अजगरा गांव में हटाया गया अवैध अतिक्रमण।
अतिक्रमण हटाने के लिए साधु ने टंकी पर चढ़कर की थी मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजगरा गांव में जिलाधिकारी के निर्देश पर साधू के खेत से उपजिलाधिकारी सगड़ी ने पहुंचकर हटवाया अवैध अतिक्रमण।
जानकारी के अनुसार साधु बाबूलाल पुत्र चौथी यादव निवासी अजगरा ने जनपद आजमगढ़ मुख्यालय पर पानी की टंकी पर चढ़कर अपने खेत से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उप जिला अधिकारी प्रेमचंद मोर्य ने राजस्व टीम के साथ और इमलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता व पुलिस बल के साथ पहुंचकर गांव में निरीक्षण कर सींमाकन के उपरांत साधु बाबूलाल के खेत व आबादी की जमीन पर मुन्ना पुत्र मुरत आदि के अवैध रखे गए नांद,खूंटा और लकड़ी को हटवाया गया।
No comments:
Post a Comment