु0अ0 सं0 202/2018 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 333/2017 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़ 
4.मु0अ0सं0 36/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0  थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-कामरान पुत्र शमशाद निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –1. प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय  मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।

स्वर्णप्राशन की एक-एक बूंद अमृत समान गुणकारी है: डॉ0डी.डी. सिंह

स्वर्णप्राशन की एक-एक बूंद अमृत समान गुणकारी है: डॉ0डी.डी. सिंह

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़: बच्चों के बार-बार बीमार होने से चिंतित माता-पिता के लिए अच्छी खबर है। चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी में देसी नुस्खों से तैयार स्वर्णप्राशन नामक औषधि की व्यवस्था की गई है। द्रव्य रूप में उपलब्ध इस औषधि की एक-एक बूंद बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। यह औषधि हर माह पुष्य नक्षत्र में दी जा रही है। शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि छः माह से लेकर सोलह वर्ष तक के बच्चों के बार-बार बीमार होने का कारण उनकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। विटामिन डी व खून की कमी हो जाती है। लंबाई पर असर पड़ता है। डॉ. डी.डी. सिंह के यहां पिछले चार वर्षों से स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई जा रही है।
डॉ. सिंह ने बताया कि शहद व देसी घी में स्वर्ण के नैनो पार्टिकल के साथ कुछ बल व बुद्धिवर्धक बूटी मिलाकर स्वर्णप्राशन औषधि तैयार की गई है। यह बच्चों के लिए काफी लाभकारी है। शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने 31 अक्टूबर 2018 से अब तक हजारों बच्चों को स्वर्णप्राशन की दवा पिलाई है। इसमें से कुछ बच्चों को रोग प्रतिरोधक बढ़ाने वाली सामान्य दवा दी गईं, वहीं कुछ बच्चों को पुष्य नक्षत्र में हर माह स्वर्णप्राशन औषधि पिलाई गई। साथ में योग कराया गया। स्वर्णप्राशन लेने वाले बच्चे, अन्य बच्चों की तुलना में कम बीमार हुए। वे ऊर्जावान भी अधिक पाए गए।
डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि सितंबर को कुपोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण एरिया में शिविर लगाकर बच्चों को निःशुल्क औषधियां दी जा रही हैं और उनके अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सेरेब्रल पाल्सी, आटिज्म व डाउन सिंड्रोम जैसी बीमारियों में स्वर्णप्राशन काफी गुणकारी सिद्ध हुआ है।
स्वर्णप्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। ऐसे बच्चे जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें चाइल्ड केयर क्लिनिक में प्रत्येक पुष्य नक्षत्र को स्वर्णप्राशन का सेवन कराया जा सकता है। कल देर रात तक चले शिविर में पीयूष,शौर्य अग्रवाल,तेजस,मान्या, आदित्य अग्रवाल,स्वरा,अत्रि सिंह,तक्ष,शिवांश,प्रेम प्रकाश,सक्षम,अर्श,मानसी,आराध्या,ओजस,अखंड प्रताप सिंह सहित कई बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई गई। अगला शिविर पुष्य नक्षत्र के दिन 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार को लगेगा।

Wednesday, September 21, 2022

मेंहनाजपुर जीयनपुर जमीन का विवाद पहुंचा कमिश्नर के दरबार।

मेंहनाजपुर जीयनपुर जमीन का विवाद पहुंचा कमिश्नर के दरबार।

बैनामादारों ने प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन लगाई गुहार।

बैनामादारों ने नीलामीदार पर उप जिलाधिकारी से मिलकर कब्जा कराने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र के मेंहनाजपुर जीयनपुर कस्बा के बैनामादारों का जमीन विवाद पहुंचा कमिश्नर के दरबार प्रदर्शन कर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन। उपजिलाधिकारी से मिलकर निलामीदार के ऊपर किसानों की जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के मेंहनाजपुर में खाता संख्या 151/ 2/1 पर वर्ष 1987 से जमीन बैनामा लेकर खारिज दाखिल के बाद विगत 35 वर्षों से 29 किसान खेती कर रहे हैं। जिस जमीन को लेकर नीलामी दार व बेनामादार का विवाद चल रहा है जो आजमगढ कमिश्नर के दरबार में बुधवार को पहुंचा जहां दर्जनों किसानों ने पहुंचकर प्रदर्शनकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह से मिलकर नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट लेकर रत्नाकर गुप्ता व विवेक गुप्ता जो रुपाली कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बैनामादार किसानों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 वर्ष पूर्व में भी रूपाली ग्रुप के द्वारा माफियाओं से मिलकर जमीन कब्जा करना चाहते थे। पर सफल नहीं हो सके पूर्व में उप जिलाधिकारी गौरव कुमार(IAS) ने काम को रोक दिया था। वहीं उपजिलाधिकारी न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। जिसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह की रिपोर्ट के आधार पर नीलामीदार पुनः कब्जा करना चाह रहे थे। बैनामादार के विरोध के बाद कार्य रुक गया। पर अभी भी रूपाली ग्रुप के द्वारा किसानों की जमीन कब्जा की जा रही है। जिस पर कमिश्नर से मामले के निस्तारण की गुहार लगाई गई है। इस दौरान मुख्य रूप से किसान सुरेन्द़ प्रसाद गुप्ता,प्रवीण गुप्ता,अनिल सिंह, सोमल,कोमल,गुलाबचंद,रामबदन, मुनीब,लौजारी, राधिका, इसरावती,बिंदु सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tuesday, September 20, 2022

खाना ऑनलाइन पैक करना ढाबा संचालक को पड़ा महंगा हुआ ठगी का शिकार ।

खाना ऑनलाइन पैक करना ढाबा संचालक को पड़ा महंगा हुआ ठगी का शिकार ।

ढाबा संचालक के खाते से 10 हजार रुपये निकालें । 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढाबा संचालक को ऑनलाइन खाना पैक करना पड़ा मंहगा हुआ ठगी का शिकार थाने पर दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लाटघाट बाजार में कालिका ढाबा का संचालक रजनीश राय निवासी बांसगांव को रविवार की रात्रि में 9:00 बजे ऑनलाइन खाना पैक करने के लिए मोबाइल पर कॉल आई और पेमेंट के लिए नंबर मांगा गया। ढाबा संचालक ने अपना कार्ड नंबर बता दिया जिसके पश्चात रात्रि में ही उनके खाते से कई बार में 10 हजार रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरण हो गया। आनन-फानन में ढाबा संचालक ने अपना खाता बंद कराया। वही ढाबा संचालक के द्वारा जीयनपुर थाने पर मंगलवार को पहुंचकर तहरीर देकर विधिक कार्यवाही करने की गुहार लगाई।

जीयनपुर कोतवाली पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक।

जीयनपुर कोतवाली पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक।

परम्परा के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से मनायें त्यौहार::
उपजिलाधिकारी सगड़़ी

सड़क पर प्रतिमा न स्थापित करने की अपील। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली परिसर में दशहरा त्योहार को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़़ी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। परंपरा के अनुरूप दशहरा त्योहार शांतिपूर्ण व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गई। वही सड़क पर प्रतिमा स्थापित ना करने व किसी भी कार्यक्रम को पूर्व पुलिस को सूचित किए बगैर न किए जायें। खोया पाया केंद्र बनाने और वॉलिंटियर की सूची दुर्गा पूजा समिति से मांगी गई। वही दशहरा पर्व पर यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़क पर प्रतिमा स्थापित करने से डीजे कम आवाज में बजाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों लोगों ने बिजली व्यवस्था की समस्या उठाई जिससे उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने दुर करने का आश्वासन दिया।वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा ने लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने भरत मिलाप व अन्य कार्यक्रमों की पूर्व से सूचना मांगी जिससे की पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था की जा सके। इस दौरान अनिल मिश्रा, विरेन्द्र यादव उर्फ डब्लू,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,रामधनी बर्मा,मनीष चौरसिया,नेहाल मेंहदी,अतुल राय,महेंद्र यादव,पप्पू पाठक,डब्लू गुप्ता,दीपक गुप्ता,आलोक चौरसिया,सन्तोष चौरसिया, गोपाल जायसवाल,अर्जुन कुमार सहित जीयनपुर,अजमतगढ़, लाटघाट, अंजान शहीद, चुनहवा बाजार के लोग उपस्थित रहे।

जीयनपुर पुलिस ने बाइक के साथ दो चोर किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने बाइक के साथ दो चोर किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार बाइक बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार बाइक बरामद।
जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद गुप्ता पुत्र मंहगु प़साद गुप्ता निवासी अंजान शहीद की बाइक अंजान शहीद बाजार से चोरी हो गई थी। अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसकी विवेचना जीयनपुर एस आई शंकर यादव के द्वारा की जा रही था। इस दौरान विशाल सिंह पुत्र आद्या प्रसाद निवासी कोल्हूखोर थाना जहानागंज व अशोक चौहान पुत्र मीता चौहान निवासी मेघई खास थाना जीयनपुर का नाम प्रकाश में आया मुखबिर की सूचना पर एस आई शंकर यादव पुलिस बल के साथ असरफपुर मार्ग से सोमवार की रात्रि 8:45 पर गिरफ्तार कर लिया और उनके पास चोरी की बाइक भी बरामद कर ली।

Monday, September 19, 2022

एडीएम वित्त ने किसानों को निशुल्क बीज किया वितरित।

एडीएम वित्त ने किसानों को निशुल्क बीज किया वितरित।

सूखे की स्थिति में किसानों को निशुल्क बीज हुआ वितरित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत सूखे की स्थिति में राज्य पोषित प्रमाणित बीज किसानों को निशुल्क वितरित की गई।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर अजमतगढ़, हरैया, बिलरियागंज के एक दर्जन से अधिक किसानों को मसूर व तोरिया के प्रमाणित बीज राज्य सरकार के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। जिसको चयनित किसानों को सोमवार को एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने वितरित किया। राज्य सरकार के द्वारा सूखे की स्थिति में प्रत्येक विकासखंड में चयनित किसानों को निशुल्क बीज वितरित किया जा रहा है। जिसके तहत अजमतगढ़ गोदाम प्रभारी राजेश हरैया गोदाम प्रभारी रामाश्रय बिलरियागंज गोदाम प्रभारी विनय शंकर के द्वारा प्रमाणित बीज किसानों को सगड़ी तहसील पर वितरित किया गया। जिसमें सुरेश यादव,जयप्रकाश मौर्य,श्रवण यादव,इंद्रभूषण राम,सिद्धनाथ उपाध्याय,चंद्रजीत यादव,मोहम्मद कामरान आदि किसानों ने निशुल्क बीज प्राप्त किया।

एडीएम वित्त ने किया बांध का निरीक्षण।

एडीएम वित्त ने किया बांध का निरीक्षण।

बाढ प्रभावित क्षेत्र में नांव लगाने के लिए निर्देश।

कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व बांध का एडीएम वित्त ने किया निरीक्षण डूबे हुए रास्तों पर नाव लगाने व प्रभावित किसानों के फसल नुकसान की मांगी रिपोर्ट। 
जानकारी के अनुसार एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने सोमवार को दिन में 11:00 बजे विगत 3 दिनों से घाघरा नदी में हो रही जलस्तर की वृद्धि के उपरांत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व बंधे का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने महुला गड़वल बांध पर स्थित बदरहुआ गेज व गांगेपुर रिंग बांध व चक्की हाजीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लेखपाल पंकज को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के डूबे हुए रास्तों पर नाव लगाने के लिए निर्देशित किया वही जिन किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। उनकी रिपोर्ट तैयार कर देने के लिए कहा इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया।

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट महिला घायल,पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा ।

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट महिला घायल,पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा ।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारीपट्टी गांव में शनिवार को सुबह दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमे पूर्व महाप्रधन मधानापार बिलरियागंज लाली देवी पत्नी मुन्नर राम उम्र 45 साल गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि जमीन को लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हो गई है। वही दबंगों द्वारा बार-बार लाली देवी के परिजनों और बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है। जबकि लाली देवी का परिवार दबंगों द्वारा बार-बार मारपीट करने के कारण भयभीत रहते है।जबकि दबंगो ने बेजुबान जानवरो तक को नही छोड़ा और पशुओं की मड़ई भी गिरा दी। तो एसडीएम कोर्ट से स्थगन आदेश भी जारी किया गया है। पर दबंगो द्वारा जबरन लाली देवी की जमीन पर कब्जा की नीयत से मारपीट करते रहे है। लाली की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर विभिन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीयनपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर से बरामद किया लापता तीनों चचेरी बहनों को ।

जीयनपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर से बरामद किया लापता तीनों चचेरी बहनों को ।

मोबाइल कॉल के जरिए लड़कियों तक पहुंची जीयनपुर पुलिस।

तीन बहनों को खोजना पुलिस के लिए थी चुनौती।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली के एक गांव से 12 दिन पूर्व लापता हुई तीनों चचेरी बहनें महाराष्ट्र प्रांत के पालघर जिले के तुंगारेश्वर हाटा वसई बाजार से बरामद हुई। एक साथ तीन लड़कियों के गायब हो जाने की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। बरामद लड़कियों से पुलिस सोमवार को देर शाम तक पूछताछ करती रही। चचेरी बहनों के परिवार के लोग भी थाने में मौजूद रहे।
जीयनपुर कोतवाली के एक गांव की तीन चचेरी बहनें 8 सितंबर को दवा खरीदने के लिए गांव से कुछ दूर पर स्थित मनिकाडीह बाजार गई थी। बाजार में जन सेवा केंद्र से 300 रुपये निकाली। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। 2 दिन अपने से अस्तर से खोजने के बाद तीसरे दिन एक लड़की के पिता और दो लड़कियों के चाचा रविंद्र कुमार ने जीयनपुर कोतवाली में लडकियों के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सगड़ी की अगुवाई में जीयनपुर की पुलिस मोबाइल काल के जरिए गायब लड़कियों को तलाश करने में जुट गई। सर्विलांस की टीम लोकेशन ट्रेस करने लगी, लेकिन मोबाइल आफ होने से उसके सामने भी समस्या आ रही थी। घर के लोग भी अपने स्तर से खोजबीन में जुटे थे। लड़कियों का पता लगाने के लिए एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ,सीओ अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने आपस में विचार के बाद रणनीति बनाई। कोतवाल परिवार के लोगों को लेकर रात में ही मौके पर पहुंच गए। संभावित कई स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस लगातार मोबाइल कॉल ट्रेस कर रही थी। इस बीच महाराष्ट्र में रह रही लड़कियों की मां की लोकेशन आजमगढ़ में मिली। एक लड़की के मोबाइल की लोकेशन आजमगढ़ से होते हुए महाराष्ट्र के पालघर के तुंगारेश्वर हाटा बसई बाजार में ट्रेस हो गई। कोतवाली के उपनिरीक्षक मायापति पान्डेय के साथ कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल जागृति तिवारी वादी रविंदर को लेकर 13 सितंबर को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। 16 सितंबर को तीनों लड़कियां लाली देवी के पास से बरामद हुई। लाली देवी दो लापता बच्चियों की मां है। जबकि तीसरी लड़की की लाली देवी चाची लगती हैं। उपनिरीक्षक मायापति पान्डेय ने बताया कि तीनों चचेरी बहनों को 19 सितंबर को जीयनपुर कोतवाली सकुशल लाया गया। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सर्विलांस के जरिए हम लोग लापता चचेरी बहनों के पास पहुंचे।पूछताछ के बाद उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

प्रेमी युगल जोड़ो ने मंदिर में रचाई शादी,परिवार के लोगों ने दिया आशीर्वाद।

प्रेमी युगल जोड़ो ने मंदिर में रचाई शादी। 

लड़की और लड़के के परिवार के लोगों ने दिया आशीर्वाद ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रेमी युगल जोड़ो ने सोमवार को शादी रचाई दोनों के परिवार के लोगों ने दिया आशीर्वाद। रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र कन्हैया जीयनपुर नगर पंचायत के आर्य नगर मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। इस दौरान नगर पंचायत जीयनपुर के आर्य नगर की एक लड़की से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। सात माह से दोनों में बातचीत हो रही थी। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो 2 सितंबर को दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। कुछ दिन तक प्रेमी युगल लड़के के मां के घर रहे। इसके बाद लड़का -लड़की को लेकर दिल्ली अपने दोस्त के पास चला गया। वहां पर खाने-पीने और रहने की दिक्कत हुई तो अट्ठारह सितंबर को वापस आजमगढ़ आ गए। यहां आने के बाद दोनों की मंदिर में शादी कराई गई।

Saturday, September 17, 2022

छेड़खानी के आरोपी सोखा को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

छेड़खानी के आरोपी सोखा को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग पर प्रेत बाधा बता इलाज के नाम पर की छेड़खानी लिए 90 हजार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के काजी की डिघवनिया गांव में नाबालिक युवती के ऊपर प्रेत बाधा बता कर इलाज के नाम पर छेड़खानी करने के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार काजी की डिघवनिया निवासी बिंदु देवी पत्नी अवधेश ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोखा कमलेश राज पुत्र रामनाथ निवासी गेरूवा मकसूदपुर थाना सोहावल जनपद गाजीपुर ने विगत 7 सितंबर की रात्रि को उसके घर पर पहुंचकर बेटी अनामिका चौहान उम्र 17 वर्ष के ऊपर प्रेत बाधा बताकर इलाज के नाम पर छेड़खानी की वहीं उनसे 90 हजार रुपये भी प्रेत बाधा दूर करने के लिए थे। प्रेत बाधा दूर ना होने पर पैसा मांगने पर सोखा के द्वारा धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पास्को एक्ट व छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया था। लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ रजादेपुर चौराहा से आरोपी सोखा को शनिवार को 11:45 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत।
 
जीयनपुर बाजार में भाजपा के लोगों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का शनिवार को गोरखपुर से आजमगढ़ जाने के दौरान महुला,लाटघाट,जीयनपुर आदि बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही गोरखपुर से चलकर महुला बाजार पहुंचे,हजारों समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,आशिष सिंह,पूर्व मंत्री
रामदर्शन यादव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, अभिषेक सिंह आशु,अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू,हरैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तो वहीं कांखभार बाजार में क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। लाटघाट बाजार में सैकड़ों की सख्या में अपने समर्थकों के साथ उपस्थित अजमतगढ़ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टू ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जीयनपुर बाजार के चौक पर सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह व अभिषेक राय पूर्व छात्र अध्यक्ष दिल्ली व भावी प्रत्याशी नगर पंचायत जीयनपुर ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत किया। इसके बाद काफिला आजमगढ़ के नेहरू हाल के लिए निकल गया।इस दौरान भाजपा के ध्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, सहजानंद राय क्षेत्रिय महामंत्री,आशिष सिंह,विनोद राय पूर्व जिलाध्यक्ष,अरविन्द जायसवाल,अभिषेक राय,सन्तोष सिंह टीपू,राधेश्याम कनौजिया,राधेश्याम सिंह खटालू,धर्मेंद्र सोनकर,विवेक सिंह सोनू,सन्तोष जायसवाल,जयप्रकाश सिंह,दिवाकर सिंह,ज्ञानेन्द्र मिश्रा अंजना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।