Wednesday, September 7, 2022

सांसद ने छात्र-छात्राओं को वितरित किया टेबलेट।

सांसद ने छात्र-छात्राओं को वितरित किया टेबलेट।

टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिले।

कोमल साहू महाविद्यालय में 106 छात्र-छात्राओं को वितरित हुआ टेबलेट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कोमल साहू महाविद्यालय पर 106 छात्र छात्राओं को सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने वितरित किया टेबलेट छात्रों के खिले चेहरे।
जानकारी के अनुसार कोमल साहू पीजी कॉलेज बड़ागांव पुनापार पर बुधवार के दिन में 2:00 बजे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पहुंच कर 106 छात्र-छात्राओं जिनमें फार्मेसी के 52 छात्र व पीजी के 54 छात्र को टेबलेट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय तकनीकी शिक्षा का समय है ग्रामीण क्षेत्र के युवा तकनीकी में दक्ष होंगे तो पूरा संसार उनकी मुट्ठी में होगा शिक्षा सिंहनी के दूध के समान है जिसे ग्रहण करने से शेर जैसे दहाड़ लगाएंगे। विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती के चित्र पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने माल्यार्पण किया जिसके पश्चात विद्यालय के सभागार में टेबलेट वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक डॉ0 बीपी गुप्ता ने की वहीं संचालन रामअवतार मौर्य ने किया इस दौरान विद्यालय में सांसद का दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व विद्यालय परिवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार सिंह,अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,रामु सिंह,प्रमोद गुप्ता,प्रवीण कुमार,प्रेम कुमार, सुरेंद्र,विपुल,चंद्रशेखर सिंह,विवेक सिंह सोनू,
प्रभाकर राय आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment